economicnewsportal.com
World: ट्रंप के बेटे की हत्या पर ईरान में 95 करोड़ इनाम; प्रशांत महासागर में ड्रग्स तस्करों पर US का हमला
August 24, 2026
ईरान की सरकारी टीवी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे बैरन ट्रंप की हत्या करने वालों को 1 करोड़ डॉलर (करीब 95 करोड़ रुपये) का इनाम घोषित करने के दावे वाला वीडियो प्रसारित किया है। इस वीडियो को आईआरजीसी से संबद्ध चैनल 3 ने प्रसारित किया है। सरकारी चैनल पर प्रसारित एक वीडियो में 20 वर्षीय बैरन ट्रंप को निशाना बनाया गया। इस वीडियो में ग्राफिक के जरिये बैरन की सुरक्षा, ठिकानों और दैनिक गतिविधियों का विवरण दिखाया गया है। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां इस धमकी को बेहद गंभीरता से ले रही हैं। उल्लेखनीय है कि ट्रंप के परिवार को ईरान ने पहले भी धमकी दी है।
अमेरिका में 2 लाख विदेशियों के वीजा रद्द होंगे: इतिहास में पहली बार एक साथ इतने वीजा कैंसिल होंगे, अधिकारी बोले- घूमने आते हैं, फिर शरण मांगते
August 24, 2026
4 घंटे पहले कॉपी लिंकअमेरिकी सरकार 2 लाख तक विदेशी नागरिकों के बिजनेस और टूरिस्ट वीजा रद्द करने की तैयारी कर रही है। यह कदम लागू हुआ तो यह अमेरिकी इतिहास में एक साथ सबसे बड़ी संख्या में वीजा रद्द करने की कार्रवाई होगी।
Srinagar: तीन दशक बाद खुलीं कश्मीरी पंडितों के हत्याकांड की फाइलें, वंधामा समेत पुराने मामलों की जांच शुरू
August 24, 2026
कश्मीर घाटी में 1989-90 के दौर में भड़की आतंकी हिंसा और कश्मीरी पंडितों के पलायन के तीन दशक से अधिक समय बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासन और जांच एजेंसियों ने अनसुलझे आतंकी हत्याकांडों की फाइलें खोलने के क्रम में वंधामा नरसंहार की जांच 28 साल बाद आधिकारिक तौर पर दोबारा शुरू कर दी है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हालिया उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठकों में जांच एजेंसियों को आतंकवाद और मानवाधिकार उल्लंघन के पुराने मामलों को दोबारा खोलकर पीड़ितों को न्याय दिलाने के निर्देश दिए थे।
10 साल में UPI बना डिजिटल भुगतान का आधार; लेनदेन 13,000 गुना बढ़ा
August 24, 2026
August 25, 2026 नई दिल्ली : एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) पिछले 10 साल में देश के डिजिटल भुगतान व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी बनने के साथ-साथ वास्तविक समय में भुगतान के लिए वैश्विक मानक बन गया है। वित्त मंत्रालय ने कहा कि यूपीआई ने 25 अगस्त 2016 को शुरू होने के बाद से देश के डिजिटल भुगतान क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव लाया है। यूपीआई के जरिए सालाना लेनदेन की संख्या बढ़कर 2025-26 में 24,162 करोड़ से अधिक हो गई जबकि 2016-17 में यह 1.78 करोड़ थी।
Updates: मणिपुर में हथियारों का जखीरा बरामद, 1225 कारतूस जब्त; कांग्रेस के 15 लाख पदाधिकारी नया अभियान चलाएंगे
August 24, 2026
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
Daisy Shah Birthday: सलमान खान की हीरोइन बनने से पहले बैकग्राउंड डांसर थीं डेजी शाह, फिर फिल्मों में ऐसे बनाई अपनी पहचान
August 24, 2026
Daisy Shah Birthday: एक्ट्रेस डेजी शाह का जन्म 25 अगस्त 1984 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था. उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई से ही पूरी की थी. एक्ट्रेस ने अपनी स्कूली शिक्षा का कुछ भाग विले पार्ले और बाकी डोंबिवली से पूरा किया था. स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद डेजी ने मुंबई के गुरु नानक खालसा कॉलेज (Khalsa College) में आर्ट्स की पढ़ाई की थी.
छत्तीसगढ़ के राजेश डेव बने भारतीय महिला टीम के मैनेजर: एशिया कप में संभालेंगे जिम्मेदारी, 28 अगस्त से टूर्नामेंट
August 24, 2026
India Womens Cricket Team Manager: छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बीसीसीआई ने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) के पूर्व सचिव और पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी राजेश डेव को भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया है। वे आगामी विमेंस टी-20 एशिया कप 2026 में टीम इंडिया में मैनेजर की जिम्मेदारी संभालेंगे।
'इतना जूता मारूंगा' मछली भोज पर LIVE डिबेट में महंत राजू दास ने कांग्रेसी को दी गंदी-गंदी गालियां, एंकर दंग!
August 24, 2026
Published: Tuesday, August 25, 2026, 0:35 [IST] Mahant Raju Das Abuses Congress Kunwar Singh Nishad Video: अयोध्या में कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान हुए मछली भोज को लेकर राजनीतिक बयानबाजी अब टीवी डिबेट तक पहुंच गई है। 24 अगस्त को एक लाइव शो में हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद के बीच तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते बातचीत इतनी बढ़ गई कि महंत राजू दास ने कांग्रेस प्रवक्ता को गंदी-गंदी अभद्र गालियां दे डाली।
'असंवैधानिक है वन नेशन-वन इलेक्शन...' JPC के सामने चिदंबरम बोले- बिना सोचे-समझे उठाया गया कदम
August 24, 2026
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह एवं वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने एक राष्ट्र, एक चुनाव के प्रस्ताव का पुरजोर विरोध किया। उन्होंने इस विचार को विकृत और असंवैधानिक करार देते हुए कहा कि देशभर में एक साथ चुनाव कराने की यह कवायद बिना सोचे-समझे उठाया गया कदम है।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने के प्रस्ताव का सोमवार को संसद की संयुक्त समिति ( JPC ) के समक्ष पुरजोर विरोध किया और इस विचार को ही 'विकृत' तथा 'असंवैधानिक' करार दिया। पूर्व गृह एवं वित्त मंत्री ने कहा कि 'वन नेशन-वन इलेक्शन' के तहत देशभर में एक साथ चुनाव कराने की कवायद 'बिना सोचे-समझे' उठाया गया कदम है।