Business-Finance

world-news

Air India Flights: उमराह यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 24 अक्टूबर तक सऊदी की उड़ानें रद्द कीं

October 17, 2026

हूती हमलों से उमराह यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी हैं। एयर इंडिया ने 24 अक्टूबर तक सऊदी अरब की उड़ानें रद्द की हैं। अदन एयरपोर्ट और जहाजों पर भी हमले हुए हैं। मिस्र और तुर्की सऊदी के समर्थन में आ सकते हैं।दुबई: उमराह यात्रियों और सऊदी अरब जाने वाले लोगों की मुश्किलें हूती हमलों के कारण अभी और बढ़ेंगी। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जेद्दा, दम्माम और रियाद के लिए अपनी उड़ानें 24 अक्टूबर तक रद्द कर दी हैं।

world-news

US Tariff Waiver: रूस के दखल के बाद झुके ट्रंप, भारत को मिली बड़ी राहत

October 17, 2026

ट्रंप ने भारत को रूस से तेल खरीदने पर 100% टैरिफ से छूट दे दी है। अमेरिका और रूस की आपसी सहमति से हुए इस फैसले से भारत बिना रोक-टोक रूसी तेल खरीद सकेगा। इससे महंगाई के डर के बीच भारत सरकार को बड़ी राहत मिली है।नई दिल्ली: रूस से तेल खरीदने पर भारत को फिलहाल कोई एक्स्ट्रा ड्यूटी नहीं देनी होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत कई देशों को छूट देने वाले आदेश पर साइन कर दिए हैं। ट्रंप ने यह कदम अमेरिका और रूस के बीच बनी आपसी सहमति के बाद उठाया है। रूस ने ट्रंप के इस फैसले को ऐतिहासिक बताया है।

world-news

Reliance-Blinkit और Zomato से जुड़े कर्मचारियों पर FIR

October 17, 2026

महाराष्ट्र में ₹48 लाख से ज्यादा के एक्सपायर्ड और खराब खाद्य उत्पादों की बरामदगी के बाद Reliance Consumer Products, Reliance Retail, Blinkit और Zomato Hyperpure से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, महाराष्ट्र FDA ने ठाणे और पुणे जिलों में छापेमारी के दौरान इन उत्पादों को जब्त किया. शुरुआती जांच में आरोप है कि नष्ट किए जाने वाले खाद्य उत्पादों को कथित तौर पर दोबारा बिक्री के लिए बाजार में पहुंचाया जा रहा था.

world-news

Kavya Maran Marriage: भारत में नहीं, विदेश में सात फेरे लेंगी काव्या मारन, जानें कौन-कौन बनेगा मेहमान?

October 17, 2026

सनराइजर्स की सीईओ काव्या मारन संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर से शादी कर रही हैं। यह शादी 11 नवंबर को ग्रीस में होगी। इसके बाद 21 नवंबर को चेन्नई में रिसेप्शन होगा। पीएम मोदी समेत कई नेताओं को न्योता मिला है।चेन्नई: आखिरकार सारी अफवाहों पर ब्रेक लग गया है। आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ और सन टीवी नेटवर्क की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर काव्या मारन मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने सबसे पहले सोशल मीडिया पर बताया था कि सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन उन्हें शादी का कार्ड देने आए थे। इसके बाद सन टीवी के चैनल सन न्यूज ने अपने एक्स (X) अकाउंट पर कई और तस्वीरें शेयर कीं।

world-news

'ओम नमः शिवाय' लिखे दुपट्टे पर दिग्विजय सिंह ने पूछा- कामरेड का इससे क्या लेना-देना?

October 17, 2026

'ओम नमः शिवाय' लिखे दुपट्टे पर दिग्विजय सिंह ने पूछा- कामरेड का इससे क्या लेना-देना? Digvijaya Singh Indore News: इंदौर में 'ओम नमः शिवाय' लिखे दुपट्टे को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का सवाल. कम्युनिस्ट नेता राजेश शर्मा से पूछा- कामरेड पार्टी का इससे क्या लेना-देना? पढ़ें पूरी खबर... X

world-news

Beyond Trading: How Khyati Contech Is Building a Multi-Brand Manufacturing and Distribution Business - Up18 News

October 17, 2026

After expanding to more than 25 experience centres, founder Avinash Kumar Bhatt is steering Khyati Contech towards brand licensing, manufacturing operations and distribution in a strategic shift aimed at building a more scalable construction materials business.

world-news

बड़े आए 'Regime Change' करने वाले, बांग्लादेश नहीं है भारत! 'रिजीम चेंज' की बात पर विपक्ष पर बरसे किरेन रिजिजू

October 17, 2026

केंद्रीय संसदीय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने ‘रिजीम चेंज’ के विपक्ष के आह्वान पर बड़ा हमला बोला है. केंद्रीय मंत्री ने विपक्षी नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि बड़े आए “Regime Change” करने वाले !! कान खोलकर सुन लो, भारत बांग्लादेश नहीं है! उन्होंने साफ कहा कि भारत का प्रजातांत्रिक शासन चुनावों के जरिए जनता के मैंडेट से तय होता है.

world-news

अमीरों के बड़े घर खाली-खाली और मिडिल क्लास के छोटे घर भरे-भरे क्यों? वजह चौंका देगी

October 17, 2026

जब हम किसी करोड़पति या फिर कहें अमीर इंसान का घर देखते हैं तो अक्सर उन सभी के घरों में एक बात बहुत कॉमन होती है और वो है कि इतना बड़ा होने के बाद भी उसमें सामान बहुत कम रखा होता है. घर बड़ा और शानदार होने के बावजूद वहां सामान कम ही होता है और ये किसी एक के घर की बात नहीं है, बल्कि सभी अमीर लोगों के घरों का नजारा कुछ ऐसा ही होता है. न हर कोने में फर्नीचर, न अलमारियों में जरूरत से ज्यादा चीजें और न ही घर का हर हिस्सा सामान से भरा हुआ. इसके मुकाबले अगर आप किसी मिडिल क्लास फैमिली के घर में जाते हैं तो देखेंगे कि छोटा घर होने के बावजूद हर कोना भरा नजर आएगा.

world-news

मधेपुरा में पहले बैंक कलेक्शन एजेंटों से लूट, फिर हत्या: पिता ने 3 अज्ञात पर दर्ज कराई FIR; बैग देखकर कैश होने का शक! - Madhepura News

October 17, 2026

मधेपुरा में राजद विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो.चंद्रशेखर के ममेरे भाई व पीएचडी छात्र प्रिंस कुमार रंजन की हत्या से पहले अपराधियों ने साहुगढ़ नहर के पास ICICI बैंक के दो कलेक्शन अभिकर्ताओं से लूटपाट की थी।