Business-Finance
तलवार से काटकर भाई-भाभी और मां की कर दी थी हत्या, फांसी की सजा निरस्त; रिहा करेगी सरकार
October 17, 2026
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने टिहरी गढ़वाल में मां, बड़े भाई और गर्भवती भाभी की तलवार से हत्या करने के दोषी संजय सिंह की फांसी की सजा रद्द कर दी है। कोर्ट ने राज्य सरकार को दोषी का मानसिक उपचार कराने और ठीक होने के बाद उसे रिहा करने का निर्देश दिया है। इस मामले में आरोपी को निचली अदालत ने अगस्त 2021 में मृत्युदंड की सजा सुनाई थी।
SRH ही नहीं इन दो खतरनाक टीमों की भी मालकिन हैं काव्या मारन, IPL में टूटा दिल, रो-रोकर हो गया था बुरा हाल!
October 17, 2026
आईपीएल के दौरान खिलाड़ियों के साथ-साथ सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन भी सुर्खियों में बनी रहती हैं. काव्या अब जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. अनिरुद्ध और काव्या की शादी का रिसेप्शन चेन्नई में 21 नवंबर को होगा. X
रेखा आर्या और पति गिरधारी लाल साहू के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज, 210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग
October 17, 2026
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। मंत्री की ओर से पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बाद अब गिरधारी लाल साहू ने पलटवार करते हुए उन पर करोड़ों रुपये की संपत्ति जुटाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कथित तौर पर 210 करोड़ रुपये की संपत्ति की जांच कराने की मांग की है।
'कांग्रेस पार्टी का विनाश होने वाला है': गोंडा में बृजभूषण शरण सिंह बोले- पीएम का भाग्य ऐसा, ये लोग कभी उनका सामना नहीं कर पाएंगे - Gonda News
October 17, 2026
गोंडा में शनिवार को पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी का विनाश होने वाला है। इसलिए वहां वामपंथी, दक्षिणपंथी और दूसरे लोग पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी का भाग्य ऐसा है कि ये लोग कभी उनका सामना नहीं
Kartik Snan Kab Se Hai 2026: कब से शुरू हो रहा है पवित्र कार्तिक स्नान
October 17, 2026
सनातन हिंदू धर्म में कार्तिक मास को सभी महीनों में सबसे पवित्र, फलदायी और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर माना गया है। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए कार्तिक महीने को सर्वोत्तम कहा गया है। चातुर्मास के अंतिम चार महीनों में कार्तिक मास का अपना एक अलग ही विशिष्ट स्थान है, क्योंकि इसी महीने में भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं और चातुर्मास के अनुष्ठान संपन्न होते हैं। हर साल कार्तिक मास में नदी स्नान, विशेषकर गंगा स्नान, व्रत, उपवास, नियमित तुलसी पूजा और दीपदान करने की प्राचीन परंपरा चली आ रही है। जैसे-जैसे साल 2026 का कार्तिक मास नजदीक आ रहा है, देश भर के सनातन धर्मावलंबियों के मन में यह उत्सुकता बढ़ गई है कि इस वर्ष कार्तिक स्नान की शुरुआत कब से हो रही है और इसका समापन किस पावन तिथि पर होगा। यदि आप भी कार्तिक मास के इस पवित्र अनुष्ठान और उसके नियमों की पूरी जानकारी चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होने वाला है।
बस से 600 किलो दुर्गंधयुक्त मावा और नमकीन बरामद: दीपावली से पहले हनुमानगढ़ में कार्रवाई, लावारिस सामग्री मौके पर नष्ट करवाई - Hanumangarh News
October 17, 2026
पल्लू में खाद्य सुरक्षा दल ने बीकानेर से हनुमानगढ़ आ रहा 220 किलो दुर्गंधयुक्त मावा, 360 किलो से ज्यादा खराब नमकीन नष्ट कराई। दीपावली पर मिलावट और खराब खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए हनुमानगढ़ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार, 16 अक्टूबर को पल्लू में बीकानेर से हनुमानगढ़ आ रही ममता ट्रैवल्स की बस से 220 किलोग्राम दुर्
Shardiya Navratri Maha Navami Date 2026: महानवमी कब है? जानें पूजा, हवन और कन्या पूजन शुभ मुहूर्त
October 17, 2026
Shardiya Navratri 2026 Maha Navami Date: महानवमी 2026, 19 या 20 अक्टूबर को कब मनाई जाएगी? जानें नवमी तिथि, शास्त्रों के नियम, मां दुर्गा की पूजा का शुभ मुहूर्त समेत जरूरी डिटेल।Shardiya Navratri Maha Navami Date 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 में महानवमी की तारीख को लेकर असमंजस है। सवाल है कि महानवमी का व्रत और मां दुर्गा की विशेष पूजा 19 अक्टूबर को करनी चाहिए या 20 अक्टूबर को? इसकी वजह नवमी तिथि का दो दिनों तक रहना और अष्टमी व दशमी के साथ उसका संयोग है। पंचांग में नवमी तिथि 19 अक्टूबर की सुबह शुरू होकर 20 अक्टूबर की दोपहर तक रहने की जानकारी दी गई है। ऐसे में सिर्फ सूर्योदय पर तिथि देखकर फैसला करना सही होगा या पूजा के विशेष मुहूर्त और शास्त्रीय नियमों को भी ध्यान में रखना चाहिए? जानएि महानवमी की तारीख से जुड़ी पूरी डिटेल।
High Heels : फैशन के चक्कर में शरीर पर पड़ सकता है दबाव
October 17, 2026
आज के दौर में फैशन और स्टाइल हर महिला की जीवनशैली का अहम हिस्सा बन चुका है। चाहे कोई पार्टी हो, ऑफिस की मीटिंग हो या फिर कोई खास इवेंट, ड्रेसेज के साथ हाई हील्स (High Heels) पहनना पर्सनालिटी को एक नया और ग्लैमरस लुक देता है। हालांकि, जिस खूबसूरती और आत्मविश्वास की खातिर महिलाएं घंटों हील्स पहनकर घूमती हैं, वही हील्स धीरे-धीरे उनके शरीर के अंदरूनी ढांचे को नुकसान पहुंचा रही होती हैं। स्वास्थ्य और आर्थोपेडिक विशेषज्ञों की मानें तो लगातार या लंबे समय तक हाई हील्स पहनने से पैरों के पंजों से लेकर रीढ़ की हड्डी तक पूरे शरीर का बायोमेकैनिक्स बिगड़ जाता है। फैशन का यह चलन शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर ऐसा अनुचित दबाव डालता है, जो आगे चलकर रीढ़ की हड्डी, कूल्हों यानी हिप्स और घुटनों के लिए गंभीर पुरानी बीमारियों का कारण बन सकता है।
'कानूनी पेशा कमजोर दिल वालों के लिए नहीं...', NLSIU में बोले CJI सूर्यकांत
October 17, 2026
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत ने शनिवार को बेंगलुरु स्थित नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU) के दीक्षांत समारोह में दिवंगत छात्रा उर्वशी कृष्णात्रा को श्रद्धांजलि दी. उर्वशी ने यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की थी, लेकिन दीक्षांत समारोह से कुछ समय पहले उनका निधन हो गया. सीजेआई ने कहा कि उर्वशी को आज यहां अपने सहपाठियों के साथ डिग्री हासिल करनी चाहिए थी, लेकिन दुर्भाग्य से वह अब हमारे बीच नहीं हैं.
Greater Noida Family Suicide: एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत के मामले में तीन एंगल पर जांच कर रही पुलिस, बिस्तर पर एक दूसरे से लिपटे मिले थे शव
October 17, 2026
Greater Noida Family Suicide: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh News) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida News) में शनिवार सुबह हुए फैमिली सुसाइड मामले में (Noida Five Family Death) पुलिस अब तीन एंगल से जांच कर रही है। प्राथमित तौर पर तो ये फूड प्वॉजनिंग का मामला लग रहा है। हालांकि इसके अलावा पुलिस सुसाइड या हत्या और प्रॉपर्टी विवाद के एंगल से भी जांच कर रही है।