world-news

SRH ही नहीं इन दो खतरनाक टीमों की भी मालकिन हैं काव्या मारन, IPL में टूटा दिल, रो-रोकर हो गया था बुरा हाल!

October 17, 2026

आईपीएल के दौरान खिलाड़ियों के साथ-साथ सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन भी सुर्खियों में बनी रहती हैं. काव्या अब जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. अनिरुद्ध और काव्या की शादी का रिसेप्शन चेन्नई में 21 नवंबर को होगा.

X

जब काव्या की आंखों में आए थे आंसू. (PHOTO: X/PTI)

जब काव्या की आंखों में आए थे आंसू. (PHOTO: X/PTI)

आईपीएल (IPL) के मैचों के दौरान अपनी खूबसूरती और टीम के लिए दीवानगी को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली काव्या मारन इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के साथ-साथ काव्या दो और टीमों की भी मालकिन हैं.

काव्या मारन का क्रिकेट बिजनेस सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है. सन ग्रुप के बैनर तले वह दुनिया की तीन बड़ी लीगों की टीमों को संभालती हैं. आईपीएल में साल 2016 की चैम्पियन रह चुकी सनराइजर्स हैदराबाद को सपोर्ट करने वह स्टैंड में नजर आती रही है. 

सनराइजर्स ईस्टर्न केप और सनराइजर्स लीड्स की टीम भी सन ग्रुप के स्वामित्व वाली है. सनराइजर्स हैदराबाद इन तीनों ही टीमों की परफॉर्मेंस को लेकर बेहद एक्साइटेड रहती हैं. ऑक्शन टेबल पर वह खुद खिलाड़ियों के लिए बोली भी लगाती हैं.

सम्बंधित ख़बरें

हजारों करोड़ों की मालकिन हैं काव्या

सन टीवी नेटवर्क के मालिक कलानिधि मारन की इकलौती बेटी काव्या मारन किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक मारन परिवार का कुल संपत्ति साम्राज्य करीब 24,600 करोड़ रुपये का है. अकेले सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी की वैल्यू ही बाजार में 17,500 करोड़ से 18,400 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है. 

जल्द करने वाली हैं शादी

क्रिकेट और बिजनेस के अलावा काव्या मारन इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं. चर्चा है कि वह साउथ सिनेमा के मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ इसी साल नवंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयानों और वायरल तस्वीरों के बाद से इस शाही शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं, जिसमें रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में होने की बात सामने आ रही है .

आईपीएल के दौरान छलक पड़े थे आंसू

बता दें कि साल 2024 के दौरान चेन्नई के मैदान पर जब सनराइजर्स हैदराबाद का खिताब जीतने का सपना टूटा तो टीम की मालकिन काव्या मारन का दिल बुरी तरह टूट गया था. कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों मिली करारी हार के बाद स्टेडियम में बैठीं काव्या खुद को रोक नहीं पाईं और उनकी आंखों से आंसू छलक आए. लेकिन उन्होंने तुरंत खुद को संभाला अपने आंसू पोछे और नम आंखों से ही मुस्कुराते हुए अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए ताली बजाने लगीं. 

---- समाप्त ----

ये भी देखें

भारत-वेस्टइंडीज निर्णायक टी20 से पहले वैभव सूर्यवंशी की स्टोरी ने बढ़ाई चर्चा

Live TV

aaj tak epaper in hindi