Travel
गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन: किसानों को अब 425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होगा भुगतान
October 17, 2026
17 अक्टूबर 2026, रायपुर: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन: किसानों को अब 425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होगा भुगतान – छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने के लिए राज्य सरकार ने गन्ने की खरीदी दर 355 रुपये से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से किसानों को प्रति क्विंटल 70 रुपये अधिक मिलेंगे। खास बात यह है कि बढ़ी हुई दर का लाभ पेराई सत्र 2025-26 में पहले ही गन्ना बेच चुके किसानों को भी दिया जाएगा।
दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा ऐलान, 761 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले गेंदबाज को सौंपी बड़ी - India TV Hindi
October 17, 2026
IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली को हेड कोच नियुक्त किया। गांगुली के आते ही अगले आईपीएल सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम में बड़े बदलाव हो रहे हैं। हाल ही में युवराज सिंह को बैटिंग कोच बनाया गया था और अब श्रीलंका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज चमिंडा वास को नया फास्ट बॉलिंग कोच नियुक्त किया गया है। 52 साल के चमिंडा वास इस पद पर मुनाफ पटेल की जगह लेंगे। दिल्ली फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए ये जानकारी दी है।
कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, मिनी बस पलटने से 8 की मौत; खाटू श्याम जा रहे थे यात्री
October 17, 2026
Rajasthan Road Accident: राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भोपाल से खाटू श्याम जी के दर्शन करने जा रहे यात्रियों से भरी एक मिनी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और बचाव दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
Electric Scooter Sales: TVS बनी नंबर-1, Bajaj और Ather भी आगे; पांचवें स्थान पर खिसकी Ola Electric
October 17, 2026
भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार तेजी से विस्तार कर रहा है। पेट्रोल की जगह इलेक्ट्रिक स्कूटर अपनाने वाले ग्राहकों की संख्या बढ़ने के साथ ही कंपनियों के बीच बिक्री को लेकर मुकाबला भी तेज हो गया है। इसी बीच सितंबर की बिक्री के आंकड़ों में TVS Motor ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, Bajaj Auto और Ather Energy भी मजबूत स्थिति में हैं, जबकि Ola Electric पांचवें पायदान पर पहुंच गई है।
Google Pay पर आते थे पैसे..: पति को हुआ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का शक, पत्नी को जान से मार डाला
October 17, 2026
Navi Mumbai News: महाराष्ट्र के नवी मुंबई अंतर्गत कलंबोली पुलिस स्टेशन क्षेत्र से एक बेहद दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां चरित्र पर शक और बैंक खाते में लगातार गूगल पे (Google Pay) के माध्यम से पैसे आने के विवाद में एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर डाली. कलंबोली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति मोनीश गोप को गिरफ्तार कर लिया है. मृतका की पहचान पिंकी मोनीश गोप उर्फ सोनिया मोहम्मद अबू खातून के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बांग्लादेशी नागरिक बताई जा रही है.
Tesla Roadster हवा में लगाएगी छलांग, SpaceX की तकनीक से लैस कार में क्या होगा खास, जानें 5 बड़े सवालों के जवाब
October 17, 2026
सिमरन सिंह Highlight: Tesla की उठती हुई कार का वायरल वीडियों सोशल मीडिया पर मशहूर। नई कार को लेकर बड़े 5 सवाल जो लोगों के मन में आते है। 2028 में आ सकती है शानदार उठने वाली कार।
शिक्षकों को 10 साल बाद मिलेगा प्रमोशन! दिवाली पर शुरू हो रही पदोन्नति की प्रक्रिया, सैलरी में भी होगा बम्पर इजाफा | IBC24
October 17, 2026
UP Primary Teachers Promotion 2026: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा विभाग के 70 हजार से अधिक शिक्षकों को दिवाली से पहले प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। करीब 10 साल से पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए यह राहत भरी खबर हो सकती है। बताया जा रहा है कि प्रमोशन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की मंजूरी मिल गई है और इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक यह प्रक्रिया अगले महीने की 7 तारीख से शुरू की जाएगी।
'रामायण पार्ट 1' का दूसरा ट्रेलर रिलीज: बाहुबली और हॉलीवुड फिल्मों को भी पीछे छोड़ेगा VFX, इन 5 बड़ी वजहों से है खास
October 17, 2026
भारतीय सिनेमा के इतिहास में जिस सबसे बड़े और बहुप्रतीक्षित सिनेमैटिक प्रोजेक्ट की चर्चा पिछले कई सालों से हो रही है, वह है निर्देशक नितेश तिवारी की महागाथा 'रामायण: पार्ट 1' (Ramayana: Part 1)। निर्माता नमित मल्होत्रा के निर्देशन और निर्माण में बन रही इस एपिक फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म के पहले टीजर और ट्रेलर को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब मेकर्स ने इसका दूसरा ट्रेलर (Ramayana Trailer 2) रिलीज कर दिया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। जहां पहला ट्रेलर फिल्म के मुख्य किरदारों और मूल कहानी से परिचय कराता था, वहीं यह नया ट्रेलर इसके भव्य कैनवास, रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन और वर्ल्ड-क्लास विजुअल्स की एक अद्भुत झलक पेश करता है। आइए जानते हैं कि कौन सी हैं वे 5 बड़ी वजहें जो 'रामायण' के इस दूसरे ट्रेलर को बेहद खास और ऐतिहासिक बनाती हैं।
Kavya Maran Net Worth: अनिरुद्ध रविचंदर से शादी की चर्चा के बीच जानें कितनी अमीर हैं काव्या मारन
October 17, 2026
13 Image Credit : stockPhoto Kavya Maran Net Worth 2026: वह कितनी कमाई करती हैं?काव्या मारन आईपीएल मैचों के दौरान सिर्फ सनराइजर्स हैदराबाद का चेहरा भर नहीं हैं। इस बिजनेसवुमन ने मीडिया और क्रिकेट मैनेजमेंट में अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है। म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ उनके वेडिंग रिसेप्शन की खबरों के बाद उनकी संपत्ति ने सबका ध्यान खींचा है।