Business-Finance
मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई: ग्रेटर नोएडा में दो गुप्त नशा फैक्ट्रियां पकड़ीं, 45 करोड़ का नशीला पदार्थ बरामद
October 17, 2026
नई दिल्ली (देशबन्धु)। मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो ने ग्रेटर नोएडा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गुप्त कारखानों का भंडाफोड़ किया है। ब्यूरो ने इस अभियान को नाम दिया है - अभियान स्फटिक शिकार।
टेस्टिंग के दौरान नजर आई नई Tata Nexon EV, ढकी हुई SUV में दिखा बैटरी पैक, जानें क्या बदलेगा
October 17, 2026
टाटा मोटर्स की नई Nexon की टेस्टिंग चल रही है. अब पहली बार इसके इलेक्ट्रिक मॉडल की झलक भी देखने को मिली है. इससे पहले टेस्टिंग के दौरान पेट्रोल और डीजल से चलने वाली Nexon ही नजर आई थी. लेकिन अब सामने आई नई तस्वीरों में Nexon EV को एक ट्रक पर ले जाते हुए देखा गया है. हालांकि, गाड़ी को पूरी तरह से ढका गया है, इसलिए इसके डिजाइन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है. लेकिन ट्रक पर ऊंचाई में रखे होने की वजह से गाड़ी के नीचे का हिस्सा साफ दिखाई दे रहा है. यहां बैटरी पैक और नारंगी रंग की मोटी तारें नजर आ रही हैं. ये चीजें इस बात का संकेत देती हैं कि टेस्टिंग के दौरान दिखी यह गाड़ी नई Nexon का इलेक्ट्रिक मॉडल है.
कैंसर की 137 दवाओं पर मुनाफा 30% तय: 9 नवंबर से रिटेल कीमतें 70 फीसदी तक घटने की उम्मीद,मरीजों के 2500 करोड़ रुपए सालाना बचेंगे
October 17, 2026
नई दिल्ली3 घंटे पहले कॉपी लिंकदवाओं की कीमत तय करने वाली नेशनल फॉर्मास्यूटिकल्स प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने 137 नॉन-शेड्यूल्ड कैंसर दवाओं पर मुनाफा 30 फीसदी तय कर दिया है। यह फैसला 9 नवंबर से लागू होगा।
CM देवेंद्र फडणवीस को मिली मानद D.Litt. की उपाधि, अदाणी इंस्टीट्यूट में हुए सम्मानित
October 17, 2026
By Oneindia Staff Published: Saturday, October 17, 2026, 20:44 [IST] महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को शनिवार को वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) के 17वें दीक्षांत समारोह में मानद डॉक्टर ऑफ लेटर्स (डी.लिट.) की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलाधिपति और अदाणी फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. प्रीति अदाणी ने की। खास बात यह रही कि दत्ता मेघे इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (DMIHER) से नाम बदलकर अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च किए जाने के बाद विश्वविद्यालय का यह पहला दीक्षांत समारोह था।
हिंसा के खिलाफ स्टैंड लेने पर सलमान खान ने की YUNG DSA की तारीफ, बोले- 'उसने वो जिंदगी देखी है' - India TV Hindi
October 17, 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' प्रोमो में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने घर के अंदर हिंसा के खिलाफ स्टैंड लेने के लिए 'यंग डीएसए' की तारीफ की। उन्होंने शो के यंग कंटेस्टेंट की समझदारी और तनाव के माहौल में भी अपनी बात तर्क के साथ रखने की काबिलियत की तारीफ की। हाल ही में गुल्लू और नकुल के बीच हुई हाथापाई के दौरान 'यंग' ने जिस तरह स्टैंड लिया। वह चर्चा का विषय बन गया है और वीकेंड का वार एपिसोड में उनका यह फैसला सबका ध्यान खींचने वाला है।
IND vs WI 5th T20 Live Score: बारिश के चलते 5वां टी20 रद्द
October 17, 2026
IND vs WI 5th T20 Highlights: 4 साल बाद घर में सीरीज जीतने से चूका भारत, बारिश के चलते 5वां टी20 रद्दUpdated: Sat, 17 Oct 2026 10:32 PM (IST) विज्ञापन
सीएम योगी की एक सीख ने बदली जिंदगी, अब केरल की अरुंधति ने लिखा भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता | IBC24
October 17, 2026
CM Yogi Adityanath News: लखनऊ: कभी अपनी आंखों में आने वाले आंसुओं को कमजोरी समझने वाली केरल की अरुंधति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक सीख जिंदगी का नजरिया बदलने वाली बन गई। बचपन में योगी के एक वीडियो से उन्होंने समझा कि भावुक होना कमजोरी नहीं, बल्कि अपनी भावनाओं को स्वीकार करने का साहस है।
UP Election 2027: योगी आदित्यनाथ के मंत्री की सीट पर ओम प्रकाश राजभर का दावा, BJP से मांगीं 33 सीटें
October 17, 2026
UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीटों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. गठबंधन में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने भाजपा के सामने 33 विधानसभा सीटों पर दावेदारी पेश की है. पार्टी ने भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर अपनी पसंद की सीटों की सूची सौंपी है. इसमें भाजपा और सहयोगी निषाद पार्टी के कब्जे वाली सीटें भी शामिल हैं.
ICSIL DEO Recruitment 2026: कल आवेदन की आखिरी तारीख.
October 17, 2026
ICSIL DEO Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पदों पर नौकरी पाने का मौका है. इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (ICSIL) ने कुल 20 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों की तैनाती दिल्ली कंज्यूमर कोऑपरेटिव होलसेल स्टोर लिमिटेड (DCCWS) में की जाएगी. आवेदन की अंतिम तारीख कल, 18 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे है. योग्य उम्मीदवारों को अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए जल्द आवेदन कर देना चाहिए. आइए जानते हैं योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन करने का तरीका.
Bokaro Horror: चॉकलेट की जगह मामा ने थमाई पिस्तौल, गोली चलने से 3 साल के बच्चे की मौत
October 17, 2026
बोकारो में 3 साल के बच्चे साहिल की गोली लगने से मौत हो गई। उसके मामा ने उसे खिलौना बताकर पिस्तौल दी थी। खेलते समय ट्रिगर दबने से यह हादसा हुआ। पुलिस फरार आरोपी मामा की तलाश कर रही है।रांची: झारखंड के बोकारो जिले में खेलते समय अचानक गोली चलने से 3 साल के एक मासूम की जान चली गई। मृतक बच्चे का नाम साहिल राम है। यह घटना बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, बच्चे ने अपने मामा से चॉकलेट मांगी थी, लेकिन मामा ने उसके हाथ में एक पिस्तौल थमा दी। बच्चा उसे खिलौना समझकर खेल रहा था, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। गोली लगने से बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।