Science
Aaj Ka Rashifal 25 September 2026: 3 राशियों पर रहेगी श्रीगणेश की कृपा, मिलेगी गुड न्यूज-बढ़ेगा बैंक बैलेंस
September 24, 2026
113 Image Credit : Meta AI 25 सितंबर 2026 का राशिफल 25 September 2026 Ka Rashifal: 25 सितंबर, शुक्रवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी। इस दिन अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा। गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन भी इसी दिन किया जाएगा। शूल, गण्ड, सौम्य और ध्वांक्ष नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन कोई भी ग्रह राशि नहीं बदलेगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
दिल्ली में ई-रिक्शा रोककर लूट की कोशिश, विरोध पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या; 2 घायल
September 24, 2026
Delhi News: दिल्ली में ई-रिक्शा से जुड़ी लूट और हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई. कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र में मरघट वाले बाबा फ्लाईओवर के पास बदमाशों ने ई-रिक्शा सवार एक महिला से लूटपाट की. इसी दौरान एक शख्स पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई. वारदात के दौरान ई-रिक्शा चालक पर भी चाकू से हमला किए जाने की बात सामने आई है, जिसमें उसकी उंगलियां कट गईं.
Bihar News: कृषि सांख्यिकी को मजबूत करने के लिए बिहार में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला, दो चरणों में हो रहा आयोजन
September 24, 2026
बिहार में दो-चरणीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य डेटा संग्रह, रखरखाव, सत्यापन और विश्लेषण में सुधार करके कृषि सांख्यिकी को बढ़ाना है। कार्यशाला ग्रामीण विकास और राज्य में कृषि योजना को मजबूत करने के लिए डेटा गुणवत्ता, तकनीकी दक्षता और साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण पर केंद्रित है। By Oneindia Staff
Hazaribagh News: स्कूल परिसर के तालाब में डूबने से आठ वर्षीय छात्र की मौत
September 24, 2026
Hazaribagh News: हजारीबाग जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत जबरा में वनांचल शिशु विद्या मंदिर के परिसर में स्थित तालाब में डूबने से कक्षा तीन के छात्र अर्पित कुमार सिंह की मौत हो गई. मृतक की उम्र करीब 7 से 8 वर्ष बताई जा रही है. वह कटकमसांडी प्रखंड के कंडसार गांव का रहने वाला था.
''CEC ज्ञानेश का 48 घंटे के अंदर इस्तीफा नहीं हुआ तो देशभर में करेंगे आंदोलन'': CJP - India TV Hindi
September 24, 2026
नई दिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे के अंदर में इस्तीफा मांगा है। अभिजीत दिपके ने चुनाव आयोग को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर अगर 48 घंटे में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हुआ तो देशभर में आंदोलन किया जाएगा। दिल्ली में भी आंदोलन किया जाएगा। जब तक इस्तीफा नहीं होगा, तब तक उठेंगे नहीं।
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने खर्च किए 529 करोड़ रुपये, बंगाल में सबसे ज्यादा रकम | bjp-election-expenditure-five-states-west-bengal-assembly-polls
September 24, 2026
नई दिल्ली: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कुल 529.38 करोड़ रुपये खर्च किए। चुनाव आयोग को सौंपी गई खर्च रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी का सबसे ज्यादा खर्च पश्चिम बंगाल में हुआ, जहां उसने 286.99 करोड़ रुपये खर्च किए। इसके बाद असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में पार्टी ने चुनावी गतिविधियों पर रकम खर्च की। रिपोर्ट में पार्टी के प्रचार अभियान और उम्मीदवारों से जुड़े खर्च का अलग-अलग ब्योरा दिया गया है। इन आंकड़ों से चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों की ओर से किए गए खर्च की तस्वीर सामने आती है।
BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, बिहार की कमान फिर सौदान सिंह के हाथ; नितिन नबीन ने जारी की नियुक्तियों की सूची
September 24, 2026
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से 24 सितंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कई वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें सौदान सिंह को बिहार समेत चार राज्यों की जिम्मेदारीदी गई है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक,सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री (संगठन)बनाया गया है। उनके जिम्मे बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल का संगठन रहेगा। दस्तावेज में उनका केंद्र गुवाहाटी बताया गया है।
क्यों दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने को मजबूर हुए विकास दिव्यकीर्ति? क्या है पूरा मामला?
September 24, 2026
क्यों दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने को मजबूर हुए विकास दिव्यकीर्ति? क्या है पूरा मामला? Published: Thursday, September 24, 2026, 13:56 [IST] Vikas Divyakirti Moves Delhi High Court: दृष्टि IAS के संस्थापक और शिक्षक विकास दिव्यकीर्ति ने अपने नाम, तस्वीर और पहचान के गलत इस्तेमाल को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अपनी निजता और व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा की मांग करते हुए याचिका दायर की है। गुरुवार को यह मामला न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कुमार कौरव के सामने आया। सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि इसी तरह के व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़े कुछ मामले पहले से दूसरी पीठ के सामने चल रहे हैं।
नानी ने पहली बार सीखा Blinkit से सामान मंगाना, पोती ने ऐसे सिखाया कि वीडियो ने जीत लिया दिल
September 24, 2026
Grandmother Blinkit Viral Video: नानी ने पोती से सीखा Blinkit पर सामान ऑर्डर करना। फिर एयर फ्रायर पहुंचते ही ऐसा रिएक्शन दिया कि वीडियो इंटरनेट पर छा गया। यहां देखें पूरा वीडियो।Viral Instagram Video: ऑनलाइन शॉपिंग आज भले ही ज्यादातर लोगों के लिए रोजमर्रा का काम बन चुकी हो, लेकिन पहली बार किसी ऐप से सामान मंगाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। खासकर बुजुर्गों के लिए नए ऐप और डिजिटल पेमेंट की प्रक्रिया थोड़ी उलझाने वाली हो सकती है। ऐसे में एक नानी और उनकी पोती का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। वजह है नानी का सीखने का अंदाज और पोती का उन्हें बेहद धैर्य से समझाना।
कजाकिस्तान में हो रहा मध्य एशिया का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 7000 सैनिक हुए शामिल
September 24, 2026
Kazakhstan Military Exercise: सितंबर 2026 में कजाकिस्तान मध्य एशिया का इस साल का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास कर रहा है. रणनीतिक कमांड-एंड-स्टाफ अभ्यास 'बैटिल तोइतारिस 2026' में करीब 7,000 सैनिक और लगभग 2,000 हथियार व सैन्य उपकरण शामिल हैं.