
फातिमा सना शेख और सलमान खान
Salman Khan And Fatima Sana Shaikh Bigg Boss 20: सलमान खान के टीवी शो ‘बिग बॉस’ की जबरदस्त पॉपुलैरिटी है. ऐसे में इस शो में दूसरे सितारे अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए भी आते रहते हैं. लेटेस्ट ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में फातिमा सना शेख, जीशान अय्यूब और रघुबीर यादव शामिल हुए. ये तीनों सितारे अपनी लेटेस्ट रिलीज वेब सीरीज ‘हुंकार’ के प्रमोशन के लिए ‘बिग बॉस’ का हिस्सा बने. इस दौरान फातिमा ने ट्रोलर्स की क्लास लगाने को लेकर सलमान की खूब तारीफ.
फातिमा ने कहा, “जिस तरह से आपने इस बार ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है, ये बड़ी बात है, क्योंकि आपकी पोजिशन में कोई ऐसी बात करता है, कोई मुद्दे पर खड़ा होता है, तो उसका लोगों पर गहरा असर होता है.” दरअसल, पिछले हफ्ते ‘वीकेंड का वार’ पर सलमान ने बॉडी शेम करने वाले ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई थी. सलमान ने अपनी टी-शर्ट उतार दी थी, चेहरे से मेकअप हटा दिया था और उन लोगों को कराबा जवाब दिया था जो उम्र को लेकर उनका मजाक उड़ाते हैं.
इन सितारों के लिए भी सलमान ने लिया था स्टैंड
इतना ही नहीं सलमान खान ने वरुण धवन, कैटरीना कैफ, सोहेल खान जैसे सितारों के लिए भी स्टैंड लिया था और सोशल मीडिया पर मजाक बनाने वालों को जमकर फटकार लगाई थी. सलमान ने जिस तरह इस शो में ट्रोलिंग जैसे बड़े मुद्दे को उठाया, उसको लेकर उनकी खूब तारीफ हुई. इंडस्ट्री के कई सितारों ने उनके इस फैसले का समर्थन किया था.
अब जब फातिमा अपनी सीरीज ‘हुंकार’ के प्रमोशन के लिए पहंचीं, तो उन्होंने भी कहा कि अगर सलमान जैसा कोई बड़ा स्टार इस तरह के मुद्दे को उठाता है, तो उसका असर तो होता है. फातिमा ने सलमान की तारीफ की. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उनकी सीरीज रिलीज हो चुकी है.
ये भी पढ़ें-
56 या 75, कितने साल के थे मुश्ताक खान? उम्र का कंफ्यूजन हुआ दूर, बेटे ने खुद बताया सच
कपूर खानदान का वो वारिस जिसने 6 दशक पहले National Award लेने से मना कर दिया था, हैरान कर देगी वजह
‘हुंकार’ OTT प्लेटफॉर्म
‘हुंकार’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर मौजूद है. ये एक क्राइम-थ्रिलर सीरीज है, जो 25 सितंबर को रिलीज हुई है. इसके टोटल 6 एपिसोड हैं. जीशान अय्यूब, फातिमा सना शेख और रघुबीर यादव के साथ इसमें ‘सैयारा’ फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा भी नजर आई हैं.

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More