Business-Finance
पश्चिम बंगाल: 'धार्मिक आजादी पर TMC ने लगाए अंकुश', ममता बनर्जी पर CM शुभेंदु अधिकारी का निशाना; और क्या कहा?
October 27, 2026
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को पिछली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर धार्मिक आयोजनों को लेकर पाबंदियां लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के 'समर्पण वाले रवैये' के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में धार्मिक स्वतंत्रता प्रभावित हुई थी। कोलकाता के मिलन मेला प्रांगण में आयोजित 'विजया सम्मिलनी' कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही। अधिकारी ने दावा किया कि पहले कई इलाकों में मूर्ति विसर्जन जुलूस निकालने और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाए गए थे, जबकि इस साल दुर्गा पूजा के दौरान ऐसी पाबंदियां नहीं रहीं।
ब्रिक्स संसदीय मंच: स्पीकर बिरला UAE, चीन, ईरानी नेताओं से मिले; सीमा विवाद, व्यापार समेत कई मुद्दों पर चर्चा
October 27, 2026
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को 13वें ब्रिक्स संसदीय मंच के दौरान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), चीन और ईरान के संसदीय नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। इन बैठकों में संसदीय सहयोग, द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार, निवेश और क्षेत्रीय शांति जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
भास्कर अपडेट्स: जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों को संवेदनशील सुरक्षा जानकारी देने के आरोप में 2 गिरफ्तार
October 27, 2026
भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों को संवेदनशील सुरक्षा जानकारी देने के आरोप में 2 गिरफ्तारनई दिल्ली33 मिनट पहले कॉपी लिंकजम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले के आरएस पुरा सीमावर्ती इलाके में पुलिस ने संवेदनशील सुरक्षा जानकारी विदेशी खुफिया एजेंटों और आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों तक पहुंचाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर आज मतगणना, सुबह 8 बजे से गिने जाएंगे वोट, 7 जिलों में बनाए गए काउंटिंग सेंटर
October 27, 2026
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना आज यानी मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को होगी. इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. इसके लिए प्रदेश के सात जिलों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मतगणना की तैयारियों को लेकर जानकारी दी है.
Badrinath Dham: सर्दियों में 6 महीने कहां रहते हैं भगवान बद्री विशाल?
October 27, 2026
उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ धाम भगवान विष्णु के प्रमुख तीर्थस्थलों में शामिल है। इसे भू-वैकुंठ भी कहा जाता है। मान्यता है कि यहां भगवान विष्णु बद्री विशाल के रूप में विराजमान हैं। हर साल देशभर से श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए पहुंचते हैं। लेकिन सर्दियों में जब भारी बर्फबारी के कारण मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं, तो भक्तों के मन में सवाल उठता है कि इस दौरान भगवान बद्री विशाल की पूजा कहां होती है। दरअसल, कपाट बंद होने के बाद भी भगवान की पूजा-अर्चना से जुड़ी परंपराएं जारी रहती हैं। आइए जानते हैं बद्रीनाथ धाम से जुड़ी इस खास परंपरा के बारे में।
Karwa chauth samagri list: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगता है? यहां से मिला लें लिस्ट
October 27, 2026
करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। शाम के समय भगवान गणेश, मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलने की परंपरा है। कई स्थानों पर महिलाएं करवा माता की पूजा भी करती हैं।
20 कॉटेज की सितंबर 2023 में रजिस्ट्री: IAS शिखर, IPS पत्नी प्रशाखा, दोनों बेटों और सास-ससुर ने 2.5 साल खरीदे 40 विला और कॉटेज - Udaipur News
October 27, 2026
राजस्थान कैडर के सीनियर आईएएस शिखर अग्रवाल, उनकी आईपीएस पत्नी प्रशाखा माथुर, दोनों बेटों और सास-ससुर ने ढाई साल के भीतर एक ही कंपनी से 40 विला-कॉटेज खरीदे हैं। भास्कर की पड़ताल में सामने आया कि अलवर के अजबगढ़ में 20 विला की मार्च 2026 और उदयपुर के बुझड़
4 वार्डों में 1500 से ज्यादा वोटर इधर से उधर: महापौर नीरज पाल और कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने लगाया मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप - durg-bhilai News
October 27, 2026
भिलाई42 मिनट पहलेलेखक: निर्मल साहू कॉपी लिंकघर वही, पता वही पर सूची से परिवार गायबनगरीय निकाय चुनाव से पहले जारी हुई भिलाई और रिसाली की प्रारंभिक मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं। भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर और महापौर नीरज पाल ने आरोप लगाया कि भिलाई के तीन और रिसाली के एक वार्ड को मिलाकर करीब 1500 मतदाताओं के नाम अपने मूल पते से कटकर दूसरे वार्डों में पहुंच गए हैं। कहीं पूरा का पूरा मतदान केंद्र बदल गया, तो कहीं पीढ़ियों से रह रहे परिवारों के नाम ही गायब हैं। बिना जनगणना और नए परिसीमन के पड़ोसी वार्ड के मतदाताओं की इस अवैध एंट्री से वार्ड का चुनावी और सामाजिक संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया है।
MIC में रखा जाएगा प्रस्ताव: अब नक्शा पास कराने पानी की 2 लाइनें जरूरी करने की तैयारी, 1 पीने के लिए तो दूसरी फ्लशिंग-सफाई के लिए - Indore News
October 27, 2026
शहर में अब कॉलोनी, मल्टी या बड़े भवन का नक्शा पास कराने के लिए सिर्फ पानी की पाइप लाइन डालना काफी नहीं होगा। पीने और घरेलू इस्तेमाल के पानी के साथ फ्लशिंग और सफाई जैसे कामों के लिए अलग पाइप लाइन भी डालना होगी। नगर निगम नए निर्माणों में ड्यूल पाइप लाइ
ई-शिक्षाकोष से खुली पोल: सरकारी स्कूलों में 8 लाख बच्चों को हर दिन नहीं मिलता मिड डे मील, 28 जिलों में संकट - Patna News
October 27, 2026
Hindi NewsLocalBiharPatna8 Lakh Children In Government Schools Do Not Get Mid day Meals Every Day, Crisis In 28 Districtsपटना34 मिनट पहलेलेखक: आलोक द्विवेदी कॉपी लिंकशिक्षकों की चेतावनी- बकाया न मिला तो 1 नवंबर से बंद होगा भोजन