world-news

CJP Tiranga Yatra Live: दिल्ली में AAP नेता 200 फुट लंबा तिरंगा लेकर निकले, मुंबई के आजाद मैदान में जुटे CJP कार्यकर्ता

October 16, 2026

अंशुल सिंह | नई दिल्ली | 16 अक्टूबर 2026, 1:26 PM IST

CJP Tiranga Yatra Live Updates: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने तिरंगा रैली निकाली. वहीं, मुंबई के आजाद मैदान में CJP के कार्यकर्ता तिरंगा रैली के लिए जुट गए हैं. इस बीच, CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में भी तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान किया है.

Delhi AAP Delhi AAP

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत ने आज  कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क पर तिरंगा यात्रा का ऐलान किया है. CJP ने अपने समर्थकों और आम लोगों से शाम 5 बजे सेंट्रल पार्क में जुटने की अपील की है. कनॉट प्लेस में दिल्ली पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है.

वहीं, नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन ने CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले एक बयान जारी किया है. NDTA ने सवाल उठाया है कि CP ही क्यों? यह एक सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट और मार्केट एरिया है, न कि विरोध प्रदर्शन की जगह. उन्हें विरोध करने का अधिकार है, तो हमें भी अपनी आजीविका कमाने का अधिकार है. वे विरोध प्रदर्शन के लिए तय की गई जगहों पर जाकर प्रदर्शन क्यों नहीं करते.

NDTA ने कहा, 'कृपया हमें शांति से अपनी आजीविका कमाने दें. त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है. CP के मार्केट एरिया में बाधा न डालें और सार्वजनिक सेवाओं में रुकावट न पैदा करें. इससे आम जनता को परेशानी होती है और कारोबार के साथ-साथ सरकारी रेवेन्यू का भी नुकसान होता है.'

बता दें, CJP तिरंगा लहराकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध जताना चाहती है. यह विरोध मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर है.

दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस और आसपास लागू निषेधाज्ञा का हवाला देकर लोगों से मार्च से दूर रहने को कहा है. पुलिस के मुताबिक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत पाबंदियां लागू हैं. NDMC ने भी प्रशासनिक कारणों से 16 और 17 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क बंद रखने की जानकारी दी है.

1:23 PM (3 मिनट पहले)

200 फुट लंबा तिरंगा लेकर निकले AAP कार्यकर्ता

Posted by :- Aman

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता 200 फुट लंबा तिरंगा लेकर निकले हैं. इस बीच, सौरभ भारद्वाज ने कहा, वे कहते हैं कि आप भारत में तिरंगा नहीं फहरा सकते. हम ऐसा क्यों नहीं कर सकते, क्या हम कुछ गलत कर रहे हैं. अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई तो यही थी. अंग्रेज कहते थे कि सिर्फ ब्रिटिश झंडा ही फहराया जाएगा, और भारतीय कहते थे कि हम तिरंगा फहराएंगे. तिरंगे को रोकने के लिए सुरक्षा बढ़ाई जा रही है.

#WATCH | Delhi AAP president Saurabh Bharadwaj says, "They say that you cannot wave the Tiranga in India. Why can't we do that? Are we doing something? This was what the fight against the British was. The British used to say that only the British flag would be waved and Indians used to say that we would wave the Tricolour...Security is being tightened to stop the Tiranga...This is foolishness."

— ANI (@ANI) October 16, 2026

1:20 PM (5 मिनट पहले)

पवन खेड़ा बोले- इस सरकार को हराना और सिस्टम बदलना है

Posted by :- Anurag

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी का अभियान ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ जारी है. उन्होंने दावा किया कि पूरे देश में लोग खुले तौर पर यह बात कह रहे हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष का इरादा इस सरकार को हराने और व्यवस्था बदलने का है. उन्होंने सवाल उठाया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इस पर आपत्ति क्यों हुई, जबकि विपक्ष खुद कह रहा है कि वह सरकार बदलना चाहता है. उन्होंने कहा कि विपक्ष का मकसद हमेशा चुनाव के जरिए सत्ता बदलना होता है. पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी लोग अब लोकतंत्र के आदी नहीं रहे हैं.

12:23 PM (एक घंटा पहले)

दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त

Posted by :- Aman

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के ऐलान के बाद दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. राजधानी में हाई अलर्ट के बीच पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं. मार्च को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है.

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के ऐलान के बाद दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. राजधानी में हाई अलर्ट के बीच पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं. मार्च को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है. आखिर दिल्ली में सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए हैं और क्या है पूरा मामला? देखिए ये रिपोर्ट. #DelhiAlert #LehraDoTiranga #TirangaMarch #DelhiPolice #AajTakSocial

— AajTak (@aajtak) October 16, 2026

11:51 AM (एक घंटा पहले)

CJP को आजाद मैदान में मिली तिरंगा यात्रा की इजाजत

Posted by :- Aman

मुंबई के आजाद मैदान में CJP को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक तिरंगा यात्रा निकालने की इजाजत दी गई है. मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर उसे संभाला जा सके. CJP के कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे मैदान के अंदर ही विरोध प्रदर्शन करेंगे और सड़कों पर नहीं उतरेंगे. उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. (Input: Dipesh Tripathi)

10:46 AM (2 घंटे पहले)

NDTA ने गृह मंत्री को लिखा था पत्र

Posted by :- Aman

नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने 14 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में होने वाली ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली को लेकर चिंता जताई थी.

  • एसोसिएशन का कहना है कि कनॉट प्लेस में लगातार हो रहे प्रदर्शनों से व्यापारियों के कामकाज पर बुरा असर पड़ रहा है.
  • NDTA के मुताबिक, विरोध-प्रदर्शनों के कारण बाजार में डर का माहौल बनता है और लोगों को दुकानों तक पहुंचने में परेशानी होती है.
  • एसोसिएशन ने कहा कि त्योहारों के समय बड़े प्रदर्शन होने से दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो सकता है. इससे कनॉट प्लेस के बाजार पर निर्भर हजारों परिवारों की कमाई पर भी असर पड़ सकता है.
  • NDTA ने गृह मंत्रालय से मांग की है कि प्रदर्शन को देखते हुए पहले से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं और प्रदर्शनकारियों को व्यावसायिक इलाकों में आने से रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं.
  • एसोसिएशन ने दिल्ली पुलिस से कनॉट प्लेस में प्रवेश के सभी रास्तों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और बाजार में कारोबार सामान्य रूप से जारी रखने की व्यवस्था करने की अपील की है.
  • पत्र में मांग की गई है कि कारोबारियों के हितों और सार्वजनिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

(Input: Arvind Ojha)

10:05 AM (3 घंटे पहले)

CJP Tiranga Yatra March: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Posted by :- Aman

आज कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में प्रस्तावित प्रदर्शन के चलते कई सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी की है. दोपहर 3 बजे से कनॉट प्लेस और उसके आसपास के इलाकों में ट्रैफिक पर असर पड़ने की आशंका है. ऐसे में वाहन चालकों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी गई है.

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपने रास्ते की जानकारी ले लें. सफर के लिए पर्याप्त समय लेकर निकलें, ताकि रास्ते में जाम की वजह से परेशानी न हो. जहां तक संभव हो, लोग निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें. पुलिस ने यह भी कहा है कि जरूरत पड़ने पर मौजूदा हालात के मुताबिक, ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जा सकता है.

9:50 AM (3 घंटे पहले)

CJP Tiranga Yatra Today: सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Posted by :- Aman

दिल्ली के कनॉट प्लेस में आज शुक्रवार, 16 अक्टूबर को 'लहरा दो तिरंगा' मार्च निकाला जाना है. CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शाम 5 बजे सेंट्रल पार्क में जुटने की अपील की है. यह प्रदर्शन पार्टी के दो नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में किया जा रहा है. प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत पाबंदी लागू है.

9:45 AM (3 घंटे पहले)

CJP को बेंगलुरु के टाउन हॉल में प्रदर्शन की नहीं मिली इजाजत

Posted by :- Aman

CJP ने बेंगलुरु के टाउन हॉल में विरोध प्रदर्शन करने के लिए पुलिस से इजाजत मांगी थी. पुलिस ने इजाजत देने से इनकार कर दिया है, क्योंकि हाईकोर्ट ने बेंगलुरु में केवल फ्रीडम पार्क में ही विरोध प्रदर्शन की इजाजत दी है. यह विरोध प्रदर्शन के लिए तय की गई जगह है. हाईकोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु में किसी और जगह पर विरोध प्रदर्शन नहीं किया जा सकता. (Input: Nagarjun)

9:39 AM (3 घंटे पहले)

CJP Tiranga Yatra: सेन्ट्रल पार्क 2 दिन के लिए बंद, भारी सुरक्षा इंतजाम

Posted by :- Aman

दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस और आसपास लागू निषेधाज्ञा का हवाला देकर लोगों से मार्च से दूर रहने को कहा है. पुलिस के बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत पाबंदियां लागू हैं. NDMC ने भी प्रशासनिक कारणों से 16 और 17 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क बंद रखने की जानकारी दी है.

9:35 AM (3 घंटे पहले)

दिल्ली: हिरासत में लिए गए NSUI कार्यकर्ता

Posted by :- Aman

दिल्ली: हिरासत में लिए गए NSUI कार्यकर्ता. संसद मार्ग थाने के बाहर हो रहा था NSUI का प्रदर्शन. ज़्यादा जानकारी दे रहे हैं @tweets_amit. #Delhi #NSUI #NSUIProtest #ATVideo #9BajGaye | @himanshdxt https://t.co/RJGtHjxamk

— AajTak (@aajtak) October 16, 2026

9:30 AM (3 घंटे पहले)

'पुलिस मुझे हिरासत में ले सकती है', दिपके का दावा

Posted by :- Aman

अभिजीत दिपके ने दावा किया है कि बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियां उनका पीछा कर रही हैं. इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के कर्मचारी उनके घर की निगरानी कर रहे हैं. उन्होंने आशंका जताई कि दिल्ली पुलिस उन्हें आज शुक्रवार सुबह हिरासत में ले सकती है.

9:26 AM (3 घंटे पहले)

Delhi CJP Tiranga Yatra: CP में सुरक्षा बल तैनात

Posted by :- Aman

अभिजीत दिपके के कनॉट प्लेस के के सेंट्रल पार्क में 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन के आह्वान के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है.

#WATCH दिल्ली। CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने आज कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 'लहरा दो तिरंगा' विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। वहां कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। (CP से सुबह का वीडियो) https://t.co/sQFvaqMjqr

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 16, 2026

9:17 AM (4 घंटे पहले)

शाम 5 बजे सेंट्रल पार्क में तिरंगा यात्रा का ऐलान

Posted by :- Aman

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत ने आज कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क पर तिरंगा यात्रा का ऐलान किया है. CJP ने अपने समर्थकों और आम लोगों से शाम 5 बजे सेंट्रल पार्क में जुटने की अपील की है. कनॉट प्लेस में दिल्ली पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है.

9:16 AM (4 घंटे पहले)

'CP ही क्यों', NDTA ने सवाल उठाया

Posted by :- Aman

नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन ने CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले एक बयान जारी किया है. NDTA ने सवाल उठाया है कि CP ही क्यों? यह एक सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट और मार्केट एरिया है, न कि विरोध प्रदर्शन की जगह. उन्हें विरोध करने का अधिकार है, तो हमें भी अपनी आजीविका कमाने का अधिकार है. वे विरोध प्रदर्शन के लिए तय की गई जगहों पर जाकर प्रदर्शन क्यों नहीं करते.