sports

Pranavi Urs, Gold in Golf: प्रणवी बनीं चैंपियन, एशियन गेम्स में गोल्फ में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला

October 3, 2026

Pranavi Urs, Gold in Golf: प्रणवी बनीं चैंपियन, एशियन गेम्स में गोल्फ में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला

प्रणवि ने किया कमाल (Photo: GettY)

पाकिस्तान से क्रिकेट फाइनल के रोमांच के बीच एशियन गेम्स 2026 में भारत को गोल्फ में गोल्ड मिला है. भारत के लिए ये गोल्ड मेडल प्रणवी ने जीता है. मैसूर से आने वाली प्रणवी, एशियन गेम्स में गोल्फ में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई. उन्होंने एशियन गेम्स 2026 में गोल्फ में पहला और भारत को ओवरऑल 18वां गोल्ड जिताया है.

प्रणवी ने जीता गोल्ड

प्रणवी ने गोल्ड मेडल महिलाओं के इंडिविजुअल इवेंट में जीता है. इंडिविजुअल इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने के अलावा प्रणवी ने टीम इवेंट में सिल्वर मेडल भी जीता है.

INDIA’S FIRST-EVER ASIAN GAMES WOMEN’S GOLF CHAMPION 🥇🇮🇳

Pranavi Sharath Urs makes history as Indias first #AsianGames gold medallist in women’s individual golf at #AichiNagoya2026. 👏 pic.twitter.com/CL4pyhr3E4

— Olympic Khel ™ (@OlympicKhel) October 3, 2026

HISTORIC FIRST IN GOLF! 🇮🇳🥇⛳

Huge congratulations to Pranavi Sharath Urs on winning Indias first-ever GOLD in Womens Individual Golf at #AsianGames2026!

Our Nari Shakti continues to conquer new arenas and elevate Indian sports on the global stage. #Cheer4Bharat pic.twitter.com/DHNRo3Qrle

— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) October 3, 2026

टीम इवेंट में भारत को सिल्वर मेडल

एशियन गेम्स के टीम इवेंट में भी भारत को उसका पहला मेडल मिला. भारत के लिए प्रणवी, अदिति अशोक और दीक्षा डागर ने मिलकर सिल्वर मेडल जीता. इन तीनों ने 14 अंडर पार रहते हुए 546 स्कोर किया और फाइनल में दूसरे स्थान पर रहे. टीम इवेंट का गोल्ड मेडल चीन के नाम रहा, जिसने 22 अंडर पार रहते हुए 538 स्कोर किया.

A PROUD SILVER FOR BHARAT!

Heartiest congratulations to Aditi Ashok, Diksha Dagar & Pranavi Sharath Urs on securing the Silver Medal in the Womens Team Golf event at the #AsianGames2026.

This marks Indias first-ever medal in the Womens Team Golf event at the Asian Games!

A pic.twitter.com/ZK8wsNMnFw

— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) October 3, 2026

साकेत शर्मा

साकेत शर्मा

'कौन बनेगा करोड़पति' गेम शो से शुरू हुआ सफर न्यूज नेशन, इंडिया न्यूज, इंडिया डॉट कॉम और Editorji जैसे पड़ावों से गुजरा. इसी कड़ी में पिछले 5 सालों से मैं TV9 हिंदी के साथ जुड़ा हूं. यहां भी खेल की खबरों को बताना मेरा काम है. TV, डिजिटल और प्रोडक्शन हाउस, तीनों ही दुनिया की समझ और कुल मिलाकर एक दशक से भी ज्यादा का मेरे पास अनुभव है. हर रोज कुछ नया सीखने और नई क्रिएटिव चीज करने की कोशिश करता हूं. असफलता से घबराता नहीं और सफलता पर इतराता नहीं. बस कोशिश यही करता हूं कि हमेशा अपना बेस्ट दे सकूं. आज तक यही करता आया हूं और आगे भी इरादा ऐसा ही है. फिर चाहे काम डेस्क पर बैठकर खेल की खबरों को अपने शब्दों में पिरोने का हो या फिर फील्ड में उतरकर उसे कैमरे पर उतारने का. सीधी भाषा में कहें तो मैं खेल के मैदान पर होने वाली हर हलचल को आपतक पहुंचाने वाला एक खिलाड़ी हूं.

Read More

google button