economicnewsportal.com
Google Gemini Shopping: अब Gemini से सीधे खरीद सकेंगे Flipkart के प्रोडक्ट, Buy Button का टेस्ट शुरू
September 30, 2026
ऑनलाइन शॉपिंग का तरीका आने वाले समय में और बदल सकता है. Google अपने AI प्लेटफॉर्म Gemini और AI Mode में एक नए शॉपिंग फीचर का टेस्ट कर रहा है, जिसके तहत यूजर्स को कुछ Flipkart प्रोडक्ट्स के साथ सीधे Buy Button दिखाई दे रहा है. इसका फायदा यह होगा कि प्रोडक्ट खोजने के बाद यूजर को हर बार अलग से ई-कॉमर्स वेबसाइट खोलने की जरूरत कम पड़ सकती है. फिलहाल यह सुविधा सीमित यूजर्स और चुनिंदा प्रोडक्ट्स के लिए उपलब्ध बताई जा रही है. टेस्ट में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल एक्सेसरीज जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं. Gemini में कैसे काम करेगा Buy Button? रिपोर्ट्स के मुताबिक, Gemini या AI Mode में किसी उपलब्ध Flipkart प्रोडक्ट को देखने पर कुछ यूजर्स को Buy का विकल्प मिल रहा है. इस बटन पर टैप करने के बाद यूजर Flipkart के ब्रांडेड चेकआउट फ्लो में पहुंचता है, जहां खरीदारी पूरी की जा सकती है. हालांकि, यह सुविधा अभी सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है. कुछ यूजर्स को Gemini में Flipkart के प्रोडक्ट दिखाई दे सकते हैं, लेकिन उनके साथ Buy Button नहीं मिलेगा. AI रिजल्ट्स में Amazon के प्रोडक्ट भी दिखाई दे सकते हैं, लेकिन मौजूदा टेस्ट में उनके साथ सीधे Buy Button उपलब्ध होने की जानकारी नहीं है. फेस्टिव सीजन से पहले बढ़ सकता है दायरा Google इस फीचर को अक्टूबर में ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाने की तैयारी कर रहा है. यह विस्तार भारत के फेस्टिव शॉपिंग सीजन से ठीक पहले हो सकता है, जब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर खरीदारी बढ़ जाती है. ऐसे में Gemini के भीतर ही प्रोडक्ट सर्च से लेकर खरीदारी तक का रास्ता उपलब्ध कराना AI आधारित शॉपिंग को बढ़ावा देने की दिशा में Google का अहम कदम हो सकता है. AI Shopping को लेकर Google की बड़ी तैयारी Google पहले से AI के जरिए ऑनलाइन शॉपिंग के अनुभव को बदलने पर काम कर रहा है. कंपनी ने Universal Commerce Protocol (UCP) नाम का एक ओपन स्टैंडर्ड भी पेश किया है. इसका उद्देश्य AI एजेंट्स को प्रोडक्ट खोजने और खरीदारी की प्रक्रिया के अलग-अलग चरणों में रिटेलर्स के साथ काम करने की सुविधा देना है.
एफिल टॉवर विवाद: अब प्रमुख देंगे इस्तीफा, हिंदू प्रतिनिधिमंडल के दौरे पर महिला स्टाफ को रोकने पर मचा था बवाल
September 30, 2026
एफिल टॉवर का संचालन करने वाली कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अपने पद से हट जाएंगे। यह कदम एक हिंदू धार्मिक समूह के दौरे के दौरान महिला कर्मचारियों की जगह पुरुष सहयोगियों को तैनात करने पर हुए विरोध के बाद उठाया जा रहा है।
Blue Cloud Unveils BluEdge: A Sovereign AI Engine Built for the Hardware You Already Own - Up18 News
September 30, 2026
New Delhi [India], September 30: For a decade, the promise of AI at the edge has come with a hidden price: dependence. Dependence on a single chip vendor. Dependence on foreign cloud infrastructure. Dependence on systems that quietly own the intelligence running inside a nation’s hospitals, police networks and factories.
Skoda की कार खरीदना अब पड़ेगा महंगा, Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़े
September 30, 2026
Skoda की कारें हुईं महंगी, Slavia Facelift भी जल्द होगी लॉन्च
अमेरिका में ग्रीन कार्ड अब और महंगा, EB-5 की फीस में भारी बढ़ोतरी; भारतीयों पर पड़ेगा सीधा असर
September 30, 2026
न्यूयॉर्क (उत्तम हिन्दू न्यूजू) : अमेरिका में निवेश के जरिए ग्रीन कार्ड हासिल करने की योजना बना रहे भारतीयों के लिए अहम बदलाव होने जा रहा है। अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (USCIS) ने EB-5 इमीग्रेंट इन्वेस्टर प्रोग्राम के तहत कई शुल्कों में भारी बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। नए नियम 30 नवंबर 2026 से लागू होंगे। इससे अमेरिका में निवेश के जरिए स्थायी निवास हासिल करने की कोशिश कर रहे भारतीय निवेशकों और उनके परिवारों की इमिग्रेशन लागत बढ़ जाएगी।
Kinetiq RRobotics Deploys Nova Robotic Concierge at Cochin International Airport - Up18 News
September 30, 2026
KINETIQ ROBOTICS AND COCHIN INTERNATIONAL AIRPORT LIMITED REPRESENTATIVES GATHER WITH NOVA: the AI-driven service robot, to mark its passenger-facing debut. Kochi (Kerala) [India], September 30: Live Passenger-Facing Robot Combines Airport Assistance, Wayfinding and Cultural Discovery at CIAL’s Kalangan Art MuseumLive Passenger-Facing Robot Combines Airport Assistance, Wayfinding and Cultural Discovery at CIAL’s Kalangan Art Museum
MP News: सेवा संकल्प अभियान में दिखा जनसैलाब, CM मोहन यादव ने दिए आगे के निर्देश
September 30, 2026
मध्यप्रदेश में सेवा संकल्प अभियान 2026 को मिल रहा जनसमर्थन, 3.87 करोड़ दीप जले। CM मोहन यादव ने सेवा सेतु और आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की।भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान 2026 को प्रदेश में अच्छा जनसमर्थन मिल रहा है। अभियान के शुरुआती 12 दिनों में कई अभिनव और जनभागीदारी वाले कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। आने वाले दिनों में भी इसी तरह के रचनात्मक कार्यक्रमों के जरिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने बुधवार को मंत्रालय में अभियान के तहत अब तक हुई गतिविधियों की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को अभियान से जुड़ी गतिविधियों को तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रखने के निर्देश दिए।
पूर्णिया- 453.7 लीटर विदेशी शराब के साथ ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार: बंगाल से बिहार में खेप लाकर खपाने की थी प्लानिंग, सिंडिकेट खंगालने में जुटी पुलिस - Purnia News
September 30, 2026
पूर्णिया पुलिस ने नेशनल हाईवे 31 पर डगरुआ थाना टीम ने बरसोनी टोल प्लाजा के पास एक ट्रक से 453.700 लीटर अवैध विदेशी शराब पकड़ी है। मौके से ट्रक ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है।
Dussehra 2026 Kab Hai: 19 या 20 अक्टूबर, कब मनाया जाएगा दशहरा? नोट करें रावण दहन की सही तिथि
September 30, 2026
Dussehra 2026 Kab Hai: हिंदू धर्म में असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक के रूप में मनाए जाने वाले पर्व दशहरा का विशेष स्थान है. दशहरा को विजयदशमी भी कहा जाता है. आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व बुराई के अंत और नई शुरुआत का संदेश देता है. इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध कर त्रैलोक्य को उसके अत्याचारों से मुक्त किया था. इसके साथ ही, यह दिन मां दुर्गा द्वारा महिषासुर के वध की विजय के रूप में भी मनाया किया जाता है.
एशियन गेम्स 2026: राजेश-चिकिथा ने मिक्स्ड कंपाउंड टीम इवेंट में जीता गोल्ड, ओलंपिक 2028 का टिकट भी हुआ पक्का
September 30, 2026
ओकाजाकी (उत्तम हिन्दू न्यूज) : एशियन गेम्स 2026 में भारतीय मिक्स्ड कंपाउंड आर्चरी टीम ने गोल्ड पर निशाना लगाया है। महिला टीम के गोल्ड जीतने के बाद राजेश जाधव और चिकिता तनिपार्थी की जोड़ी ने मिक्स्ड कंपाउंड इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ कोरिया को एक रोमांचक शूट-ऑफ में हराया।