world-news

‘रामायण: राइज ऑफ द लीजेंड’ के नए ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, फैंस, बोले- ‘राम युग की शुरुआत’

October 16, 2026

मुंबई। ‘रामायण: राइज ऑफ द लीजेंड’ (Ramayana : Rise of the Legend) का नया ट्रेलर 15 अक्टूबर 2026 को रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर छा गया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की झलक देखकर दर्शक इसके भव्य विजुअल्स, शानदार एक्शन और पौराणिक प्रसंगों की तारीफ कर रहे हैं। ट्रेलर में रावण और जटायु के बीच हवाई युद्ध, भगवान शिव की प्रतिमा के सामने रावण की आराधना और भगवान राम तथा परशुराम के आमने-सामने आने वाले दृश्यों ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है। एक्स पर फिल्म को लेकर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कई यूजर्स इसे भारतीय सिनेमा का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बता रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि फिल्म सिनेमाघरों में नया रिकॉर्ड बना सकती है।

पढ़ें :- Video: युवक ने प्रदर्शन में भाजपा विधायक के मुह पर बोला- ‘मैं ग्रेजुएट हूं’, ‘और आप गधे’

To my Snyder fandom, keep an eye on RAMAYANA.

One of India’s most ambitious and expensive cinematic epics. Gods, mythology, larger-than-life visuals, and an epic scale.
#Ramayana https://t.co/hujENLV5ET

— Hall Of SnyderVerse (@HallOfSV) October 15, 2026

पढ़ें :- अभिजीत दीपके की दिल्ली पुलिस से हुई बहस, बोले-हम सिर्फ सेंट्रल पार्क तक जाकर तिरंगा फहराना चाहते हैं, यह कोई रैली या प्रोटेस्ट नहीं

रावण-जटायु की भिड़ंत ने जीता दिल

ट्रेलर में रावण और जटायु के बीच आसमान में होने वाली लड़ाई दर्शकों के पसंदीदा दृश्यों में शामिल हो गई है। इस एक्शन सीक्वेंस की तारीफ करते हुए एक एक्स यूजर ने लिखा, ‘यह दृश्य हर बार मेरे अंदर एक ज़बरदस्त जोश भर देता है। रोंगटे खड़े हो जाते हैं।’ यानी यह दृश्य हर बार रोमांच से भर देता है और रोंगटे खड़े कर देता है। एक अन्य यूजर ने रावण और जटायु के मुकाबले को लेकर उत्साह जताते हुए लिखा कि यह दृश्य सिनेमाघरों में धमाका करने वाला है। फिल्म में जटायु के किरदार को दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी आवाज दी है। ट्रेलर में इस प्रसंग की झलक ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।

This sequence gives me an adrenaline pump every single time. Pure goosebumps. 🔥🏹 #Ramayana https://t.co/Aivx9D62gB

— 𝓐𝔂𝓪𝓷 🚩 (@behind_you_rk) October 15, 2026

पढ़ें :- भूकंप के मलबे के सामने फोटोशूट करायी तो लोग बोले- ‘लाइक्स के भूखे’, ट्रोलर्स के जवाब देख भड़की इन्फ्लुएंसर ग्रेसी बॉन

यश के रावण वाले सीन पर फिदा हुए फैंस

फिल्म में यश के रावण के लुक की भी खूब चर्चा हो रही है। ट्रेलर में एक दृश्य ऐसा है, जिसमें रावण आग के घेरे के बीच भगवान शिव की प्रतिमा के सामने प्रार्थना करता दिखाई देता है। इस छोटे से सीन ने सोशल मीडिया पर दर्शकों का ध्यान खींच लिया। एक यूजर ने इस फ्रेम को साझा करते हुए लिखा, ‘सदी का सबसे बेहतरीन फ्रेम !’ यानी सदी का सबसे शानदार फ्रेम। यश की दमदार मौजूदगी और दृश्य की भव्यता को लेकर प्रशंसक काफी उत्साहित हैं। दर्शकों को उम्मीद है कि फिल्म में रावण के किरदार को एक प्रभावशाली और यादगार अंदाज में पेश किया जाएगा।

@KshitizCritic Yes and this would be the sequence of the century 😎 https://t.co/kLkQspoLAW

— SHADY (@ateet09) October 15, 2026

राम-परशुराम के टकराव को बताया ‘सीक्वेंस ऑफ द सेंचुरी’

पढ़ें :- रजनीकांत की फिल्म जेलर बॉक्स ऑफिस पर लेकर आई 'भूकंप',पहले ही दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई

रणबीर कपूर के भगवान राम वाले किरदार को लेकर भी एक्स पर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ट्रेलर में भगवान राम और भगवान परशुराम के बीच टकराव की झलक ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। एक प्रशंसक ने इस दृश्य को साझा करते हुए इसे सीक्वेंस ऑफ द सेंचुरी बनने की संभावना जताई। वहीं रणबीर कपूर के भगवान राम वाले लुक की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘यह राम युग की शुरुआत है।’ इस प्रतिक्रिया से साफ है कि दर्शक फिल्म में रणबीर के किरदार को देखने के लिए उत्साहित हैं। ट्रेलर के गंभीर अंदाज, एक्शन और भव्य प्रस्तुति ने फिल्म के प्रति उम्मीदें और बढ़ा दी हैं।

जैक स्नाइडर की फिल्मों से भी कर रहे तुलना

‘रामायण’ के ट्रेलर की तुलना अंतरराष्ट्रीय स्तर की भव्य फिल्मों से भी की जा रही है। एक यूजर ने जैक स्नाइडर की फिल्मों के प्रशंसकों का ध्यान इस प्रोजेक्ट की ओर खींचते हुए इसे भारत की सबसे महत्वाकांक्षी और महंगी सिनेमाई गाथाओं में से एक बताया। यूजर के मुताबिक, फिल्म में देवताओं, पौराणिक कथाओं, विशाल दृश्यों और बड़े सिनेमाई पैमाने का शानदार मेल देखने को मिल सकता है।इसके अलावा ट्रेलर के बैकग्राउंड म्यूजिक और विजुअल इफेक्ट्स की भी तारीफ हो रही है। कुछ यूजर्स का मानना है कि नए प्रोमो ने फिल्म को लेकर उत्साह कई गुना बढ़ा दिया है और दिवाली के दौरान बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Wow.. Absolutely stunning visuals 💥

The new #Ramayana Trailer is pure fire! It’s going to multiply the buzz tenfold. The visuals, the BGM, the scale everything looks perfect. This Diwali, there will be absolute mayhem at the box office. #RanbirKapoor https://t.co/vKQBMQFL8i

— MASS (@Freak4Salman) October 15, 2026

पढ़ें :- "CJP का आंदोलन एलन मस्क के इशारे पर", बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा आरोप, बोले-, देश के खिलाफ साजिश

रणबीर, यश और सनी देओल समेत सजी है दमदार स्टारकास्ट

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण: राइज ऑफ द लीजेंड’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण, यश रावण और सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में अरुण गोविल राजा दशरथ और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, शोभना, सौरभ सचदेवा, फैसल मलिक और लारा दत्ता भी अहम भूमिकाओं में हैं। नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन और यश की सह-निर्माता के तौर पर भागीदारी वाली यह फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होने वाली है। इसके पहले भाग की अंतरराष्ट्रीय रिलीज 6 नवंबर 2026 निर्धारित बताई गई है, जबकि दूसरे भाग को दिवाली 2027 में रिलीज करने की योजना है। फिलहाल, ट्रेलर को मिल रही प्रतिक्रियाओं ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।