कांग्रेस ने सीकर, झुंझुनूं, बांसवाड़ा और जालोर जिला परिषद के प्रत्याशियों के साथ ही अलग-अलग पंचायत समितियों के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। सीकर जिला परिषद के 49 वार्डों में से 48 में प्रत्याशी घोषित किए हैं, जबकि वार्ड नंबर 20 में कोई भी उम्
.
पार्टी ने जालोर जिला परिषद के सभी 43 वार्डों, झुंझुनूं जिला परिषद के सभी 41 वार्डों और बांसवाड़ा के सभी 43 वार्डों में उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। बांसवाड़ा में 2 विधायकों के बेटों को पार्टी ने टिकट दिया है।
बांसवाड़ा विधायक अर्जुनसिंह बामनिया के बेटे विकास बामनिया और कुशलगढ़ विधायक रमिला खड़िया के बेटे रोहित खड़िया को प्रत्याशी बनाया है। विकास बामनिया उप जिला प्रमुख भी रह चुके हैं।
सीकर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता गठाला को वार्ड नंबर 11 से टिकट दिया है, जबकि वार्ड नंबर 40 से सुल्तान सिंह को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने 1 दिन पहले ही पुलिस विभाग के ASI पद से VRS लिया था।

पूर्व प्रधान और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव को टिकट
सुनीता गठाला लगातार दूसरी बार सीकर जिलाध्यक्ष बनीं और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नजदीकियों में हैं। यहां जिला प्रमुख का पद ओबीसी महिला के लिए रिजर्व होने के कारण सुनीता गठाला को जिला प्रमुख का दावेदार माना जा रहा है।
पार्टी ने वार्ड नंबर 15 से भंवरलाल वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। भंवरलाल वर्मा दांतारामगढ़ पंचायत समिति से प्रधान रह चुके हैं। वहीं वार्ड नंबर 44 से अनिल बुरड़क को प्रत्याशी बनाया है। बुरड़क अभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव हैं और पूर्व जिलाध्यक्ष पीएस जाट के करीबियों में गिने जाते हैं।

झुंझुनूं में रिटर्निंग अधिकारी को सौंपी लिस्ट
झुंझुनूं जिले में कांग्रेस ने जिला परिषद सदस्य पद के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं मंडावा विधायक रीटा चौधरी ने जिला परिषद के रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला कलेक्टर को कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची सौंपी।


जालोर में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष को टिकट
जालोर के जिला परिषद के वार्ड-35 से कांग्रेस ने संतोष कंवर को प्रत्याशी बनाया है। वे वर्तमान में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष हैं और पहले प्रधान भी रह चुकी हैं। इनके ससुर उमसिंह कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं। पार्टी ने वार्ड-15 से संगीता देवी को प्रत्याशी बनाया है। संगीता के पति प्रवीण कुमार पिछली बार जिला परिषद के सदस्य थे और युवा कांग्रेस नेता हैं। दोनों महिलाएं जिला प्रमुख के लिए मजबूत दावेदार हैं।


बांसवाड़ा में सीधे रिटर्निंग अधिकारी को सौंपे सिंबल
कांग्रेस ने नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन बांसवाड़ा जिला परिषद के सभी 43 वार्डों में प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और बांसवाड़ा विधायक अर्जुन सिंह बामनिया ने सभी उम्मीदवारों के सिंबल सीधे रिटर्निंग अधिकारी को जमा करवाए।
अर्जुनसिंह बामनिया के बेटे विकास बामनिया को वार्ड 32 और कुशलगढ़ विधायक रमिला खड़िया के बेटे रोहित खड़िया को वार्ड नंबर 28 से प्रत्याशी बनाया है। विकास बामनिया उप जिला प्रमुख भी रह चुके हैं।

पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…