Greater Noida Family Suicide: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh News) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida News) में शनिवार सुबह हुए फैमिली सुसाइड मामले में (Noida Five Family Death) पुलिस अब तीन एंगल से जांच कर रही है। प्राथमित तौर पर तो ये फूड प्वॉजनिंग का मामला लग रहा है। हालांकि इसके अलावा पुलिस सुसाइड या हत्या और प्रॉपर्टी विवाद के एंगल से भी जांच कर रही है।
एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
आपको बता दें ग्रेटर नोएडा में एक परिवार के 5 लोगों की लाश घर में मिली है। मृतकों में पति-पत्नी सहित 3 बच्चे शामिल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार लाशें घर में बिस्तर पर मिलीं हैं। जब 17 अक्टूबर शनिवार को सुबह काफी देर होने के बाद भी परिवार नहीं उठा तो पड़ोसियों को शक हुआ।
ये भी पढ़ें: Govt Housing Scheme: घर का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी, प्रदेश में बनेंगे 3 लाख नए मकान, CM का बड़ा ऐलान, दो साल के लिए बढ़ाई स्कीम
पुलिस तीन एंगल से कर रही मामले की जांच
1. फूड पॉइजनिंग की आशंका
पुलिस मामले की जांच फूड पॉइजनिंग (Food) की आशंका को ध्यान में रखकर भी कर रही है। हालांकि, फूड सेफ्टी ऑफिसर के मुताबिक, फूड पॉइजनिंग के लक्षण आमतौर पर 5 से 6 घंटे में दिखाई देने लगते हैं। इसमें उल्टी और दस्त जैसी परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन इस मामले में ऐसे लक्षण सामने नहीं आए हैं। ऐसे में पुलिस इस पहलू की भी पड़ताल कर रही है।
2. आत्महत्या या हत्या की आशंका
पुलिस आत्महत्या और हत्या, दोनों संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि परिवार की पूरी प्रॉपर्टी महेश की बहनों के नाम होने की बात कही जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या परिवार किसी तनाव से गुजर रहा था। साथ ही, इस आशंका की भी जांच की जा रही है कि कहीं महेश ने परिवार के सदस्यों को जहर देने के बाद खुद भी जान तो नहीं दी। फिलहाल, इस संबंध में कोई निष्कर्ष सामने नहीं आया है।
3. प्रॉपर्टी विवाद का एंगल
पुलिस संपत्ति विवाद (Property Vivad ) की संभावना की भी जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि क्या महेश संपत्ति दूसरों के नाम किए जाने से नाराज था। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि कहीं संपत्ति को लेकर किसी तरह का विवाद या रंजिश तो नहीं थी, जिसके चलते किसी ने हत्या की साजिश रची हो। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, परिवार (Noida Five Family Death) के सभी सदस्यों की तबीयत बिगड़ने या मौत के पीछे किसी खाद्य पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि परिवार ने आखिरी बार मैगी खाई थी और चाय पी थी। इसके बाद पांचों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनकी मौत किस वजह से हुई।
यह भी पढ़ें: Govt Housing Scheme: घर का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी, प्रदेश में बनेंगे 3 लाख नए मकान, CM का बड़ा ऐलान, दो साल के लिए बढ़ाई स्कीम