Business-Finance

world-news

निशांत कुमार के स्वागत में चोरों का खेल, JDU नेता के गले से 7 लाख की सोने की चेन गायब - India TV Hindi

September 4, 2026

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र स्थित सकरी सरैया नहर चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के स्वागत समारोह के दौरान जेडीयू नेता राजेश मंडल के गले से सोने की चेन चोरी हो गई। आयोजित कार्यक्रम में भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया। चेन की कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है। मंत्री को माला पहनाने के दौरान भीड़ और धक्का मुक्की के बीच चेन गायब हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

world-news

रायपुर को सीवेज-ड्रेनेज के लिए मिलेंगे 3500 करोड़: पहले प्रोजेक्ट बनाकर देना होगा, 16वें वित्त आयोग की योजना में देश के 22 शहर शामिल - Raipur News

September 4, 2026

रायपुर में सीवेज, नालियों और गंदे पानी की समस्या दूर करने के लिए बड़े प्रोजेक्ट की उम्मीद जगी है। 16वें वित्त आयोग ने रायपुर को देश के 22 शहरों में शामिल किया है, जिन्हें वेस्टवॉटर मैनेजमेंट के लिए स्पेशल इंफ्रास्ट्रक्चर फंड मिलेगा।

world-news

अररिया से 1,594.60 करोड़ निर्यात, बिहार में थर्ड रैंक: सांसद प्रदीप सिंह ने दी बधाई, कहा- सीमांचल का प्रमुख निर्यात केंद्र बनेगा - Araria News

September 4, 2026

वित्तीय वर्ष 2025-26 में अररिया ने ₹1,594.60 करोड़ का निर्यात किया है। जिला-वार निर्यात आंकड़ों के अनुसार, अररिया बिहार में तीसरे स्थान पर है। . इस उपलब्धि पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने जिले के किसानों, उद्यमियों, व्यापारियों और आम लोगों को बधाई दी है।

world-news

Bihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी

September 4, 2026

Bihar IAS Transfer: बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और सुगम एवं गतिमान बनाने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के करीब आधा दर्जन अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के तहत उद्योग, खेल, सूचना एवं जनसंपर्क, भवन निर्माण और शैक्षणिक आधारभूत संरचना से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

technology

दुनिया का पहला 'Coolant' वाला पावरबैंक, ट्रांसपेरेंट डिजाइन; एक साथ तीन डिवाइस करेगा चार्ज

September 4, 2026

Sep 04, 2026 08:41 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान Ugreen MagFlow Pro Power Bank: Ugreen ने अपने नए चार्जिंग डिवाइस MagFlow Pro पावरबैंक को लॉन्च किया है। यह दुनिया का पहला ऐसा पावरबैंक है, जो खुद को ठंडा रखने के लिए लिक्विड-कूलिंग सिस्टम के साथ आता है। कितना है इसकी कीमत और इसमें क्या-क्या खास है, चलिए डिटेल में बताते हैं…इस पावरबैंक में एक ट्रांसपेरेंट हिस्सा भी है, जिससे आप कूलेंट को घूमते हुए देख सकते हैं।

world-news

Kal Ka Mausam: 5 सितंबर को बरसेंगे बादल! दिल्ली-NCR समेत 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 75 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

September 4, 2026

Kal Ka Mausam Heavy Rain Alert : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के बड़े हिस्से में मानसून के उग्र रूप को देखते हुए 5 सितंबर के लिए गंभीर अलर्ट जारी किया है. उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित देश के 23 राज्यों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से आंधी चलने का भी अंदेशा है, जिससे बड़े और पुराने वृक्षों के उखड़ने का जोखिम बना हुआ है. सघन वन क्षेत्रों में यात्रा करने से बचने तथा खेतों में वज्रपात के दौरान किसानों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की विशेष सलाह दी गई है.

world-news

Nishu Azad के पिता का सिर फोड़ने वाला स्वतंत्र भारद्वाज हिरासत में, चिराग पासवान ने क्या कहा?

September 4, 2026

Published: Friday, September 4, 2026, 20:39 [IST] Swatantra Bhardwaj Detained: छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर कथित हमले के मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को शुक्रवार (4 सितंबर) को बड़ी कार्रवाई की। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से भारद्वाज को हिरासत में ले लिया गया।

world-news

मोबाइल से AI तक चलाने वाली चिप पर MP का बड़ा प्लान, अक्टूबर में होगा बड़ा फैसला?

September 4, 2026

मध्यप्रदेश अब सेमीकंडक्टर और चिप निर्माण के क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने India Semiconductor Mission 2.0 में अग्रणी भूमिका का दावा किया। इंदौर में 23-24 अक्टूबर को MP Semiconductor Summit 2026 होगी।भोपाल: मोबाइल से लेकर कार, कंप्यूटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक, आज की दुनिया की रफ्तार एक छोटी सी चिप पर टिकी है। जिस सेमीकंडक्टर निर्माण क्षेत्र को कभी भारत के लिए दूर की मंजिल माना जाता था, अब मध्यप्रदेश भी उसमें अपनी जगह बनाने की तैयारी कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के India Semiconductor Mission 2.0 के संकल्प को पूरा करने में मध्यप्रदेश अग्रणी भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

world-news

Nepal Flash Floods: मौतों का आंकड़ा 1,287 पहुंचा, 5000 से ज्यादा लापता, सुरंग से जिंदा निकले 2 लोग

September 4, 2026

Nepal Flash Floods: नेपाल में पिछले महीने आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बाद हालात अब भी गंभीर बने हुए हैं. देश की राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) के अनुसार शुक्रवार तक मृतकों की संख्या बढ़कर 1,287 हो गई है, जबकि 5,083 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है. इस बीच त्रिशूली 3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से दो लोगों को जीवित निकाला गया है.