Travel
भारत में जल्द दस्तक देंगी ये 8 नई SUVs, जानें कीमत और लॉन्च की पूरी जानकारी
October 3, 2026
October 3, 2026 Upcoming SUVs in India: भारत में SUV गाड़ियों की मांग लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि वाहन कंपनियां ग्राहकों के लिए नए मॉडल और अलग-अलग पावरट्रेन के विकल्प तैयार कर रही हैं। आने वाले महीनों में भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और पेट्रोल SUV के कई नए मॉडल देखने को मिल सकते हैं। अगर आप भी जल्द नई SUV खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो इन आने वाली गाड़ियों पर नजर रख सकते हैं। इनमें कॉम्पैक्ट SUV से लेकर प्रीमियम और ऑफ-रोडिंग मॉडल तक शामिल हैं।
रिम्स में कैंसर दवा लूट: 4 गुना कीमत वसूला
October 3, 2026
Updated: Sat, 3 Oct 2026 01:00 PM (IST) प्रभात खबर स्टिंग ऑपरेशन रिम्स अस्पताल रिम्स के कैंसर वार्ड में इलाज कराने वाले मरीजों के परिजनों से दवाओं के नाम पर 4 गुना ज्यादा पैसे वसूलने का मामला सामने आया है. डिस्काउंट देने का झांसा देकर दवा दुकानदार एमआरपी से ज्यादा कीमत ले रहे हैं.रांची: झारखंड के सबसे बड़े सरकारी मेडिकल संस्थान 'रिम्स' (RIMS) के कैंसर वार्ड में बेबस और लाचार मरीजों की जेब पर सरेआम डाका डाला जा रहा है. निजी अस्पतालों के बाद अब राज्य के प्रीमियर सरकारी अस्पताल रिम्स में भी कैंसर रोधी दवाइयों पर कमीशनखोरी का बड़ा खेल सामने आया है. मैक्सिमम रिटेल प्राइस (MRP) पर 30 से 40 प्रतिशत डिस्काउंट का झांसा देकर मरीजों से वास्तविक खरीद दर से दो से चार गुना अधिक कीमत वसूली जा रही है. इस अवैध नेटवर्क को चलाने के लिए दवा कंपनियों ने बाकायदा रिम्स के कैंसर विंग में अपने प्रतिनिधि (MR) तैनात कर रखे हैं, जो सीधे डॉक्टरों के साथ मिलकर दवाओं की कीमतें और अपना कमीशन तय करते हैं.
Hashim Musa Case: भारत ने मारा आतंकी, पाकिस्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिंदा शख्स किया पेश; मचा बवाल
October 3, 2026
भारतीय सेना ने लश्कर आतंकी हाशिम मूसा को मार गिराया। पाकिस्तान ने उसे जिंदा दिखाने के लिए हमशक्ल पेश किया। विशेषज्ञों ने तकनीक से इस फर्जीवाड़े की पोल खोल दी। मूसा कई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड था।नई दिल्ली: दुनिया भर में पाकिस्तान एक बार फिर बेनकाब हो गया है। भारतीय सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाशिम मूसा को मार गिराया था। लेकिन पाकिस्तान ने यह साबित करने के लिए कि मूसा जिंदा है, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उसकी जगह किसी और को पेश कर दिया। अब स्वतंत्र एजेंसियों और रक्षा विशेषज्ञों ने पाकिस्तान के इस फर्जीवाड़े की पोल खोल दी है।
2027 Holiday List: नए साल में छुट्टियों का पूरा गणित बदलेगा, इन 8 बड़े त्योहारों पर रहेगा वीकेंड
October 3, 2026
2027 में कई बड़े त्योहार और छुट्टियां वीकेंड पर पड़ रही हैं। इससे कॉर्पोरेट कर्मचारियों के लॉन्ग वीकेंड कम हो जाएंगे। हालांकि, इसका वास्तविक असर कंपनी की नीतियों और राज्य के नियमों पर निर्भर करेगा।नई दिल्लीः कर्मचारी नया साल शुरू होने से पहले ही छुट्टियों का कैलेंडर देखते हैं। अगर कोई सरकारी छुट्टी सोमवार या शुक्रवार को पड़ती है, तो लॉन्ग वीकेंड मिलने की उम्मीद बढ़ जाती है। लेकिन 2027 का कैलेंडर इस मामले में थोड़ी निराशा लेकर आ रहा है। अगले साल कई बड़े त्योहार और सार्वजनिक छुट्टियां शनिवार या रविवार को पड़ रही हैं। सोमवार से शुक्रवार तक काम करने वाले कॉर्पोरेट कर्मचारियों को इससे नुकसान होगा, क्योंकि उन्हें मिलने वाली अतिरिक्त छुट्टियां कम हो जाएंगी।
मोकामा-सिमरिया रेलखंड पर आज बड़ा ब्लॉक: कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट, घर से निकलने से पहले चेक करें लिस्ट
October 3, 2026
पूर्व मध्य रेलवे द्वारा मोकामा-सिमरिया रेलखंड पर नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) का काम किए जाने के कारण आज यानी शनिवार, 3 अक्टूबर को दिल्ली-हावड़ा और बिहार-उत्तर प्रदेश रूट पर ट्रेनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है। 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलने वाले इस 14 दिनों के ब्लॉक में सबसे ज्यादा ट्रेनें आज, 3 अक्टूबर को ही रद्द की गई हैं। इस काम के ठीक बाद गंगा पर बने नए डबल-लाइन पुल को चालू करने की तैयारी है। ऐसे में वैकल्पिक रेल रूटों पर भीड़ बढ़ने और यात्रा में ज्यादा समय लगने की पूरी संभावना है।
IND vs PAK Asian Games : भारत ने पाकिस्तान को हराया, गोल्ड मेडल पर किया कब्जा
October 3, 2026
October 3, 2026 Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की मदद से पाकिस्तान को 212 रन का लक्ष्य दिया है। अभिषेक ने पारी की शुरुआत में, तो तिलक ने पारी के अंत में पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।
Pranavi Urs, Gold in Golf: प्रणवी बनीं चैंपियन, एशियन गेम्स में गोल्फ में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला
October 3, 2026
प्रणवि ने किया कमाल (Photo: GettY)
CEC Protest: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में IYC-NSUI का प्रदर्शन, जंतर-मंतर मार्च से पहले हिरासत में लिए गए कार्यकर्ता
October 3, 2026
नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस से जुड़े युवा और छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को तेज हो गया। इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) और NSUI के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग जगहों से जंतर-मंतर की ओर मार्च करने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही से जुड़े सवाल उठाते हुए CEC के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। अलग-अलग रिपोर्टों में हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या 500 से लेकर 700 से अधिक बताई गई है। IYC कार्यकर्ताओं ने अलग अंदाज में जताया विरोध इंडियन यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में हुआ। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए। प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता भूत का रूप धारण किए नजर आए, जबकि कई कार्यकर्ताओं ने पोस्टर और बैनर के जरिए अपना विरोध दर्ज कराया। IYC की ओर से कहा गया कि उसका प्रदर्शन चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर है। संगठन का कहना है कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए। जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका IYC कार्यकर्ताओं ने अपने कार्यालय से जंतर-मंतर की ओर मार्च करने की कोशिश की। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने मध्य दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी थी और कई जगह बैरिकेडिंग की गई थी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका और कई लोगों को हिरासत में लिया। शुक्रवार को दिल्ली में चुनाव आयोग और CEC के खिलाफ कई संगठनों के प्रदर्शनों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी। NSUI ने भी निकाला मार्च इसी मुद्दे पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालय से जंतर-मंतर की ओर मार्च किया। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया और चुनाव आयोग की जवाबदेही से जुड़े मुद्दे उठाए। रिपोर्टों के मुताबिक, मार्च के दौरान विनोद जाखड़ समेत कई NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। जाखड़ ने कहा कि कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने से चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठाए जा रहे सवाल खत्म नहीं होंगे। SIR और मतदाता सूची को लेकर उठ रहे सवाल इन प्रदर्शनों का एक प्रमुख मुद्दा Special Intensive Revision (SIR) यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया है। प्रदर्शनकारी संगठनों ने मतदाता सूची में बदलाव और चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए हैं। हालांकि, ये प्रदर्शनकारियों द्वारा लगाए गए आरोप हैं। चुनाव आयोग ने चुनावी प्रक्रिया में गलत कामकाज के आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि उसके फैसले निर्धारित प्रक्रिया के तहत लिए जाते हैं। दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने पहले ही अनुमति नहीं दी थी और मध्य दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई गई थी। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग के जरिए कई समूहों को आगे बढ़ने से रोका। विभिन्न संगठनों के प्रदर्शनकारियों को अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशनों तक ले जाया गया। IYC और NSUI का कहना है कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, मतदाताओं के अधिकार और चुनाव आयोग की जवाबदेही से जुड़े मुद्दों को लेकर उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा।
IND vs PAK: भारत पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच में नहीं हुआ हैंडशेक, टॉस के दौरान दिखा अलग नजारा
October 3, 2026
India Pakistan Handshake: एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच में टॉस के दौरान श्रेयस अय्यर और साहिबजादा फरहान ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी।India Pakistan Gold Medal Match: एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट के गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं। मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टॉस के दौरान भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर और पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया। दोनों कप्तानों के बीच हैंडशेक नहीं होने का वीडियो अब चर्चा में है।
सीरियाई मां, अल-कायदा समर्थक, आतंकी वीडियो: फ्लाईदुबई के ओमानी को-पायलट हमाम अल-हम्मामी के बारे में हुए बड़े खुलासे
October 3, 2026
सीरियाई मां, अल-कायदा समर्थक, आतंकी वीडियो: फ्लाईदुबई के ओमानी को-पायलट हमाम अल-हम्मामी के बारे में हुए बड़े खुलासे October 3, 2026