Today Live Breaking News: गंजाम: ओडिशा में दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, बहरामपुर के गंजाम में एक तेज रफ्तार ट्रक एक के बाद एक तीन बाइकों को रौंदा, हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा चमाखंडी नेशनल हाईवे पर हुआ है, घटना के सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को शुक्रवार 16 अक्टूबर को आजाद मैदान में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली आयोजित करने की अनुमति दे दी है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मनीष कलवानिया ने बताया कि रैली के लिए आजाद मैदान में अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि विरोध प्रदर्शन केवल आजाद मैदान में ही किया जाएगा।
वहीं आज नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में प्रस्तावित एक कार्यक्रम के मद्देनजर, कनॉट प्लेस और उसके आसपास की कुछ सड़कों पर यातायात दोपहर 03:00 बजे से प्रभावित हो सकता है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी अनुसार बनाएं, यात्रा के लिए पर्याप्त समय लेकर चलें, जहां तक संभव हो सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें। मौजूदा हालात को देखते हुए यातायात के रास्ते बदले (डायवर्ट किए) जा सकते हैं। साथ ही ट्रैफ़िक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
देख लें कहां-कहां लग सकता है जाम
16 Oct 2026 | 1:02 pm
Tvisha Sharma case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, भोपाल ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक
त्विषा शर्मा केस
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, भोपाल ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक
त्विषा शर्मा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आज भोपाल जिला कोर्ट में चल रही ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर अगले आदेश तक रोक लगा दी
मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत की कोर्ट में हुई
याचिकाकर्ता की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल पर स्टे लगा दिया और प्रतिवादियों (Respondents) को जवाब दाखिल करने के लिए समय दे दिया
ये ट्रांसफर पिटिशन शिकायतकर्ता नवनिधि शर्मा, दिवंगत ट्विशा शर्मा के पिता की ओर से दाखिल की गई थी
याचिका में मांग की गई है* कि फिलहाल भोपाल सेशन कोर्ट में चल रहे ट्रायल को दिल्ली के सक्षम न्यायालय में ट्रांसफर कर दिया जाए, ताकि स्वतंत्र, निष्पक्ष और निष्पक्ष सुनवाई हो सके
कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई दो हफ्ते बाद तय की है
16 Oct 2026 | 1:00 pm
Bilaspur News: नवरात्रि में अश्लीलता के खिलाफ बजरंग दल ने निकाली रैली
नवरात्रि में अश्लीलता के खिलाफ बजरंग दल ने निकाली रैली
गरबा में अश्लील गीत और अभद्र कपड़ों पर बजरंग दल का आक्रोश
बजरंग दल ने शहर में घूमकर किया जगह-जगह मुआयना
फूहड़ता की शिकायत मिलने पर आयोजकों को दी समझाइश
धार्मिक आयोजनों में अभद्रता न करने की दी चेतावनी
16 Oct 2026 | 12:55 pm
CG News: नवा रायपुर में यश फैन्स प्रोजेक्ट का भूमिपूजन कार्यक्रम, CM साय हुए शामिल
नवा रायपुर में यश फैन्स प्रोजेक्ट का भूमिपूजन कार्यक्रम
CM विष्णु देव साय भूमिपूजन कार्यक्रम में हुए शामिल
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल
16 Oct 2026 | 12:23 pm
Ujjain News: मंडी उप निरीक्षक और कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
माकड़ोन अनाज मंडी में लोकायुक्त की कार्रवाई
मंडी उप निरीक्षक और कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
रोशन आर्य और संतोष भाटी 4 हजार रु की रिश्वत लेते गिरफ्तार
सोयाबीन की हर बोरी पर 10 रुपए रिश्वत मांगने का आरोप
फरियादी की शिकायत पर लोकायुक्त ने की कार्रवाई
16 Oct 2026 | 12:21 pm
Gwalior News: पुरानी रंजिश में फायरिंग, कार को घेरकर चलाई गोलियां
7 महीने पुरानी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग,
कार को घेरकर तोड़फोड़, चलाई गोलियां,
कार सवार युवक बाल-बाल बचा,
जिम के बाहर कार बैक करने को लेकर हुआ था विवाद,
स्कूटी सवार होकर आए थे हमलावर,
एमके सिटी के पास वारदात को दिया अंजाम,
घटना का CCTV फुटेज आया सामने,
हमलावरों पर पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले,
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस,
सिरोल थाना क्षेत्र का मामला।
16 Oct 2026 | 11:36 am
Datia News: नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह को नोटिस, आपराधिक केस की जानकारी छिपाने का आरोप
नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह को नोटिस,
हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने दिया नोटिस,
हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच की सिंगल बेंच ने जारी किए नोटिस,
BJP नेता और अधिवक्ता दीपक बेलपत्री ने दायर की है चुनाव याचिका,
जबलपुर से ग्वालियर ट्रांसफर हुई है याचिका,
1991 के आपराधिक केस की जानकारी चुनावी हलफनामे में छिपाने का आरोप,
याचिका में घनश्याम सिंह का निर्वाचन शून्य घोषित करने की मांग,
1991 में राजीव गांधी हत्या के विरोध में चक्काजाम, प्रदर्शन पर दर्ज FIR छुपाने का आरोप,
जिसमें 22 लोगों के साथ घनश्याम सिंह भी आरोपी थे, वो केस हलफनामे में नहीं बताया।
16 Oct 2026 | 11:33 am
Bageshwar News: बदियाकोट के मां भगवती मंदिर में लगी आग
बदियाकोट के मां भगवती मंदिर में लगी आग
लकड़ी की बेजोड़ नक्काशी से बना था मंदिर
मंदिर में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं
सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक था मंदिर
16 Oct 2026 | 10:38 am
Gwalior News: लंपी वायरस से गौवंश की मौतों का सिलसिला जारी, 48 घंटे में 10 और गौवंश की मौत
लंपी वायरस से गौवंश की मौतों का सिलसिला जारी
48 घंटे में 10 और गौवंश की मौत, वृंदावन गौशाला में गंभीर हालात,
रतवाई गौशाला के आइसोलेशन सेंटर में लगातार दम तोड़ रहे गौवंश,
1 सितंबर से अब तक 155 गौवंश की मौत, बढ़ता जा रहा आंकड़ा,
संक्रमण रोकने के प्रशासनिक दावों पर उठ रहे सवाल,
ग्रामीण अंचलों में भी लंपी स्किन डिजीज का संक्रमण फैलने की खबर।
16 Oct 2026 | 10:37 am
Bhopal News: विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के नाम पर ठगी
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के नाम पर ठगी
डेढ़ लाख में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी
विधानसभा अध्यक्ष का रिश्तेदार बताता था आरोपी
महिला समेत कई लोगों से वसूले पैसे
पैसे को लेकर हुआ झगड़ा, मामला खुला
आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत
सोशल मीडिया पर टीटी नगर क्षेत्र का वीडियो हो रहा वायरल
16 Oct 2026 | 9:53 am
Tvisha Sharma death case: त्विषा डेथ केस की ट्रायल दिल्ली में चलाने की मांग, SC में आज हो सकती है सुनवाई
जबलपुर- त्विषा शर्मा डेथ केस
त्विषा के पिता नवनिधि शर्मा की सुप्रीम कोर्ट में याचिका
त्विषा डेथ केस की ट्रायल दिल्ली में चलाने की मांग
भोपाल की बजाय दिल्ली में ट्रायल की मांग
आरोपी सास और पूर्व जज गिरीबाला सिंह के रसूख का लगाया आरोप
आज सुप्रीम कोर्ट में हो सकती है याचिका पर सुनवाई
16 Oct 2026 | 9:38 am
Sidhi News: श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलटा, 6 गंभीर रूप से घायल
सीधी: श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलटा
6 लोग गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
घोघरा देवी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु
अमिलिया थाना क्षेत्र के घोघरा की घटना
16 Oct 2026 | 9:21 am
Ambikapur News: सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत
अंबिकापुर,,,
हिट एंड रन का मामला आया सामने, सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की हुई मौत,
करमा देखने जा रहे थे दोनों भाइयों को अज्ञात वाहन ठोकर साल्ही मोड के पास हुआ हादसा,
बाइक पर सवार होकर गांव में करमा देखने जा रहे थे युवक,
एनएच 130 पर हुआ हादसा, उदयपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी
16 Oct 2026 | 9:15 am
Delhi News: कनॉट प्लेस में हंगामा, दुकानदारों और CJP प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प
कनॉट प्लेस में हंगामा
दुकानदारों और CJP प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प
कारोबारियों को हर दिन हो रहा भारी नुकसान
त्यौहार के सीजन में कारोबारियों को हो रहा नुकसान
प्रदर्शनों, बैरिकेडिंग, रास्तों के डायवर्जन की वजह से नुकसान
व्यापारी संगठन ने नुकसान का हवाला देकर किया HC का रुख
कोर्ट से प्रदर्शन की जगह बदलने की मांग