Travel
Iran Seven Conditions: 7 शर्तें... 7 दिन में खुलेगा होर्मुज, ईरान ने कहा- US के मिलिट्री एक्शन के लिए भी तैयार
October 4, 2026
मिडिल ईस्ट युद्ध ने दुनिया को हिलाया है और भले ही दोनों ओर से हमलों का सिलसिला थमा हुआ नजर आ रहा है, लेकिन होर्मुज स्ट्रेट को लेकर तनातनी जारी है. एक ओर जहां ईरान दुनिया की कुल तेल जरूरत के करीब 20 फीसदी को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट को सिर्फ और सिर्फ अपनी शर्तों पर खोलने की बात कह रहा है, तो वहीं इस समुद्री रूट के आसपास अमेरिकी नौसेना की नाकाबंदी जारी है. ताजा अपडेट की बात करें, तो अब ईरान ने अमेरिका से दो टूक कह दिया है कि जब तक उसकी सात शर्तों पर बात नहीं बनती, होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला जाएगा.
रिलेशनशिप टिप्स: रिश्ता मजबूत बनाना है तो पार्टनर से रोज पूछें ये 5 सवाल
October 4, 2026
Sun, 04 Oct 2026 10:45 AM IST Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Sun, 04 Oct 2026 10:45 AM IST
Steelbird Helmets FY2026-27 में रिकॉर्ड 1.20 करोड़ हेलमेट का उत्पादन करेगा, घरेलू मांग में तेजी - steelbird aims for record 12 crore helmet production in fy27
October 4, 2026
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें Steelbird Hi-Tech India Limited ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में 56.21 लाख हेलमेट का उत्पादन किया है और आफ्टरमार्केट कारोबार में 30% की वृद्धि दर्ज की है।
महाराष्ट्र: गजल गायक तलत अजीज के घर में लगी भीषण आग, धुएं से परिवार अस्पताल में भर्ती, सभी को मिली छुट्टी
October 4, 2026
मुंबई के जुहू इलाके में शुक्रवार देर रात दिग्गज गजल गायक तलत अजीज के डुप्लेक्स अपार्टमेंट में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उनका पूरा घर जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। धुआं भरने के कारण दम घुटने की शिकायत के बाद तलत अजीज , उनकी पत्नी, दो बेटों और एक अन्य व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। राहत की बात यह है कि इलाज के बाद शनिवार को सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।
बिहार: 6 महीने पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप! पहले गांव में चली चाकू, फिर अस्पताल में भी भिड़े गुट... 3 मौतों से सनसनी
October 4, 2026
Bihar Crime: बिहार के सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में शनिवार की रात पुरानी रंजिश ने ऐसा खूनी रूप लिया कि देखते ही देखते तीन लोगों की जान चली गई. परसागढ़ में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद चाकूबाजी शुरू हो गई. हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए. इनमें तीन की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया है. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है.
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
October 4, 2026
Published: Sunday, October 4, 2026, 10:28 [IST] Indira Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी को विशेष माना जाता है। पचांग के अनुसार, आश्विन मास के कृष्ण पक्ष में इंदिरा एकादशी पड़ती है। पितृ पक्ष के दौरान आने के कारण इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के साथ पितरों का तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान करने की भी परंपरा है। इससे पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इंदिरा एकादशी का व्रत रखने और विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने से पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही, भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। आइए, जानते हैं इंदिरा एकादशी की सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण समय -
PM Kisan: 20 अक्टूबर को आएंगे पीएम किसान के 2,000 रुपये? जानें 24वीं किस्त की तारीख पर लेटेस्ट अपडेट
October 4, 2026
Published: Sunday, October 4, 2026, 10:28 [IST] PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों की नजर अब अक्टूबर पर टिक गई है। इस बीच 20 अक्टूबर की तारीख तेजी से चर्चा में आ गई है और कई किसान जानना चाहते हैं कि क्या इसी दिन उनके खाते में अगली किस्त के 2,000 रुपये पहुंचेंगे। इसके पीछे पिछली किस्त की तारीख और योजना में भुगतान के बीच रहने वाला समय है।
Telangana Bus Accident: अनंतगिरी हिल्स बस हादसे में 4 की मौत, दर्जनों घायल, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे ₹5 लाख
October 4, 2026
Telangana Bus Accident: तेलंगाना के विकाराबाद में अनंतगिरी हिल्स के पास एक बस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 43 घायल हो गए। मंत्री श्रीधर बाबू ने घायलों से मुलाकात की और मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा की। बस में 51 लोग सवार थे।Vikarabad Bus Accident: तेलंगाना के मंत्री श्रीधर बाबू ने शनिवार को विकाराबाद के सरकारी जनरल अस्पताल का दौरा किया। यहां उन्होंने अनंतगिरी हिल्स बस हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ितों के इलाज में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि (मुआवजा) देने का ऐलान किया।
100 रुपये के लिए खूनी बवाल... 20 साल पुराना वो केस, जिसमें 3 भाइयों समेत 4 को 5-5 साल की जेल
October 4, 2026
100 Rupees Dispute Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की एक अदालत ने 20 साल पुराने एक बहुचर्चित मामले में बड़ा फैसला सुनाया है. मात्र 100 रुपये के लेनदेन को लेकर वर्ष 2006 में शुरू हुए खून-खराबे और जानलेवा हमले के मामले में अपर सेशन जज-13 उमाशंकर कहार की अदालत ने चार आरोपियों (तीन सगे भाइयों) को दोषी करार दिया है. कोर्ट ने चारों को 5-5 साल के कठोर कारावास और कुल 44 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है. वहीं, इसी विवाद के दौरान हुई एक व्यक्ति की मौत के मामले में दूसरे पक्ष के पिता-पुत्र को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया है.
उत्तर प्रदेश: दशकों से छपरौली सीट पर RLD का कब्जा... क्या है इस सीट पर सियासी मिजाज़
October 4, 2026
बागपत की छपरौली सीट मात्र एक विधानसभा सीट नहीं है, इसे राष्ट्रीय लोकदल का अभेद्य किला माना जाता है. यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत का ऐसा गढ़ है, जहां दशकों से चौधरी चरण सिंह और उनके परिवार की राजनीतिक विरासत की गूंज सुनाई दी है.