Science
Haripur Yamuna Ghat: हरिपुर में 752 लाख का घाट तैयार, 17 सितंबर को CM धामी करेंगे लोकार्पण
September 16, 2026
हरिपुर कालसी में ₹752 लाख की लागत से तैयार मां यमुना जी स्नान घाट का 17 सितंबर को CM पुष्कर सिंह धामी शाम 5 बजे लोकार्पण करेंगे।देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून जिले के हरिपुर, कालसी में मां यमुना के तट पर तैयार किए गए 'माँ यमुना जी स्नान घाट' का 17 सितंबर 2026 को लोकार्पण किया जाएगा। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) की ओर से निर्मित इस घाट पर करीब 752 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 17 सितंबर को शाम 5 बजे हरिपुर, कालसी में आयोजित कार्यक्रम में इस निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
खुशखबरी! धामी सरकार का बड़ा फैसला, उपनल कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते का लाभ
September 16, 2026
खुशखबरी! धामी सरकार का बड़ा फैसला, उपनल कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते का लाभ Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. धामी सरकार अलग-अलग विभागों में उपनल के माध्यम से आउटसोर्स पर तैनात कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते देने जा रही है.
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सीएम मोहन का ब्लॉग पढ़िए
September 16, 2026
यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में ढाई दशक की गौरवपूर्ण यात्रा पर विशेष राजनीति के मैदान में ऐसे अनेक नेता और जननेता हुए हैं, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। इनमें कुछ अपनी प्रशासनिक क्षमता के लिए जाने गए, तो कुछ ने अपने राजनीतिक कौशल से अलग पहचान बनाई। लेकिन ऐसे नेता विरले ही होते हैं, जो संगठन से निकलकर मुख्यमंत्री के रूप में अपनी राजनीतिक और प्रशासनिक कार्यकुशलता की मिसाल कायम करें और आगे चलकर प्रधानमंत्री के रूप में न केवल देश की राजनीति और शासन-व्यवस्था को नई दिशा दें, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा और प्रभाव को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाये।
लखनऊ: EMI नहीं भरी तो 5 दिन बनाया बंधक! फिर ब्लड बैंक में जो हुआ, आरोप सुनकर चौंक जाएंगे
September 16, 2026
Lucknow EMI Recovery Case: लखनऊ में EMI न भरने पर युवक को पांच दिन बंधक बनाने, मजदूरी कराने और ब्लड बैंक में खून निकालने का आरोप लगा है। DCP के आदेश पर अपहरण समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ।EMI Recovery Horror Case: लखनऊ में EMI की वसूली से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिकवरी एजेंटों के तरीके पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि किश्त न भर पाने पर एक युवक को कथित तौर पर पांच दिन तक बंधक बनाकर रखा गया, उसके साथ मारपीट की गई और ब्लड बैंक ले जाकर उसका खून तक निकलवाया गया। मामला निगोहां के राजाराम खेड़ा पुरहिया का बताया जा रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने अब गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
छात्रा से रेप-दोषी के सहयोगी को 3 साल की कैद: हिसार कोर्ट ने 15 हजार रुपए जुर्माना लगाया, अमृतसर- हरिद्वार के होटल में ले गए - Hisar News
September 16, 2026
हिसार सिटी6 घंटे पहले कॉपी लिंकहिसार कोर्ट ने रेप के दोषी का सहयेाग करने वाले दोषी को भी सजा सुनाई है।
चंडीगढ़ हेल्थ सर्विस रूल्स 2026 के ड्राफ्ट पर AAP ने जताई आपत्ति, पंजाब का हिस्सा कम होने का दावा
September 16, 2026
Chandigarh Health Service Rules: आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने चंडीगढ़ हेल्थ सर्विस रूल्स 2026 के ड्राफ्ट का तीखा विरोध किया है. Chandigarh Health Service Rules: आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने चंडीगढ़ हेल्थ सर्विस रूल्स 2026 के ड्राफ्ट का तीखा विरोध किया है.
झीरम कांड में फैसला : भाजपा ने किया स्वागत, साव बोले- कांग्रेसियों ने क्यों नहीं दिए सबूत, शर्मा ने कहा- ना हो अनावश्यक राजनीति - Haribhoomi
September 16, 2026
झीरम कांड में फैसला : भाजपा ने किया स्वागत, साव बोले- कांग्रेसियों ने क्यों नहीं दिए सबूत, शर्मा ने कहा- ना हो अनावश्यक राजनीति झीरम घाटी हत्याकांड में 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई। अरुण साव और विजय शर्मा ने फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।
BCD के धनकुबेर अधीक्षण अभियंता का आलीशान घर,पत्नी के नाम पर करोड़ो की संपत्ति, विजिलेंस रेड में और भी बहुत कुछ मिला, जानें...
September 16, 2026
PATNA: भवन निर्माण विभाग के पूर्णिया प्रमंडल में तैनात अधीक्षण अभियंता सत्येंद्र कुमार चौधरी के पटना और पूर्णिया स्थित ठिकानों पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बुधवार, 16 सितंबर को एक साथ छापेमारी की। निगरानी विभाग के अनुसार, तलाशी के दौरान करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्ति और निवेश से जुड़े दस्तावेज मिले हैं।
फर्जी फर्मों के नाम पर 42.65 करोड़ की साइबर ठगी: 109 फर्जी फर्मों के खाते मिले, क्राइम ब्रांच ने 2 आरोपियों को पकड़ा - Pratapgarh News
September 16, 2026
Hindi NewsLocalUttar pradeshPratapgarhPatna Cyber Fraud Case | Pratapgarh Police Arrest Two For 42 Crore Scamमनु कुमार सिंह | प्रतापगढ़2 घंटे पहले कॉपी लिंकप्रतापगढ़ में क्राइम ब्रांच ने बुधवार शाम 4:30 बजे बड़े साइबर अपराध गिरोह का खुलासा किया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि गिरोह फर्जी फर्मों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी की रकम का लेन-देन करता था।
जीटीबी अस्पताल में बनेगा 250 बेड का सुपर-स्पेशियलिटी कम ट्रॉमा ब्लॉक, CM रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट ने दी स्वीकृति
September 16, 2026
नई दिल्ली(उत्तम हिन्दू न्यूज)- दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यमुनापार के दिलशाद गार्डन स्थित गुरु तेग बहादुर अस्पताल में 250 बेड के सुपर-स्पेशियलिटी कम ट्रॉमा ब्लॉक के निर्माण को स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना की कुल लागत 244.87 करोड़ रुपये होगी। नया ब्लॉक जीटीबी अस्पताल के मौजूदा परिसर में ही बनाया जाएगा, इसलिए इसके लिए नई जमीन खरीदने की आवश्यकता नहीं होगी। यह ट्रॉमा ब्लॉक प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) फेज-IV के अंतर्गत बनेगा।