Virat Kohli: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. कोहली ने 139 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है. कोहली वनडे में 15000 रन पूरे करने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इसके अलावा, कोहली दो अलग-अलग टीमों (वेस्टइंडीज और श्रीलंका) के खिलाफ 10-10 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने और भी कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं.
विराट कोहली ने ODI क्रिकेट में रचा इतिहास
विराट कोहली अब 2 अलग-अलग टीमों के खिलाफ 10-10 वनडे शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ यह ऐतिहासिक कारनामा किया है. वहीं, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और हिटमैन रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9-9 वनडे शतक जड़े हैं. इसके अलावा, विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 और सचिन ने श्रीलंका के खिलाफ 8 शतक लगाए हैं. साफ है कि जब भी किसी विरोधी टीम को अकेले दम पर घुटनों पर लाने की बात आती है, तो इन भारतीय बल्लेबाजों का कोई मुकाबला नहीं है.
— BCCI (@BCCI) September 27, 2026
किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI शतक बनाने वाले बल्लेबाज
विराट कोहली बनाम श्रीलंका: 10 शतक
विराट कोहली बनाम वेस्टइंडीज: 10 शतक
सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया: 9 शतक
रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया: 9 शतक
विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया: 8 शतक
सचिन तेंदुलकर बनाम श्रीलंका: 8 शतक
एक देश में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
विराट कोहली - 6983
सचिन तेंदुलकर - 6976
रिकी पोंटिंग - 5521
विराट कोहली द्वारा ODI में गेंदों के लिहाज से बनाए गए सबसे तेज शतक
52 गेंद बनाम ऑस्ट्रेलिया, जयपुर (2013)
61 गेंद बनाम ऑस्ट्रेलिया, नागपुर (2013)
74 गेंद बनाम वेस्टइंडीज, त्रिवेंद्रम (2026)
76 गेंद बनाम श्रीलंका, होबार्ट (2012)
76 गेंद बनाम श्रीलंका, कोलंबो (RPS) (2017)
80 गेंद बनाम श्रीलंका, गुवाहाटी (2023)
लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा जीत का हिस्सा बनने वाले खिलाड़ी
सचिन तेंदुलकर: 127 जीत
एम एस धोनी: 116 जीत
विराट कोहली: 112 जीत
रिकी पोंटिंग: 111 जीत
जैक कैलिस / रोहित शर्मा: 110 जीत
एक वनडे मैच में विराट कोहली द्वारा किसी एक गेंदबाज के खिलाफ बनाए गए सबसे ज्यादा रन
54 रन बनाम ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड), मोहाली (2016)
53 रन बनाम अल्जारी जोसेफ (वेस्टइंडीज), त्रिवेंद्रम (2026)
45 रन बनाम विश्वा फर्नांडो (श्रीलंका), कोलंबो RPS (2017)
45 रन बनाम लाहिरू कुमारा (श्रीलंका), त्रिवेंद्रम (2023)
45 रन बनाम प्रिसनेलन सुब्रायन (दक्षिण अफ्रीका), रांची (2025)
— BCCI (@BCCI) September 27, 2026
एक वनडे मैच में विराट कोहली द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्का
9 छक्के बनाम वेस्टइंडीज, त्रिवेंद्रम (2026)
8 छक्के बनाम श्रीलंका, त्रिवेंद्रम (2023)
7 छक्के बनाम ऑस्ट्रेलिया, जयपुर (2013)
7 छक्के बनाम दक्षिण अफ्रीका, रांची (2025)
◾ 55 ODI hundreds, six more than the second-most
— Cricinfo (@cricinfo) September 27, 2026
◾ 86 international hundreds, second-most
◾ 30 ODI hundreds while chasing, 12 more than the second-most
◾ 25th ODI hundred in successful chases, 11 more than the next best
◾ Levels Tendulkar with 60 List A tons, the… pic.twitter.com/CoslI9rTJb
लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
60 शतक - सचिन तेंदुलकर (538 पारियां) / विराट कोहली (338 पारियां)
44 शतक - ग्राहम गूच (601 पारियां)
40 शतक - ग्रैम हिक (630 पारियां)
39 शतक - कुमार संगकारा (501 पारियां)
यह भी पढ़ें: 56 साल का इंतजार खत्म! एशियन गेम्स में भारत के सर्वेश कुशारे ने हाई जंप में 2.25 मीटर की छलांग लगाकर जीता सिल्वर मेडल