entertainment

Sitaare Zameen Par Japan Release: आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' जापान में रिलीज होगी, जानिए कब आएगी पर्दे पर

September 27, 2026

Sitaare Zameen Par Japan Release: आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ जापान में रिलीज होगी, जानिए कब आएगी पर्दे पर

सितारे जमीन पर जापान में होगी रिलीज

Sitaare Zameen Par Japan Release: ‘दंगल’ और ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के बाद आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ भी जापान में रिलीज़ के लिए तैयार है. 20 जून 2025 को भारत समेत कई देशों में आमिर ने अपनी इस फिल्म को रिलीज़ किया था. अब करीब दो साल बाद यानी मार्च 2027 (स्प्रिंग 2027) के अंत में फिल्म जापान के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी. करीब 8 साल के बाद आमिर खान की कोई फिल्म जापानी सिनेमाघरों में आने वाली है.

जैपनीज डिस्ट्रिब्यूटर गीक पिक्चर्स ने जापान में ‘सितारे जमीन पर‘ की रिलीज का ऐलान 25 सितबंर 2026 को किया. इसके साथ ही ये भी बताया गया कि फिल्म जापान में ‘सितारे! द मिरेकल टीम ऑफ स्टारडस्ट’ के नाम से रिलीज की जाएगी. फिल्म ह्यूमन ट्रस्ट सिनेमा युराकुशो, येबिसू गार्डन सिनेमा और जापान के अन्य सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

अनाउंसमेंट के साथ ही जैपनीज दर्शकों के लिए फिल्म का एक आधिकारिक एक्स अकाउंट भी बनाया गया है. इसमें लिखा गया है, “भारतीय फिल्म ‘सितारे! द मिरेकल टीम ऑफ स्टारडस्ट’ का डिस्ट्रिब्यूशन गीक पिक्चर्स पिक्चर्स कर रहा है. स्प्रिंग 2027 में इसे रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म में 3 इडियट्स के आमिर खान हीरो हैं. हंसी और आंसुओं से भरी ज़िंदगी को समर्पित एक दिल को छू लेने वाली फिल्म.”

◢◤ NEWS ◢◤

ギークピクチュアズ配給 インド映画『シターレ!星屑たちのミラクル・チーム』

🏀⭐2027年春公開決定⭐🏀

『きっと、うまくいく』の#アーミル・カーン 主演!

笑いあり、涙ありの 最高に愛おしい人生讃歌⭐️@Sitaaremoviejp #シターレ pic.twitter.com/uoUV4SSBdi

— ギークピクチュアズ映画配給 (@geekpictures_d) September 26, 2026

‘दंगल’ और ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ कब आई थी?

आमिर खान की ‘दंगल’ भारत में दिसंबर 2016 में आई थी, जबकि जापान में फिल्म को 6 अप्रैल 2018 को रिलीज़ किया गया था. वहीं ‘सिक्रेट सुपरस्टार’ जो भारत में अक्टूबर 2017 में रिलीज की गई थी. अगस्त 2019 में इस फिल्म को मेकर्स ने जापान के सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया था.

ये एक स्पोर्ट्स-कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें आमिर खान लीड रोल में हैं. कहानी एक गुस्सैल और परेशान बास्केटबॉल कोच की है, जिसे कुछ ऐसे बच्चों की टीम की जिम्मेदारी मिलती है, जिन्हें समाज अक्सर अलग नजर से देखता है. फिल्म में कुछ बच्चे डाउन सिंड्रोम, कुछ ऑटिज्म तो कुछ अन्य न्यूरोडाइवर्जेंट स्थितियां के साथ जीने वाले दिखाए गए हैं. खास ये है कि फिल्म में ऑटिज्म, डाउन सिंड्रोम और अन्य विकासात्मक भिन्नताओं से जुड़े 9 से 10 स्पेशल बच्चों को मुख्य भूमिकाओं में लिया गया है.

‘सितारे जमीन’ पर बॉक्स ऑफिस

‘सितारे जमीन पर’ ने रिलीज के बाद दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिज़नेस किया था. फिल्म वर्ल्डवाइड 267.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं भारत में फिल्म ने नेट 167.46 करोड़ रुपये की अच्छी कमाई की थी.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर…

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More

google button