Science
अररिया से 1,594.60 करोड़ निर्यात, बिहार में थर्ड रैंक: सांसद प्रदीप सिंह ने दी बधाई, कहा- सीमांचल का प्रमुख निर्यात केंद्र बनेगा - Araria News
September 4, 2026
वित्तीय वर्ष 2025-26 में अररिया ने ₹1,594.60 करोड़ का निर्यात किया है। जिला-वार निर्यात आंकड़ों के अनुसार, अररिया बिहार में तीसरे स्थान पर है। . इस उपलब्धि पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने जिले के किसानों, उद्यमियों, व्यापारियों और आम लोगों को बधाई दी है।
Bihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी
September 4, 2026
Bihar IAS Transfer: बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और सुगम एवं गतिमान बनाने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के करीब आधा दर्जन अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के तहत उद्योग, खेल, सूचना एवं जनसंपर्क, भवन निर्माण और शैक्षणिक आधारभूत संरचना से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
दुनिया का पहला 'Coolant' वाला पावरबैंक, ट्रांसपेरेंट डिजाइन; एक साथ तीन डिवाइस करेगा चार्ज
September 4, 2026
Sep 04, 2026 08:41 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान Ugreen MagFlow Pro Power Bank: Ugreen ने अपने नए चार्जिंग डिवाइस MagFlow Pro पावरबैंक को लॉन्च किया है। यह दुनिया का पहला ऐसा पावरबैंक है, जो खुद को ठंडा रखने के लिए लिक्विड-कूलिंग सिस्टम के साथ आता है। कितना है इसकी कीमत और इसमें क्या-क्या खास है, चलिए डिटेल में बताते हैं…इस पावरबैंक में एक ट्रांसपेरेंट हिस्सा भी है, जिससे आप कूलेंट को घूमते हुए देख सकते हैं।
Kal Ka Mausam: 5 सितंबर को बरसेंगे बादल! दिल्ली-NCR समेत 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 75 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
September 4, 2026
Kal Ka Mausam Heavy Rain Alert : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के बड़े हिस्से में मानसून के उग्र रूप को देखते हुए 5 सितंबर के लिए गंभीर अलर्ट जारी किया है. उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित देश के 23 राज्यों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से आंधी चलने का भी अंदेशा है, जिससे बड़े और पुराने वृक्षों के उखड़ने का जोखिम बना हुआ है. सघन वन क्षेत्रों में यात्रा करने से बचने तथा खेतों में वज्रपात के दौरान किसानों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की विशेष सलाह दी गई है.
Nishu Azad के पिता का सिर फोड़ने वाला स्वतंत्र भारद्वाज हिरासत में, चिराग पासवान ने क्या कहा?
September 4, 2026
Published: Friday, September 4, 2026, 20:39 [IST] Swatantra Bhardwaj Detained: छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर कथित हमले के मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को शुक्रवार (4 सितंबर) को बड़ी कार्रवाई की। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से भारद्वाज को हिरासत में ले लिया गया।
मोबाइल से AI तक चलाने वाली चिप पर MP का बड़ा प्लान, अक्टूबर में होगा बड़ा फैसला?
September 4, 2026
मध्यप्रदेश अब सेमीकंडक्टर और चिप निर्माण के क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने India Semiconductor Mission 2.0 में अग्रणी भूमिका का दावा किया। इंदौर में 23-24 अक्टूबर को MP Semiconductor Summit 2026 होगी।भोपाल: मोबाइल से लेकर कार, कंप्यूटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक, आज की दुनिया की रफ्तार एक छोटी सी चिप पर टिकी है। जिस सेमीकंडक्टर निर्माण क्षेत्र को कभी भारत के लिए दूर की मंजिल माना जाता था, अब मध्यप्रदेश भी उसमें अपनी जगह बनाने की तैयारी कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के India Semiconductor Mission 2.0 के संकल्प को पूरा करने में मध्यप्रदेश अग्रणी भूमिका निभाने के लिए तैयार है।
Nepal Flash Floods: मौतों का आंकड़ा 1,287 पहुंचा, 5000 से ज्यादा लापता, सुरंग से जिंदा निकले 2 लोग
September 4, 2026
Nepal Flash Floods: नेपाल में पिछले महीने आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बाद हालात अब भी गंभीर बने हुए हैं. देश की राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) के अनुसार शुक्रवार तक मृतकों की संख्या बढ़कर 1,287 हो गई है, जबकि 5,083 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है. इस बीच त्रिशूली 3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से दो लोगों को जीवित निकाला गया है.
मधेपुरा में निर्माण कामगार यूनियन का सम्मेलन: मजदूरों को योजनाओं से वंचित करने का आरोप, 23 सदस्यीय नई कमेटी बनी - Madhepura News
September 4, 2026
मधेपुरा के कला भवन हॉल में बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) जिला कमेटी का चौथा एक दिवसीय सम्मेलन और आमसभा हुई। . इस दौरान यूनियन के राज्य महासचिव नाथून जमादार ने केंद्र और राज्य सरकार की श्रम नीतियों पर सवाल उठाए।
लद्दाख में LAC तक सेना की सप्लाई होगी और मजबूत, वीडियो में जाने सड़क-पुल बंद होने पर भी जारी रहेगी हथियार-राशन की सप्लाई, वैकल्पिक रूट तैयार
September 4, 2026
लद्दाख में चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) तक सेना अपनी लॉजिस्टिक्स और सप्लाई व्यवस्था को और मजबूत कर रही है। इसका मकसद ऐसी स्थिति के लिए तैयारी रखना है, जब किसी सड़क, पुल या प्रमुख सप्लाई रूट के बंद होने से सैन्य सामग्री की आवाजाही प्रभावित हो। इसके लिए लद्दाख को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों के अलावा क्षेत्र के अंदर भी वैकल्पिक रास्ते विकसित किए जा रहे हैं। नई व्यवस्था के तहत हथियार, गोला-बारूद, ईंन और राशन की आपूर्ति के लिए एक ही रूट पर निर्भरता कम करने पर जोर दिया जा रहा है। इससे आपात स्थिति में वैकल्पिक मार्गों के जरिए सप्लाई जारी रखने में मदद मिलेगी।
फिल्म बनाने की बात पर पिता ने जब विधु विनोद चोपड़ा को मारा थप्पड़, बोले- 'भूखे मरोगे...'
September 4, 2026
मुंबई, 4 सितंबर (आईएएनएस)। विधु विनोद चोपड़ा हिंदी सिनेमा के उन फिल्मकारों में गिने जाते हैं, जिन्होंने ऐसी कहानियां पर्दे पर उतारीं, जिनका असर लंबे समय तक लोगों के बीच रहा। 'परिंदा', '1942: ए लव स्टोरी', 'मिशन कश्मीर', 'मुन्नाभाई एमबीबीएस', '3 इडियट्स' और '12वीं फेल' जैसी फिल्मों से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। लेकिन, इस मुकाम तक पहुंचना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था। फिल्म बनाने का सपना देखने पर उन्हें पिता की नाराजगी झेलनी पड़ी थी। यहां तक कि जब उनकी फिल्म ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई, तब भी पिता ने उनसे सबसे पहले यही पूछा था कि इससे पैसे कितने मिलेंगे?