Business-Finance

world-news

विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ ODI क्रिकेट में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, इस मामले में बने दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी

September 27, 2026

Virat Kohli: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. कोहली ने 139 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है. कोहली वनडे में 15000 रन पूरे करने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इसके अलावा, कोहली दो अलग-अलग टीमों (वेस्टइंडीज और श्रीलंका) के खिलाफ 10-10 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने और भी कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं.

world-news

कोहली और गिल के शतक, कुलदीप के चार विकेट से भारत ने वेस्टइंडीज को हराया

September 27, 2026

तिरूवनंतपुरम, 27 सितंबर (भाषा) स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (नाबाद 139 रन) और कप्तान शुभमन गिल (110 रन) ने 50 ओवर के प्रारूप में अपनी महारत का प्रदर्शन करते हुए शानदार शतक जड़े जिससे भारत ने रविवार को यहां पहले वनडे में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराकर तीन मैच की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली।

world-news

रेल प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल: ट्रैक से शव उठाने में लग गये 11 घंटे, स्ट्रेचर नहीं मिला तो बोरे में बांधकर ले गये परिजन

September 27, 2026

JAMUI: जमुई में एक बार फिर रेल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हुए हैं। ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत के बाद शव को सम्मानजनक तरीके से घटनास्थल से हटाने की व्यवस्था तक नहीं हो सकी। हालात ऐसे रहे कि शव को स्ट्रेचर तक नसीब नहीं हुआ और परिजनों को बोरे में बांधकर शव को घटनास्थल से ले जाना पड़ा। बताया जा रहा है कि मलयपुर निवासी अशोक सिंह की 50 वर्षीय पत्नी अंजू देवी शनिवार के देर शाम से घर नहीं आई थी। अंजू देवी के दोनों बेटे और पति गोवा में मजदूरी करते हैं। अंजू देवी अपनी बहू और सास के साथ मलयपुर में रहती है।

world-news

कीचड़, पानी और गंदगी... बेहाल गोवंश, बांदा में आखिर कहां खर्च हुए 10 करोड़; उठे सवाल

September 27, 2026

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में गौशालाओं की व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. जिले में संचालित गोशालाओं में गोवंश के लिए चारा-पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था खराब होने के आरोप लगाए गए हैं. कई गोशालाओं में कीचड़ और जलभराव की स्थिति होने तथा गोवंश के बीमार पड़ने और मौतों की शिकायतें सामने आने का दावा किया जा रहा है. इसी के साथ गोवंश के चारा-पानी के लिए जारी सरकारी धन के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल खड़े किए गए हैं.

world-news

मणिपुर में जातीय हिंसा का असर, पर्यटन में भारी गिरावट: मुख्यमंत्री

September 27, 2026

इंफाल, 27 सितंबर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने रविवार को कहा कि राज्य में जातीय हिंसा के कारण मणिपुर में पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट आई है।

world-news

Donation Racket: चंदा आया बैंक से, फिर कैश में लौटा? ₹1,143 करोड़ के मामले में खुली पूरी कहानी

September 27, 2026

Gujarat Political Donation Racket: गुजरात में BNJD पर ₹1,143 करोड़ के कथित फर्जी राजनीतिक चंदे का आरोप लगा है। FIR में 56,238 दाताओं और करीब ₹343 करोड़ के कथित टैक्स नुकसान का जिक्र है।गुजरात के गांधीनगर से राजनीतिक चंदे की आड़ में कथित बड़े वित्तीय खेल का मामला सामने आया है। इनकम टैक्स विभाग की शिकायत के आधार पर गुजरात CID Crime ने Bharatiya National Janata Dal (BNJD) और उसके पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत में 2019-20 से 2024-25 के बीच 56,238 लोगों से कथित तौर पर ₹1,143.85 करोड़ का फर्जी राजनीतिक चंदा लेने और सरकार को करीब ₹343 करोड़ के टैक्स नुकसान का आरोप है। ये आरोप हैं और जांच के निष्कर्ष अदालत में साबित होना बाकी हैं।

world-news

'पहले ही कर लें EMI पेमेंट...', 3 दिन की हड़ताल से ऐन पहले बैंकों का ग्राहकों को अलर्ट

September 27, 2026

सोमवार की शुरुआत बैंकों की हड़ताल (Bank Strike) के साथ होने जा रही है, जो तीन दिन तक लगातार चलेगी. यानी इन तीन दिनों में बैंकों में काम-काज ठप रहेगा. ऐसे में इस हड़ताल के शुरू होने से ऐन पहले तमाम बैंक अपने ग्राहकों को अलर्ट (Bank's Alert To Customers) भेज रहे हैं. बैंक सलाह दे रहे हैं कि अपने किसी भी तरह के लोन की ईएमआई का भुगतान पहले (EMI Advance Payment) ही कर दें तो बेहतर रहेगा.