world-news

Greater Noida Bus Fire: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत, कई ने कूदकर बचाई जान

September 24, 2026

Greater Noida Bus Fire: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे  (Yamuna Expressway) पर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली से महोबा जा रही एक स्लीपर बस (Sleeper Bus) में अचानक भीषण आग (Massive Fire) लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस (Bus Fire)  को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 9 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कुछ यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के वक्त बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे।

यमुना एक्सप्रेसवे पर अचानक लगी आग

Yamuna Expressway पर बड़ा हादसा, चलती स्लीपर बस में आग से 9 यात्रियों की मौत

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक अत्यंत दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से महोबा जा रही 'राज कल्पना ट्रैवल्स' की एक स्लीपर बस में जेवर थाना… pic.twitter.com/4bxSLQgmWD

— Bansal News Official (@BansalNews_) September 24, 2026

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से करीब 32 किलोमीटर आगे जेवर थाना क्षेत्र में हुआ। राज कल्पना ट्रैवल्स की बस संख्या BR32 PA8647 दिल्ली से महोबा जा रही थी। इसी दौरान रात करीब 11:30 बजे बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही बस के अंदर चीख-पुकार मच गई। यात्रियों में अफरा-तफरी फैल गई और अपनी जान बचाने के लिए कुछ लोग बस से नीचे कूदने लगे। हालांकि, इस भयावह हादसे में 9 यात्रियों की जान चली गई।

फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया आग पर काबू

बस में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद बस को पूरी तरह ठंडा करने के लिए कूलिंग की प्रक्रिया शुरू की गई। हादसे के बाद बस में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका भी जताई गई। ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए स्थिति का पता लगाने की कोशिश की गई। अधिकारियों के मुताबिक, बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही हादसे से जुड़ी पूरी जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

CM योगी ने लिया हादसे का संज्ञान

ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में हुए इस दर्दनाक बस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने संज्ञान लिया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, मृतकों के परिजनों से बातचीत कर उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

ये भी पढ़ें: CG Weather Today: Cyclone Arnab का छत्तीसगढ़ में असर, तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, 50-60 Kmph की तेज हवाएं चलेंगी

बस में आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं

फिलहाल बस में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य पर नजर बनाए हुए हैं।यह हादसा कई सवाल भी खड़े करता है। हालांकि, आग कैसे लगी और इसकी वजह क्या थी, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। 

ये भी पढ़ें: MP Weather Today: मध्यप्रदेश में दिखेगा अर्नब तूफान का असर ! 25-26 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल