economicnewsportal.com

world-news

Greater Noida Bus Fire: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत, कई ने कूदकर बचाई जान

September 24, 2026

Greater Noida Bus Fire: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली से महोबा जा रही एक स्लीपर बस (Sleeper Bus) में अचानक भीषण आग (Massive Fire) लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस (Bus Fire) को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 9 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कुछ यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के वक्त बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे।

world-news

भारत-श्रीलंका का समंदर में शक्ति प्रदर्शन, विशाखापत्तनम में पूरा हुआ संयुक्त नौसैनिक अभ्यास SLINEX-26

September 24, 2026

भारत और श्रीलंका की नौसेनाओं के बीच आयोजित संयुक्त समुद्री अभ्यास SLINEX-26 का 21 सितंबर को विशाखापत्तनम में समापन हो गया. इस अभ्यास का 13वां संस्करण 17 से 21 सितंबर तक आयोजित किया गया. इसका मकसद दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच आपसी तालमेल बढ़ाना, ऑपरेशनल अनुभव साझा करना और समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करना था.

entertainment

बॉक्स ऑफिस:  'हनुमान अंश' का दबदबा कायम; बेअसर हुई 'वाइब'; जानिए कैसा रहा 'मिर्जापुर' और 'दायरा' का हाल?

September 24, 2026

बॉक्स ऑफिस: 'हनुमान अंश' का दबदबा कायम; बेअसर हुई 'वाइब'; जानिए कैसा रहा 'मिर्जापुर' और 'दायरा' का हाल? Thu, 24 Sep 2026 07:55 AM IST एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 24 Sep 2026 07:55 AM IST

world-news

एआई से सुरक्षा में सेंध: ऑस्ट्रेलियाई सरकारी वेबसाइट तक पहुंचा ओपनएआई एजेंट, पीएम अल्बनीज ने जताई नाराजगी

September 24, 2026

प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने गुरुवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया एक सरकारी वेबसाइट पर ओपनएआई की सुरक्षा में सेंध लगने की घटना से बेहद चिंतित और निराश है। क्योंकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी ने इस बारे में जानकारी देने में बहुत ज्यादा समय लिया। अल्बनीज ने ओपनएआई के मुख्य कार्यकारी सैम ऑल्टमैन के साथ टेलीफोन पर बातचीत के बाद इस सुरक्षा चूक की जानकारी सार्वजनिक की। दोनों ही अभी संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करने के लिए न्यूयॉर्क शहर में हैं।

world-news

US China Trade Deal: ट्रंप ने बिछाया शी जिनपिंग के लिए रेड कार्पेट, ट्रेड वॉर से ईरान तक होगी बात

September 24, 2026

Donald Trump Xi Jinping meet: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का शानदार स्वागत किया है। जिनपिंग तीन दिन के राजकीय दौरे पर अमेरिका पहुंचे हैं। दोनों देशों ने अपने व्यापारिक समझौते को आगे बढ़ा दिया है। इस दौरे पर ईरान समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।Xi Jinping US state visit: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के वॉशिंगटन पहुंचने पर उनके स्वागत समारोह को बेहद शानदार बताया। तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर अमेरिका पहुंचे जिनपिंग का ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने जॉइंट बेस एंड्रयूज पर स्वागत किया। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव कम करने की कोशिशें जारी हैं और दोनों देशों ने हाल ही में ट्रेड समझौते को दो महीने बढ़ाने पर सहमति जताई है।

world-news

सेना के इन दो जवानों ने दिलाया भारत को रोइंग में ब्रॉन्ज, सतनाम स‍िंह-सलमान खान का कमाल

September 24, 2026

नागोया में भारतीय रोअर्स सतनाम सिंह और सलमान खान ने पुरुषों के डबल स्कल्स (M2X) में गुरुवार को ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया. भारतीय जोड़ी ने नागरागावा इंटरनेशनल रेगाटा कोर्स पर 6:13.25 का समय निकाला.

world-news

IPL Auction 2027: कब और कहां होगी खिलाड़ियों का ऑक्शन? सामने आई तारीख और जगह की बड़ी अपडेट

September 24, 2026

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिसंबर में गोवा में खिलाड़ियों की नीलामी हो सकती है।IPL Auction 2027 Date: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 को शुरू होने में अभी समय है, लेकिन उससे पहले मिनी ऑक्शन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसे लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, IPL 2027 का मिनी ऑक्शन इस साल दिसंबर में गोवा में आयोजित किया जा सकता है। बीसीसीआई ने इस बार आईपीएल ऑक्शन भारत में कराने का फैसला किया है। आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल के मुताबिक, गोवा को ऑक्शन के लिए फाइनल कर लिया गया है। वहीं, नीलामी की संभावित तारीख 15 या 16 दिसंबर बताई जा रही है।

business-finance

US Bond Yield 19 साल के हाई पर! Indian Market, रुपये और FPI पर क्या होगा असर?

September 24, 2026

Published: Thursday, September 24, 2026, 7:50 [IST] अमेरिका में बॉन्ड यील्ड में तेज बढ़ोतरी ने ग्लोबल निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। 10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड 5 फीसदी के ऊपर पहुंच गई है, जो लंबे समय के ऊंचे स्तरों में शामिल है। इसके पीछे मजबूत आर्थिक आंकड़े, महंगाई की चिंता और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को अहम वजह माना जा रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर अमेरिकी बॉन्ड यील्ड ऊंची बनी रहती है, तो इसका भारतीय बाजार पर क्या असर पड़ेगा?

world-news

Billie Jean King Cup के क्वार्टर फाइनल में इटली और चीन के बीच हो रहा है मुकाबला, VETO OTT पर देखें लाइव - India TV Hindi

September 24, 2026

महिला टेनिस की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित टीम प्रतियोगिता बिली जीन किंग कप में क्वार्टर फाइनल के मुकाबले अभी जारी हैं, जिसमें स्पेन और चेकिया की टीम जहां सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का कर चुकी है तो वहीं तीसरा और चौथा क्वार्टर फाइनल 24 सितंबर को खेला जा रहा है। तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच यूक्रेन और बेल्जियम की टीम के बीच में हो रहा जबकि चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला इटली और स्पेन की टीम के बीच में चीन के शेनझेन बे स्पोर्ट्स सेंटर एरिना में खेला जा रहा है। टेनिस फैंस इन दोनों ही क्वार्टर फाइनल मैच का सीधा प्रसारण VETO OTT पर देख सकते हैं।

world-news

नमामि भारतम्: मध्य भारत प्रांत में 610 स्थानों पर गूंजेगा वंदे मातरम्, शुक्रवार सुबह 11 बजे सामूहिक गायन

September 24, 2026

वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में 25 सितंबर को मध्यभारत प्रांत में एक साथ 610 स्थानों पर सामूहिक गायन होगा। नमामि भारतम् अभियान के तहत होने वाले इस आयोजन में हजारों विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक और समाज के विभिन्न वर्गों के नागरिक सुबह 11 बजे एक साथ राष्ट्रगीत का गायन करेंगे। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के मार्गदर्शन में होने वाले इस कार्यक्रम की जानकारी प्रांत संयोजक डॉ. शिरोमणि दुबे और सह-संयोजक दीपक चंदेवा ने दी। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को प्रांत के विभिन्न विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर एक ही समय में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया जाएगा। कार्यक्रम केवल विद्यालयों तक सीमित नहीं रहेगा। भोपाल के शौर्य स्मारक, ग्वालियर में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की समाधि और शिवपुरी में तात्या टोपे समाधि स्थल सहित अन्य ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के केंद्रों पर भी विशेष आयोजन होंगे। यहां सैकड़ों नागरिक, पूर्व विद्यार्थी और प्रबुद्धजन शामिल होकर समवेत स्वर में राष्ट्रगीत गाएंगे। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को ‘वंदे मातरम्’ के इतिहास, राष्ट्रीय महत्व और स्वतंत्रता संग्राम की विरासत से जोड़ना है। इसके लिए गीत की ऐतिहासिक यात्रा पर परिचर्चा और विशेष व्याख्यान के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका पर प्रदर्शनियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। आयोजकों के अनुसार, ‘वंदे मातरम्’ केवल एक रचना नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति समर्पण, त्याग और संघर्ष का प्रतीक है।