world-news

बड़े आए 'Regime Change' करने वाले, बांग्लादेश नहीं है भारत! 'रिजीम चेंज' की बात पर विपक्ष पर बरसे किरेन रिजिजू

October 17, 2026

केंद्रीय संसदीय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने ‘रिजीम चेंज’ के विपक्ष के आह्वान पर बड़ा हमला बोला है. केंद्रीय मंत्री ने विपक्षी नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि बड़े आए “Regime Change” करने वाले !! कान खोलकर सुन लो, भारत बांग्लादेश नहीं है! उन्होंने साफ कहा कि भारत का प्रजातांत्रिक शासन चुनावों के जरिए जनता के मैंडेट से तय होता है.

शनिवार को एक्स पर पोस्ट में रिजिजू ने विरोध प्रदर्शनों की आड़ में प्रजातांत्रिक संस्थाओं को अस्थिर करने की कोशिश करने के लिए विपक्षी पार्टियों और एक्टिविस्ट की कड़ी आलोचना की. उन्होंने जोर देकर कहा, “भारत बांग्लादेश नहीं है” और कहा कि भारतीय युवा देश को तोड़ने के बजाय देश बनाने पर ध्यान दे रहे हैं.

भारत बांग्लादेश नहीं… रिजिजू का बड़ा हमला

उन्होंने लिखा, “बड़े आए ‘रिजीम चेंज’ करने वाले !! कान खोलो और सुनो, भारत बांग्लादेश नहीं है! भारतीय युवा मूर्ख नहीं हैं; वे भारत बनाएंगे, भारत को तोड़ेंगे नहीं. सभी असली भारतीय युवा मेडल जीत रहे हैं, स्किलिंग, इनोवेशन, स्टार्टअप्स, टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ रहे हैं और कल्चरल आइकॉन बन रहे हैं!”

बड़े आए “Regime Change” करने वाले !! कान खोलकर सुन लो, भारत बांग्लादेश नहीं है!

Indian youth are not fools, they will build India, not destroy India. All genuine Indian youth are winning medals, steering in skilling, innovation, startups, technology & becoming cultural icons! https://t.co/cf9YFjIpZj

— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) October 17, 2026

केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने यह टिप्पणी सीनियर एडवोकेट प्रशांत भूषण, AISA अध्यक्ष नेहा बोरा और कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के हालिया बयानों पर की है, जिन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट के बारे में चर्चा के दौरान ‘रिजीम चेंज’ का जिक्र किया था. ये प्रोटेस्ट वोटर रोल के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन में कथित गड़बड़ियों से जुड़े हैं.

स्टूडेंट एक्टिविस्ट ने बांग्लादेश में Gen-Z स्टूडेंट के नेतृत्व वाले विद्रोह से इसकी तुलना की है, जिसके कारण शेख हसीना को हटा दिया गया था.

‘रिजीम चेंज’ पर मचा सियासी घमासान

नई दिल्ली में, विपक्षी गुटों और सिविल सोसाइटी ग्रुप्स ने अपने प्रदर्शनों के हिस्से के तौर पर तिरंगा मार्च निकाला, जिसकी भाजपा नेताओं ने अशांति फैलाने के लिए नेशनल फ्लैग को एक पॉलिटिकल टूल के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए आलोचना की है.

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रोटेस्ट मार्च और ‘हर घर तिरंगा’ जैसे ऑफिशियल नेशनल प्राइड कैंपेन के बीच अंतर करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों ने बाद वाले का सपोर्ट नहीं किया था, बल्कि इसके बजाय सड़क पर प्रोटेस्ट में झंडे का इस्तेमाल किया था.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और उसके साथियों पर भारत में बांग्लादेश जैसी पॉलिटिकल उथल-पुथल मचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया. लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को अराजक राजनीति का मोहरा बनाने की कोशिश की जा रही है.

BJP-कांग्रेस में जुबानी जंग तेज

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस लीडर पी चिदंबरम की रिजीम चेंज शब्द के इस्तेमाल का बचाव करने के लिए आलोचना की. भंडारी ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश से प्रेरणआ लेना न तो प्रजातांत्रिक है और न ही स्वीकार है,, जिससे विपक्ष का कथित अराजक एजेंडा सामने आया.

जवाब में, चिदंबरम ने एक्स पर पोस्ट किया, ” भाजपा ‘रिजीम चेंज’ शब्द के इस्तेमाल पर दिखावटी गुस्से से क्यों भड़क रही है? डेमोक्रेसी में ‘रिजीम चेंज’ नॉर्मल है.”

ये भी पढ़ें- भारी कीमत चुकानी पड़ेगीन्यूयॉर्क में तिरंगे का अपमान करने वालों को रिजिजू की चेतावनी

अजय विद्यार्थी

अजय विद्यार्थी

कलकत्ता यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन. प्रभात खबर में बतौर सीनियर न्यूज़ एडिटर काम किया. ग्राउंड रिपोर्टिंग और एडिटिंग में करीब 20 सालों से ज्यादा का अनुभव. राजस्थान पत्रिका में चीफ रिपोर्टर रहने के दौरान कई ऐसी स्टोरी की, जिन्हें सराहा गया.

Read More

google button