Travel
सरकारी नौकरी के लिए नौ लाख का सौदा: परीक्षा में बदला अभ्यर्थी; संगणक भर्ती का फर्जीवाड़ा उजागर
October 3, 2026
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की संगणक भर्ती परीक्षा-2021 में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर डमी परीक्षार्थी बिठाकर परीक्षा दिलाने के फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। विशेष अभियान समूह (एसओजी) की जांच में सामने आया है कि टोंक जिले के निवासी मूल अभ्यर्थी हेमंत मीणा की जगह जालोर के नरेश विश्नोई ने परीक्षा दी थी। परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी को बिठाने के लिए एक दलाल के जरिए नौ लाख रुपये में सौदा तय किया गया था।
प्रणवी उर्स ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास, गोल्फ में स्वर्ण पदक लाने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
October 3, 2026
Asian Games 2026 : प्रणवी उर्स ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. वो अब एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय गोल्फर बन गई हैं.
Shukra Vakri 2026: आज से वक्री हो रहे शुक्र, 6 हफ्तों तक 4 राशियों को खूब मिलेगा पैसा!
October 3, 2026
Shukra Vakri 2026: ज्योतिष में शुक्र को प्रेम, विवाह, सौंदर्य, सुख-सुविधा, कला और भौतिक सुखों का कारक ग्रह माना जाता है. ऐसे में जब शुक्र अपनी चाल बदलकर वक्री अवस्था में आता है तो इन सभी क्षेत्रों से जुड़े मामलों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. साल 2026 में शुक्र आज यानी 3 अक्टूबर को वक्री हो रहे हैं और करीब 42 दिनों तक इसी अवस्था में रहेंगे. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान कुछ राशियों के लिए पुराने मामलों की समीक्षा और रुके हुए कामों को दोबारा देखने का समय हो सकता है.
इग्नू में नौकरी का मौका: 14 तकनीकी और प्रशासनिक पदों पर भर्ती, 48 साल तक के उम्मीदवार भी भर सकते हैं फॉर्म
October 3, 2026
सार IGNOU Recruitment 2026: इग्नू ने तकनीकी और प्रशासनिक क्षेत्र में 14 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है। सहायक निदेशक, तकनीकी प्रबंधक और तकनीकी सहायक के पद शामिल हैं। आवेदन 3 अक्तूबर से शुरू होकर 2 नवंबर 2026 तक चलेंगे। हार्ड कॉपी भेजने की अंतिम तारीख 12 नवंबर है। पूरी जानकारी पढ़ें... IGNOU Non-Teaching Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated
BJP MLA Pritam Lodhi Government House Theft: भाजपा विधायक के सरकारी आवास में चोरी की वारदात, जानें क्या-क्या ले उड़ें चोर, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस | IBC24
October 3, 2026
Home›Madhya Pradesh›BJP MLA Pritam Lodhi Government House TheftBJP MLA Pritam Lodhi Government House Theft: भाजपा विधायक के सरकारी आवास में चोरी की वारदात, जानें क्या-क्या ले उड़ें चोर, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
लुधियाना में बाप-बेटे का रास्ता रोककर हमला: पिस्टल लोड कर युवक पर तानी, भाई के सिर पर पिछला हिस्सा मारा; 5 टांके लगे - Ludhiana News
October 3, 2026
लुधियाना में रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने बाप-बेटे का रास्ता रोककर उन पर हमला कर दिया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी पिस्टल लोड करते हुए और बचाव करने आए युवक के सिर पर हथियार से वार करते हुए नजर आ रहा है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद CIC-IC नियुक्त नहीं: हिमाचल सरकार ने चौथी बार मांगे आवेदन; पूर्व आयुक्त बोले- करप्शन छिपाने को कमजोर कर रहे - Shimla News
October 3, 2026
हिमाचल में सूचना के अधिकार की व्यवस्था संभालने वाले स्टेट इनफॉर्मेशन कमीशन के दोनों कमिश्नर के पद लंबे समय से खाली हैं। हिमाचल में सूचना के अधिकार की व्यवस्था संभालने वाले स्टेट इनफॉर्मेशन कमीशन के दोनों कमिश्नर के पद लंबे समय से खाली हैं। सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद सरकार मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) और सूचना आयुक्त (IC) की नियुक्ति नहीं कर पाई है। सरकार ने CI
IND vs PAK: श्रेयस अय्यर ने पाकिस्तानी कप्तान से नहीं मिलाया हाथ, इन खिलाड़ियों को रखा टीम से बाहर
October 3, 2026
श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता (फोटो-पीटीआई)
Elon Musk Breakup: शिवॉन जिलिस ने मस्क से अलग होने की पुष्टि की, 4 बच्चों की साथ में कर रहे परवरिश
October 3, 2026
टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख इलॉन मस्क और न्यूरालिंक की एग्जीक्यूटिव शिवॉन जिलिस के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं पर अब विराम लग गया है. जिलिस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर मस्क से अलग होने की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि करीब एक सप्ताह के भीतर परिस्थितियां प्यार से अलगाव तक पहुंच गईं और उन्हें इसकी पहले से कोई चेतावनी नहीं मिली थी. जिलिस ने अपने पोस्ट में कहा कि वह इस अलगाव से दुखी हैं, लेकिन मस्क की अब भी परवाह करती हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों भविष्य में अच्छे दोस्त बने रहेंगे और अपने बच्चों की मिलकर परवरिश करते रहेंगे. यह बयान उस समय सामने आया, जब सोशल मीडिया यूजर्स ने नोटिस किया कि मस्क ने X पर जिलिस को अनफॉलो कर दिया है. मस्क इस प्लेटफॉर्म के मालिक हैं, जबकि जिलिस उनकी कंपनी न्यूरालिंक में एग्जीक्यूटिव पद पर हैं. मस्क और जिलिस के 4 बच्चे इलॉन मस्क और शिवॉन जिलिस के चार बच्चे हैं. दोनों ने 2021 में जुड़वां बच्चों स्ट्राइडर और एज्योर के माता-पिता बनने की जानकारी दी थी. इसके बाद 2024 में उनकी बेटी आर्केडिया का जन्म हुआ. फरवरी 2025 में जिलिस ने सोशल मीडिया के जरिए चौथे बच्चे सेल्डन लाइकर्गस के जन्म की जानकारी साझा की थी. उन्होंने उस समय बच्चे की सटीक जन्मतिथि सार्वजनिक नहीं की थी. मस्क के परिवार में 14 बच्चे होने की जानकारी इलॉन मस्क के अब तक 14 बच्चों के पिता होने की जानकारी सार्वजनिक रूप से सामने आई है. इनमें जस्टिन विल्सन, ग्रिम्स और शिवॉन जिलिस के साथ उनके बच्चों के अलावा अन्य संबंधों से जुड़ा एक बच्चा भी शामिल है. हालांकि, उनके परिवार और बच्चों से जुड़ी कई निजी जानकारियां सार्वजनिक रूप से सीमित हैं. जस्टिन विल्सन से हुई थी पहली शादी इलॉन मस्क ने 2000 में जस्टिन विल्सन से शादी की थी. दोनों की मुलाकात कनाडा की क्वीन्स यूनिवर्सिटी में हुई थी. इस शादी से उनके छह बच्चे हुए. उनके पहले बेटे नेवाडा की 10 सप्ताह की उम्र में मौत हो गई थी. इसके बाद मस्क और विल्सन ने IVF के जरिए जुड़वां बच्चों और फिर तीन बच्चों का स्वागत किया. दोनों का 2008 में तलाक हो गया. तालुलाह रिले से दो बार हुई शादी 2008 में मस्क ने ब्रिटिश अभिनेत्री तालुलाह रिले के साथ रिश्ते की शुरुआत की. दोनों ने 2010 में शादी की, लेकिन 2012 में तलाक हो गया. इसके बाद दोनों ने 2013 में दोबारा शादी की. हालांकि, यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चला और 2016 में दोनों का तलाक हो गया. मस्क और रिले के कोई बच्चे नहीं हैं. एम्बर हर्ड और ग्रिम्स के साथ भी रहा रिश्ता मस्क का अभिनेत्री एम्बर हर्ड के साथ भी रिश्ता रहा. दोनों 2017 में अलग हो गए थे. इसके बाद मस्क और सिंगर ग्रिम्स का रिश्ता चर्चा में आया. मस्क और ग्रिम्स के तीन बच्चे हैं. उनके पहले बेटे का जन्म 2020 में हुआ था. इसके बाद 2021 में सरोगेसी के जरिए उनकी बेटी का जन्म हुआ. दोनों के तीसरे बच्चे के बारे में भी बाद में जानकारी सामने आई. मस्क और ग्रिम्स का रिश्ता 2022 के आसपास अलगाव में बदल गया था. एश्ले सेंट क्लेयर ने भी किया था दावा फरवरी 2025 में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और लेखिका एश्ले सेंट क्लेयर ने दावा किया था कि वह मस्क के बच्चे की मां हैं. उन्होंने कहा था कि बच्चे का जन्म करीब पांच महीने पहले हुआ था और सुरक्षा एवं निजता की वजह से उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की. मस्क जनसंख्या वृद्धि की वकालत करते रहे हैं इलॉन मस्क लंबे समय से दुनिया में घटती जन्मदर को लेकर चिंता जताते रहे हैं. उन्होंने कई मौकों पर कम जन्मदर को सभ्यता के लिए खतरा बताया है. 2021 में उन्होंने कहा था कि अगर लोग ज्यादा बच्चे पैदा नहीं करेंगे तो सभ्यता खत्म हो सकती है. 2022 में भी उन्होंने कम जन्मदर को लेकर चिंता जताते हुए इसे वैश्विक स्तर की बड़ी समस्या बताया था. मई 2024 में मिल्केन इंस्टीट्यूट के एक कार्यक्रम में भी मस्क ने जन्मदर बढ़ाने की जरूरत पर बात की थी. उन्होंने कहा था कि वह घटती आबादी के बजाय ऐसी आबादी चाहते हैं जो कुछ हद तक बढ़ती रहे. फिलहाल शिवॉन जिलिस के बयान के बाद दोनों के रिश्ते में अलगाव की पुष्टि हो गई है. हालांकि, उन्होंने साफ किया है कि बच्चों की परवरिश दोनों मिलकर जारी रखेंगे.
Maatrubhumi: सलमान खान के फैन्स के लिए गुड न्यूज, 'मातृभूमि' की रिलीज का रास्ता हुआ साफ, सरकार से मिल गई मंजूरी
October 3, 2026
Maatrubhumi: सुपरस्टार सलमान खान की मच-अवेटेड वॉर-ड्रामा फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर एक राहत भरी खबर आई है. लंबे समय से चल रही अड़चनों के बाद आखिरकार सरकार ने फिल्म को रिलीज करने की परमिशन दे दी है. शुरुआत में फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था. लेकिन जैसे ही पिक्चर का काम पूरा हुआ, तो फिर बड़ा बदलाव करना पड़ा. जिसके चलते इस साल की शुरुआत में नाम बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया गया था. यह फिल्म साल 2020 में भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हुए टकराव पर बेस्ड है.