Travel

world-news

1993 पुलिस फायरिंग रिपोर्ट विधानसभा में पेश, मृतकों के परिजनों को ₹25 लाख

July 20, 2026

पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने 1993 पुलिस फायरिंग पर जस्टिस चटर्जी आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश की। रिपोर्ट में फायरिंग को अनावश्यक बताते हुए मृतकों के परिवारों को 25 लाख और घायलों को 5 लाख रुपये मुआवजे की सिफारिश की गई है।कोलकाता (पश्चिम बंगाल) [भारत], 20 जुलाई (एएनआई): पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को 21 जुलाई, 1993 की पुलिस फायरिंग पर जस्टिस सुशांत कुमार चटर्जी आयोग की रिपोर्ट राज्य विधानसभा में पेश की और घोषणा की कि मारे गए लोगों के परिवारों को 25 लाख रुपये और घायलों को 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। यह आयोग की सिफारिशों के अनुरूप है।

world-news

NDA की 'मंगल मिलन' बैठक आज, PM मोदी के सम्मान में पारित होगा प्रस्ताव

July 20, 2026

NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में नए सांसदों का स्वागत और पीएम मोदी के सम्मान में प्रस्ताव पास किया जाएगा। पीएम मोदी बैठक को संबोधित भी करेंगे। वहीं, TMC से अलग हुए 20 सांसदों का गुट NCPI इस संयुक्त सत्र में शामिल नहीं होगा।NDA की 'मंगल मिलन' बैठकनई दिल्ली [भारत], 20 जुलाई (एएनआई): राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) संसदीय दल मंगलवार सुबह संसद के लाइब्रेरी बिल्डिंग में अपनी साप्ताहिक रणनीति बैठक करेगा। इस बैठक को अब आधिकारिक तौर पर 'मंगल मिलन' नाम दिया गया है। जी.एम.सी. बालयोगी सभागार में सुबह 9:30 बजे होने वाली यह बैठक दोहरे उद्देश्य को पूरा करेगी।

lifestyle

"जशोदा"—गृहलक्ष्मी की कहानियां

July 20, 2026

Hindi Kahani: आज सुबह बेटे का फोन आया 'माँ गुड न्यूज़ है आज मुझे मेरी पहली सैलरी मिली है। आपको भिजवा रहा हूं, प्लीज आप सबसे पहले यशोदा आंटी के लिए सोने का हार खरीद देना' यशोदा का नाम सुनते ही मन प्रसन्न हो गया। यशोदा के साथ जीवन की बहुत खूबसूरत स्मृतियां जुड़ी हुई है। पर सुखद आश्चर्य इस बात का था कि बेटे को भी जसोदा से किया इतना पुराना वादा याद था। यशोदा से मैं पहली बार आज से अट्ठाइस साल पहले मिली थी। शादी के बाद पति के साथ इस नए शहर में आई थी। अपनी गृहस्थी की शुरुआत ही कर रही थी कि यशोदा एक दिन सुबह-सुबह आई और बोली 'दीदी कामवाली की जरूरत हो तो बताना मैं पहले भी इसी घर में काम करती थी। आप चाहे तो पड़ोस में मेरे बारे में पूछताछ कर सकते हैं, मैं बहुत ईमानदार हूं।' उसके चेहरे और उसकी बातें दोनों में मुझे साफ-साफ ईमानदारी दिखाई दे रही थी। पर फिर भी मैंने मानवीय स्वभाव के चलते उसके बारे में पूछताछ की और संतुष्ट होकर उसे काम पर लगा लिया। वो अपना काम बहुत अच्छे से करती थी। उसे यशोदा कहो तो पलट कर कहती। 'नहीं दीदी हमार नाम तो जसोदा है'। वो मुझसे बहुत अच्छे से घुल मिल गई थी। फिर मेरी गोद में एक नन्हे से मेहमान के आने कि आहट हुईं । में खुश होने के साथ-साथ थोड़ा डर सी भी गई थी। क्योंकि मेरे और मेरे पति दोनों के परिवार में कोई ऐसा नहीं था। जिसे हम हक से ऐसे समय पर अपने साथ रहने का कह सके। जब यशोदा को मेरे इस डर का पता चला तो वह बोली 'अरे दीदी आप बिल्कुल नहीं घबराना, मैं हूं ना ।मेंने बहुत जापे किये है । मैं आपका और आने वाले बच्चे दोनों का पूरा ख्याल रखूंगी। आप ज्यादा मत सोचो।'

world-news

अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा गिनती पर सख्ती, SBI की निगरानी में शुरू हुआ नया मॉडल

July 20, 2026

अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दान पात्रों में जमा होने वाले नकद चढ़ावे की गिनती व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अब भारतीय स्टेट बैंक एसबीआई की निगरानी में नई व्यवस्था लागू करते हुए दो पालियों में नकदी गिनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. सूत्रों के अनुसार, एक सप्ताह तक परीक्षण के बाद रविवार से नई व्यवस्था औपचारिक रूप से लागू कर दी गई है.

world-news

चाइना ओपन: सिंधु, लक्ष्य और आयुष भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे; चोट के कारण सात्विक-चिराग बाहर

July 20, 2026

चांगझू, 20 जुलाई (आईएएनएस)। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु मंगलवार से शुरू होने वाले बीडब्ल्यूएफ सुपर 1000 टूर्नामेंट, चाइना ओपन 2026 में भारतीय टीम की अगुवाई करेंगी। सिंधु ने हाल ही में जापान ओपन में शानदार जीत के साथ लंबे समय से चले आ रहे खिताबी सूखे को खत्म किया है।

world-news

21 जुलाई कमीशन की रिपोर्ट : शुभेंदु का ममता पर गंभीर आरोप

July 20, 2026

पश्चिम बंगाल में 21 जुलाई की ‘शहीद दिवस’ रैली से ठीक पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को विधानसभा में घोषणा की है कि उनकी सरकार वर्ष 1993 में हुए बहुचर्चित पुलिस गोलीकांड की जांच के लिए गठित ‘21 जुलाई आयोग’ की मूल रिपोर्ट सार्वजनिक करने जा रही है. मुख्यमंत्री ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी और हाल ही में टीएमसी छोड़ने वाले पूर्व नौकरशाह व पूर्व मंत्री मनीष गुप्ता का नाम लिये बिना उन पर गंभीर आरोप लगाये.

world-news

सिक्किम में भूस्खलन, 27 कर्मचारी निर्माणाधीन सुरंग में फंसे, गैस लीक की भी आशंका

July 20, 2026

देश Edited by: अमित कुमार मंडलUpdated Jul 20, 2026, 11:01 PM ISTएक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), एसडीआरएफ, पुलिस और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं की टीमें बचाव अभियान चला रही हैं।

world-news

पठानकोट में ED की रेड में बड़ा खुलासा: रिटायरमेंट से 1 दिन पहले ADC ने की थी 'बड़ी डील', 3 दिन में 16 रेड-1.75 करोड़ कैश जब्त - Pathankot News

July 20, 2026

पठानकोट में छापेमारी के दौरान भारी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान भी तैनात रहे। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के जालंधर क्षेत्रीय कार्यालय ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत पंजाब के पठानकोट जिले में एक बड़े अवैध खनन और भूमि घोटाले पर तगड़ा प्रहार किया है। टीम ने 16 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है।

world-news

टोल के 20 km के दायरे में रहने वालों की मौज! Rajmargyatra App से बनवा सकेंगे पास - India TV Hindi

July 20, 2026

अगर आप किसी टोल प्लाजा के पास रहते हैं और रोजाना उसी रास्ते से सफर करते हैं, तो आपके लिए बड़ी राहत की खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने अब लोकल टोल पास बनाने की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल कर दी है। अब पात्र लोग Rajmargyatra Mobile App के जरिए घर बैठे कुछ ही मिनटों में लोकल पास बनवा सकेंगे। इसके बाद उन्हें संबंधित टोल प्लाजा से पूरे महीने अनलिमिटेड आवाजाही की सुविधा मिलेगी।