economicnewsportal.com
आगरा में GST छापों पर भड़के व्यापारी: बोले- त्योहार तक SIB सर्वे रोकें, शत-प्रतिशत बिलिंग करने वालों को न करें परेशान - Agra News
October 16, 2026
3 घंटे पहले कॉपी लिंकआगरा में GST विभाग की विशेष जांच शाखा (SIB) के सर्वे और छापों को लेकर व्यापारियों में नाराजगी बढ़ गई है। मंगलवार को प्रतिष्ठित ब्रजभोग मिष्ठान भंडार पर छापेमारी में 4 करोड़ रुपए की कर चोरी पकड़े जाने के बाद व्यापारियों ने कार्रवाई का विरोध किया। बृहस्पतिवार को जयपुर हाउस में आयोजित व्यापारी संवाद कार्यक्रम में उन्होंने अधिकारियों से दो टूक कहा कि त्योहारी सीजन में सर्वे के नाम पर व्यापारियों को परेशान न किया जाए।
Delhi CJP Protest: 6,000 पुलिसकर्मी तैनात, सेंट्रल पार्क बंद, जानें क्या-क्या हैं पाबंदियां?
October 16, 2026
Delhi CJP Protest से पहले कनॉट प्लेस में 6,000 पुलिसकर्मी और CAPF जवान तैनात किए गए हैं। सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्टूबर को बंद रहेगा। जानें तिरंगा मार्च, ट्रैफिक प्रतिबंध और दिल्ली पुलिस की अपील से जुड़ी पूरी जानकारी।Delhi CJP Protest: राजधानी दिल्ली में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के प्रस्तावित 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन को लेकर तनाव और सुरक्षा इंतजाम काफी बढ़ा दिए गए हैं। शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में आयोजित होने वाले इस मार्च को रोकने के लिए पुलिस ने पुख्ता व्यवस्था की है। लुटियंस दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात हैं और किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए बैरिकेडिंग और बॉडी कैमरों का सहारा लिया जा रहा है। आइए जानते हैं इस घटनाक्रम से जुड़ी प्रमुख बातें:
CJP Tiranga Yatra Live: दिल्ली में AAP नेता 200 फुट लंबा तिरंगा लेकर निकले, मुंबई के आजाद मैदान में जुटे CJP कार्यकर्ता
October 16, 2026
अंशुल सिंह | नई दिल्ली | 16 अक्टूबर 2026, 1:26 PM IST CJP Tiranga Yatra Live Updates: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने तिरंगा रैली निकाली. वहीं, मुंबई के आजाद मैदान में CJP के कार्यकर्ता तिरंगा रैली के लिए जुट गए हैं. इस बीच, CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में भी तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान किया है. Delhi AAP
17 अक्टूबर को बैंक खुले रहेंगे या बंद? कल के लिए RBI का बड़ा अपडेट, जानें पूरी जानकारी
October 16, 2026
17 अक्टूबर को बैंक खुले रहेंगे या बंद? कल के लिए RBI का बड़ा अपडेट, जानें पूरी जानकारी Published: Friday, October 16, 2026, 9:13 [IST] क्या कल शनिवार को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने या कैश निकालने का प्लान बना रहे हैं? आपको बता दें कि कल यानी 17 अक्टूबर 2026 को देश के ज्यादातर हिस्सों में बैंक खुले रहेंगे, क्योंकि यह महीने का तीसरा शनिवार है। हालांकि, आरबीआई (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में 'महा सप्तमी' के मौके पर बैंकों में छुट्टी रहेगी। वहां के ग्राहक बैंक शाखा जाने के बजाय एटीएम और डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, किसी भी स्थानीय बदलाव की सटीक जानकारी के लिए अपने बैंक शाखा के नोटिस बोर्ड भी जरूर देख लें।
पंजाब से गिरफ्तार मनजीत बेदी अमेरिका को सौंपा: US अटॉर्नी ने जताया आभार; SNAP घोटाले में था वांटेड; भागकर आया था जालंधर - Ludhiana News
October 16, 2026
अमेरिका के 6,00,000 डॉलर (लगभग ₹5.6 करोड़) के सप्लीमेंटल न्यूट्रिशन असिस्टेंस प्रोग्राम (SNAP) घोटाले में वांछित और FBI की 'मोस्ट वांटेड फ्रॉडस्टर्स' सूची में शामिल मनजीत सिंह बेदी को पंजाब पुलिस और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के संयुक्त प्रयास से गिरफ्त
कॉमेडियन समय रैना के ‘Still Alive’ शो पर सोशल मीडिया में प्रतिक्रियाओं की बाढ़, भावुक हुआ एक वीडियो वायरल
October 16, 2026
सोशल मीडिया पर इन दिनों कॉमेडियन Samay Raina के नए शो ‘Still Alive’ को लेकर लगातार चर्चाएं तेज हो गई हैं। शो के एक वायरल वीडियो क्लिप ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है, जिसमें एक भावनात्मक पल के चलते एक महिला रोते हुए नजर आ रही हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
Today Live Breaking News: ओडिशा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बाइकों को रौंदा, 5 लोगों की मौत | IBC24
October 16, 2026
Today Live Breaking News: गंजाम: ओडिशा में दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, बहरामपुर के गंजाम में एक तेज रफ्तार ट्रक एक के बाद एक तीन बाइकों को रौंदा, हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा चमाखंडी नेशनल हाईवे पर हुआ है, घटना के सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
Fixed Deposit Timing 2026: एफडी कराने का यही है सही समय या करें इंतजार? बैंक जाने से पहले जान लें एक्सपर्ट्स का लैडरिंग फॉर्मूला
October 16, 2026
भारतीय परिवारों में बचत और सुरक्षित निवेश की जब भी बात आती है, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आज भी पहली पसंद बना हुआ है। शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में रिटर्न का आकर्षण चाहे जितना हो, गारंटीड रिटर्न और पूंजी सुरक्षा के लिहाज से बैंक एफडी का कोई तोड़ नहीं है। हालांकि, मौजूदा आर्थिक परिदृश्य में रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति और बैंकों की लिक्विडिटी जरूरतों के चलते जमाकर्ताओं के सामने सबसे बड़ा असमंजस यह है कि क्या अपनी एकमुश्त पूंजी को अभी एफडी में लॉक कर दिया जाए या आने वाले समय में ब्याज दरों के और बढ़ने का इंतजार किया जाए। लखनऊ के हजरतगंज और गोमती नगर स्थित प्रमुख सरकारी व निजी बैंकों की शाखाओं में इन दिनों वरिष्ठ नागरिकों से लेकर युवा नौकरीपेशा तक यही सवाल पूछ रहे हैं कि अधिकतम मुनाफा कमाने के लिए कौन सी रणनीति अपनाई जाए। वित्तीय विशेषज्ञों का स्पष्ट मानना है कि सिर्फ इंतजार करते रहने से मिलने वाला ब्याज हाथ से निकल जाता है, जबकि एक सटीक और आजमाया हुआ फॉर्मूला आपको ब्याज दरों के हर उतार-चढ़ाव में सबसे ज्यादा रिटर्न दिला सकता है।
Honda 0 Alpha EV: गाड़ी से नज़र नहीं हटेगी! भारत में इस दिन लॉन्च होगी होंडा की पहली इलेक्ट्रिक कार
October 16, 2026
Honda 0 Alpha EV India Launch: जापानी कार कंपनी होंडा भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की दौड़ में उतरने की तैयारी कर रही है. कंपनी अपनी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कार के तौर पर Honda 0 Alpha के प्रोडक्शन मॉडल को 2 दिसंबर को भारत में पेश करेगी. इस SUV के कॉन्सेप्ट मॉडल से अक्टूबर 2025 में पर्दा उठाया गया था. अब इसका प्रोडक्शन मॉडल भारतीय सड़कों पर उतरने के लिए तैयार है.
मिलावटी मसाले बेचने वालों की खैर नहीं, साफ-सफाई न रखने वालों के रद्द होंगे लाइसेंस
October 16, 2026
मिलावटी मसाले बेचने वालों की खैर नहीं, साफ-सफाई न रखने वालों के रद्द होंगे लाइसेंस October 16, 2026