economicnewsportal.com
खुरहंड-बदौसा के बीच 120 की रफ्तार से दौड़ी स्पेशल ट्रेन
July 23, 2026
बांदा में गुरुवार को बदौसा-अतर्रा-खुरहंड रेलखंड पर स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। 120 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने वाली विशेष ट्रेन ने ट्रायल में सभी तकनीकी मानकों को संतोषजनक पाया। रेल अधिकारियों ने इस सफलता को झांसी-मानिकपुर रेल दोहरीकरण परियोजना का महत्वपूर्ण चरण बताया।बांदा। मंडल रेल प्रबंधक झांसी व संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) की मौजूदगी में गुरुवार को रेल दोहरीकरण परियोजना के तहत बदौसा-अतर्रा-खुरहंड रेलखंड पर गुरुवार को स्पीड ट्रायल लिया गया। इस दौरान स्पेशल ट्रेन 120 किलोमीटर गति से दौड़ी और ट्रायल पूरी तरह सफल होने पर अधिकारियों ने संतोष जाहिर किया। झांसी-मानिकपुर रेल दोहरीकरण परियोजना के तहत गुरुवार को रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) प्रणजीव सक्सेना व डीआरएम झांसी अनिरुद्ध कुमार की मौजूदगी में बदौसा-अतर्रा-खुरहंड रेलखंड पर 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सफल स्पीड ट्रायल किया गया। उन्होंने बांदा स्टेशन पहुंचने के बाद गेट संख्या-472 से खुरहंड स्टेशन तक ट्रॉली के माध्यम से नव निर्मित रेल दोहरीकरण लाइन का गहन निरीक्षण किया।
Devshayani Ekadashi Puja Samagri List: देवशयनी एकादशी पूजा सामग्री लिस्ट, यहां देखें पूजा भगवान विष्णु की पूजा में किन चीजों की पड़ेगी जरूरत
July 23, 2026
अध्यात्म Authored by: मोहित तिवारीUpdated Jul 23, 2026, 09:38 PM ISTDevshayani Ekadashi 2026 Puja Samagri List : आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं कि इस दिन भगवान विष्णु के पूजन के लिए मुख्य सामग्री क्या-क्या है।
भोपाल मेट्रो के सिंग्नलिंग सिस्टम को 'ओके', 25 से लागू: पीक ऑवर्स में हर 15 मिनट में मिलेगी मेट्रो; दोनों ट्रैक पर दौड़ेगी - Bhopal News
July 23, 2026
भोपाल मेट्रो के सिंग्नलिंग सिस्टम को कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) ने हरी झंडी दे दी है। अब 25 जुलाई से मेट्रो दोनों ट्रैक पर दौड़ेगी। वहीं, नया रूट प्लान भी तैयार किया गया है। अब पीक ऑवर्स में हर 15 मिनट में मेट्रो मिलेगी।
ICSI में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 20 पदों पर भर्ती, B.Com वालों के लिए मौका; 6.51 लाख तक सालाना सैलरी| Navbharat Live
July 23, 2026
Updated On: Jul 23, 2026 | 09:36 PM IST विज्ञापन सार ICSI Recruitment : इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 20 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार 12 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अब नहीं होगा जमीन का झंझट! दिल्ली में शुरू हुई Smart Property Card योजना
July 23, 2026
Delhi Smart Property Card: दिल्ली सरकार लाल डोरा और आबादी गांवों में रहने वाले लोगों को स्मार्ट प्रॉपर्टी कार्ड देने की तैयारी में है। ड्रोन सर्वे, QR कोड और डिजिटल रिकॉर्ड के जरिए संपत्ति का प्रमाणित रिकॉर्ड मिलेगा।Delhi Lal Dora News: दिल्ली के लाल डोरा और आबादी गांवों में रहने वाले लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। वर्षों से संपत्ति के पक्के रिकॉर्ड की कमी के कारण जिन लोगों को खरीद-बिक्री, बैंक लोन और कानूनी विवादों का सामना करना पड़ता था, अब उनकी यह परेशानी कम हो सकती है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में स्वामित्व योजना की प्रगति की समीक्षा की गई और सरकार ने स्मार्ट प्रॉपर्टी कार्ड जारी करने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए।
छात्रों के समर्थन में उतरे कप्तान शुभमन गिल, बोले - 'हमारी पीढ़ी को मिले हर मौका'
July 23, 2026
क्रिकेट छात्रों के समर्थन में उतरे कप्तान शुभमन गिल, बोले - 'हमारी पीढ़ी को मिले हर मौका'Authored by: आदित्य साहूUpdated Jul 23, 2026, 09:34 PM ISTShubman Gill on Student Protest: नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर देशभर में छात्र और छात्र संगठन आंदोलन कर रहे हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर में पिछले महीनेभर से शांतिपूर्ण आंदोलन चल रहा था। हालांकि, 21 जुलाई को संसद चलो मार्च के दौरान छिटपुट हिंसा की भी खबरें आईं।
शिवहर में श्रावणी मेले की तैयारी तेज: देकुली धाम का निरीक्षण, 48 घंटे का अल्टीमेटम, NDRF-SDRF और CCTV की व्यवस्था - Sheohar News
July 23, 2026
शिवहर में आगामी श्रावणी मेले को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। . गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. अनंत कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुशील कुमार ने देकुली धाम पहुंचकर मंदिर परिसर, बागमती डुब्बा घाट सहित मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
यहां सीधे ₹70,000 सस्ता मिल रहा सैमसंग का पुराना Galaxy Z Fold, इस डील ने मचाई धूम
July 23, 2026
हाल ही में सैमसंग ने भारत में Samsung Galaxy Z Fold 8 5G लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 1,79,999 रुपये है। अगर आप भी फोल्डेबल फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं लेकिन नया मॉडल बजट से बाहर है, तो अमेजन पर आपके लिए धांसू डील है।प्रोडक्ट्स के सुझावLoading Suggestions...
बिहार: 106 खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी नौकरी का तोहफा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 24 जुलाई को बांटेंगे नियुक्ति पत्र
July 23, 2026
बिहार सरकार 'मेडल लाओ, जॉब पाओ' योजना के तहत 106 खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में नियुक्त करेगी, साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वालों को सम्मान और छात्रवृत्ति से नवाजेगी। यह आयोजन सीधी नियुक्तियों, वित्तीय सहायता और लक्षित प्रशिक्षण के माध्यम से खेल संस्कृति को मजबूत करने की बिहार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। By Oneindia Staff
मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय की बड़ी चूक! SI पदोन्नति सूची में शामिल किए 2 दिवंगत अधिकारियों के नाम| Navbharat Live
July 23, 2026
Updated On: Jul 23, 2026 | 09:28 PM IST विज्ञापन सार MP Police News: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय की बड़ी लापरवाही, 2035 एएसआई की प्रमोशन सूची में शामिल किए 2 दिवंगत अधिकारियों के नाम, पीएचक्यू के रिकॉर्ड अपडेट पर उठे सवाल।