Maatrubhumi: सुपरस्टार सलमान खान की मच-अवेटेड वॉर-ड्रामा फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर एक राहत भरी खबर आई है. लंबे समय से चल रही अड़चनों के बाद आखिरकार सरकार ने फिल्म को रिलीज करने की परमिशन दे दी है. शुरुआत में फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था. लेकिन जैसे ही पिक्चर का काम पूरा हुआ, तो फिर बड़ा बदलाव करना पड़ा. जिसके चलते इस साल की शुरुआत में नाम बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया गया था. यह फिल्म साल 2020 में भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हुए टकराव पर बेस्ड है.
2020 की गलवान घटना पर बेस्ड इस फिल्म में चीन से जुड़े कई सीन थे. हाल के दिनों में भारत-चीन के बीच सुधरे रिश्तों को ध्यान में रखते हुए रक्षा मंत्रालय को कुछ सीन्स पर ऐतराज था. हालांकि, सरकार की चिंताओं को समझते हुए फिल्म मेकर्स ने इसमें जरूरी कट्स और एडिट्स किए. वहीं, अब मेकर्स की तरफ से पेश किए गए नए वर्जन को देखने के बाद अधिकारी संतुष्ट हुए. वहीं, पिछले हफ्ते इसे थिएटर्स में दिखाने की क्लीयरेंस दे दी गई है.
सलमान खान को राहत की सांस
हाल ही में बॉलीवुड हंगामा पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि, I&B मिनिस्ट्री के अधिकारी अब मेकर्स के जमा किए गए ‘मातृभूमि’ के नए वर्जन से संतुष्ट हैं. इसलिए, उन्होंने पिछले हफ्ते इस वॉर ड्रामा फिल्म को NOC दे दी. इसका मतलब है कि अब यह फिल्म आम जनता के देखने के लिए उपलब्ध हो सकती है. इसी रिपोर्ट में कहा गया कि, सलमान खान ने फिल्म की रिलीज के लिए एक तारीख सोची है. पता लगा कि, ”सलमान खान अब 13 नवंबर पर नजर बनाए हुए हैं. उनका मानना है कि दिवाली के बाद का समय जब लोग जश्न के मूड में होंगे, फिल्म की रिलीज के लिए सही रहेगा.
CBFC से पास होने के बाद फैसला
ऐसी चर्चा है कि सेंसर की प्रक्रिया अभी बाकी है. फिल्म मेकर्स जल्द ही फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पास जमा करेंगे. अगर CBFC फिल्म को मंजूरी दे देता है और इस महीने प्रक्रिया पूरी हो जाती है. तो सलमान और उनकी टीम शायद 13 नवंबर को ‘मातृभूमि’ को सिनेमाघरों में ला सकते हैं. इस बारे में अगले 10 दिनों में साफ तस्वीर सामने आ जाएगी. हालांकि, अब तक मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है, तो फैन्स को कुछ वक्त इंतजार करना होगा.
दरअसल देशभक्ति के जज्बे से भरी इस बड़ी वॉर-ड्रामा का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. जो अब बहुत जल्द बड़े पर्दे पर खत्म होने वाला है.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.
Read More