IND vs WI 5th T20 Highlights: 4 साल बाद घर में सीरीज जीतने से चूका भारत, बारिश के चलते 5वां टी20 रद्द
Updated: Sat, 17 Oct 2026 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
भारत-वेस्टइंडीज 5वां टी20 बारिश के कारण रद्द, फोटो-एक्स
Share
IND vs WI 5th T20 Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया है. पांच मैचों की यह टी20 सीरीज 2-2 से बराबरी पर समाप्त हो गई.
विज्ञापन
करीब दो साल बाद एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हुई, लेकिन बारिश के कारण मुकाबला पूरा नहीं हो सका. वहीं, वेस्टइंडीज का 2002 के बाद पहली बार भारत में सीरीज जीतने का इंतजार भी बरकरार रहा. इससे पहले साल 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी.
IND vs WI 5th T20 Live Score: बारिश के कारण मैच हुआ रद्द
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया है. मैच रद्द होने तक भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए थे. हालांकि, 8 गेंदें शेष रहते ही बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा. इसके बाद मौसम की स्थिति को देखते हुए मुकाबले को रद्द करने का फैसला लिया गया. इसी के साथ पांच मैचों की यह टी20 सीरीज 2-2 से बराबरी पर समाप्त हो गई.
IND vs WI 5th T20 Live Score: तिलक वर्मा 7 रन बनाकर आउट
तिलक वर्मा भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. वह महज 7 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें शमर स्प्रिंगर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. हालांकि, 8 गेंदें शेष रहते ही बारिश शुरू हो गई, जिसके कारण खेल को बीच में ही रोकना पड़ा.
IND vs WI 5th T20 Live Score: अय्यर 22 रन बनाकर आउट
18 रन पर जीवनदान मिलने के बाद भी अय्यर इसका ज्यादा फायदा नहीं उठा पाए. वह 14 गेंदों का सामना करते हुए 22 रन ही बनाए है. उन्हें कीमो पॉल ने आउट किया.
IND vs WI 5th T20 Live Score: श्रेयस अय्यर को 18 रन पर मिला जीवनदान
शेरफेन रदरफोर्ड ने भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर का 18 रन के निजी स्कोर पर कैच छोड़ दिया है. 6 ओवर तक भारत का स्कोर 3 विकेट पर 88 रन हो गया है.
IND vs WI 5th T20 Live Score: संजू सैमसन 16 रन बनाकर हुए आउट
4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 66 रन हो गया है. इस समय तक 3 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए है. वहीं, संजू सैमसन भी 16 रन बनाकर आउट हो गए है, इसमें 2 चौका और 1 छक्का शामिल है.
विज्ञापन
विज्ञापन
Tags
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूर पढ़ें
1
2
3
4
5
