world-news

शिक्षकों को 10 साल बाद मिलेगा प्रमोशन! दिवाली पर शुरू हो रही पदोन्नति की प्रक्रिया, सैलरी में भी होगा बम्पर इजाफा | IBC24

October 17, 2026

UP Primary Teachers Promotion 2026: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा विभाग के 70 हजार से अधिक शिक्षकों को दिवाली से पहले प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। करीब 10 साल से पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए यह राहत भरी खबर हो सकती है। बताया जा रहा है कि प्रमोशन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की मंजूरी मिल गई है और इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक यह प्रक्रिया अगले महीने की 7 तारीख से शुरू की जाएगी।

सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल

अगर तय योजना के अनुसार प्रक्रिया पूरी होती है, तो लंबे समय से एक ही पद पर काम कर रहे शिक्षकों को उच्च पद पर जाने का मौका मिलेगा। प्रमोशन के बाद उनके वेतन में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।

किन शिक्षकों को मिलेगा प्रमोशन?

प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत सहायक शिक्षकों को प्रधानाध्यापक या उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक शिक्षक के पद पर पदोन्नति मिल सकती है। वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में काम करने वाले शिक्षकों को प्रधानाध्यापक या अन्य उच्च पदों पर प्रमोशन दिए जाने की उम्मीद है।

डिजिटल होगी प्रमोशन की प्रक्रिया

शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में गड़बड़ी और विवाद पदोन्नति में देरी की बड़ी वजह रहे हैं। अब इस प्रक्रिया को डिजिटल तरीके से पूरा करने की तैयारी है। जिला स्तर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी अंतिम वरिष्ठता सूची तैयार करेंगे। इसके बाद शिक्षकों को सूची पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा। आपत्तियों का निपटारा करने के बाद अंतिम प्रमोशन सूची जारी की जाएगी।

सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल

12,405 पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी जारी

उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक के 12,405 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी चल रही है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर बताई गई थी। हालांकि, भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थी विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रदेश में लाखों उम्मीदवार नौकरी का इंतजार कर रहे हैं, इसलिए रिक्त पदों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें -

नेहा बोरा रिहा, CJP प्रमुख अभिजीत दिपके की बढ़ी मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

आज शनिवार को इन राशि वालों की बदल सकती है किस्मत, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में संयुक्त अभियान के दौरान टीटीपी के 10 आतंकवादी मारे गए

उप्र : नवजात और बच्चों के इलाज की सुविधाओं के लिए व्यापक रोडमैप बनाएं : उच्च न्यायालय

Vande Bharat: वोट चोरी के विरोध में बांग्लादेश का जिक्र क्यों? बीजेपी और विपक्ष के बीच तेज हुई बयानबाजी

मुलायम को पद्म विभूषण देने के पीछे कई कारण थे : राजनाथ सिंह