sports

IND vs PAK: श्रेयस अय्यर ने पाकिस्तानी कप्तान से नहीं मिलाया हाथ, इन खिलाड़ियों को रखा टीम से बाहर

October 3, 2026

IND vs PAK: श्रेयस अय्यर ने पाकिस्तानी कप्तान से नहीं मिलाया हाथ, इन खिलाड़ियों को रखा टीम से बाहर

श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता (फोटो-पीटीआई)

Asian Games Gold Medal Match: पाकिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीता और पहले बैटिंग चुनी. श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद पाकिस्तानी कप्तान साहिबजादा फरहान से हाथ नहीं मिलाया. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने सेमीफाइनल मैच वाली ही प्लेइंग इलेवन उतारी है. वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग ही करेंगे और संजू सैमसन नंबर तीन पर बैटिंग करने आएंगे.

भारत की प्लेइंग इलेवन- वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह.

ये 3 खिलाड़ी बाहर

भारत ने अर्शदीप सिंह, विप्रज निगम और यश ठाकुर को एक बार फिर बेंच पर बैठाया है. बता दें ये फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि गोल्ड मेडल मैच में इस्तेमाल होने वाली पिच स्पिन फ्रेंडली है. यही वजह है कि टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं.

पाकिस्तान की टीम में भी कोई बदलाव नहीं

पाकिस्तान की टीम ने भी अपनी टीम में एक बदलाव किया है. साद मसूद को मोहम्मद वसीम की जगह मौका मिला है. ओपनिंग पर कप्तान साहिबजादा फरहान और उस्मान खान उतरेंगे. इसके माज सदाकत और सैयम अय्यूब तीसरे और चौथे नंबर पर खेलेंगे. पाकिस्तान के खतरनाक हिटर अब्दुल समद भी टीम में हैं. स्पिनर सूफियान मुकीम टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं.

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन- साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, उस्मान खान, सैम अय्यूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफद मिन्हास, अहमद डैनियल, साद मसूद, अबरार अहमद, सूफियान मुकीम.

ऐसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड

भारत-पाकिस्तान के बीच कुल 17 टी20 मैच हुए हैं, जिसमें से 14 में भारत ने जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 3 में सफलता मिली है. पाकिस्तान ने 2022 के बाद से एक भी मैच नहीं जीता है, जबकि इस दौरान टीम इंडिया ने लगातार 6 मैच अपने नाम किए हैं. साफ है एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में भी पलड़ा भारत का ही भारी होगा.

अनूप देव सिंह

अनूप देव सिंह

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल  2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.

Read More

google button