Science
Fact check: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का पुराना वीडियो अभी का बताकर किया गया वायरल - Old video of Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra goes viral know the truth
September 16, 2026
राहुल गांधी की मध्य प्रदेश यात्रा के दौरान उमड़े जनसैलाब के नाम पर वायरल हो रहा वीडियो पुराना है। 2022 में 'भारत जोड़ो' यात्रा के वीडियो को अब वायरल करके भ्रम फैलाया जा रहा है।
वाहन चोर गिरोह का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार, चोरी की छह बाइक और अवैध हथियार बरामद
September 16, 2026
नोएडा, 16 सितंबर (आईएएनएस)। नोएडा के एक्सप्रेस-वे थाने की पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी की छह मोटरसाइकिल, वारदात में इस्तेमाल की गई एक आई-10 कार, आईफोन 13 प्रो, 1300 रुपए नकद और अवैध हथियार बरामद किए हैं। बरामद हथियारों में एक तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और एक अवैध चाकू शामिल हैं।
सरकार ने EPFO की वेतन सीमा को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपए किया
September 16, 2026
Updated: Wed, 16 Sep 2026 04:15 PM (IST) मंत्री अश्विनी वैष्णव केंद्रीय कैबिनेट ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत वेतन सीमा को 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह कर दिया है. यह फैसला लाखों कर्मचारियों के लिए राहत लेकर आया है. इसका असर उनके वेतन और पेंशन दोनों पर दिखेगा.नौकरीपेशा लोगों के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सुखद फैसला लिया है. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत अनिवार्य कवरेज की वेतन सीमा को 15,000 रुपए से बढ़ाकर 25,000 रुपए प्रति माह करने को मंजूरी दे दी है. मौजूदा 15,000 की सीमा सितंबर 2014 से लागू थी.
Surya Gochar 2026: सूर्य का राशि परिवर्तन कल, एक महीना इन 4 राशियों पर मंडराएगी मुसीबत
September 16, 2026
Surya Gochar 2026: 17 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में गोचर करने वाले हैं. ज्योतिषविदों की मानें तो बुध के स्वामित्व वाली कन्या राशि में आने के बाद सूर्य कुछ राशियों को लाभ देंगे तो कुछ राशियों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. जिन लोगों पर इस गोचर का नकारात्मक प्रभाव रहेगा, उन्हें करीब 30 दिन तक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. आइए विस्तार से जानते हैं.
जानिए क्या है UCC और संविधान का अनुच्छेद 44?: विवाह, तलाक और उत्तराधिकार जैसे मामलों से जुड़ा है देश में एक समान कानून का यह प्रावधान - Up18 News
September 16, 2026
उत्तर प्रदेश। देश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर ‘समान नागरिक संहिता’ यानी Uniform Civil Code (UCC) का मुद्दा चर्चा के केंद्र में आ गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा यह कहे जाने के बाद कि वर्ष 2029 से पहले देश के एनडीए-शासित राज्यों में यूसीसी लागू किया जाएगा, उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने इसे अपनी प्रमुख प्रतिबद्धताओं में शामिल बताते हुए इस दिशा में आगे बढ़ने के संकेत दिए हैं।
मोदी के नेतृत्व में भारत : एक विश्लेषण - प्रवक्ता.कॉम - Pravakta.Com
September 16, 2026
नरेंद्र मोदी जन्म दिवस – 17 सितम्बर शशांक मणि त्रिपाठी सांसद,देवरिया सदर एवं चिंतक पिछले एक दशक से अधिक समय में भारत की राजनीति, अर्थव्यवस्था, विदेश नीति और शासन-व्यवस्था में व्यापक परिवर्तन देखने को मिले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, डिजिटल प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचे, सामाजिक कल्याण और वैश्विक कूटनीति के क्षेत्र में नई प्राथमिकताएं निर्धारित की हैं। वर्ष 2014 के बाद भारतीय राजनीति में नेतृत्व का केंद्रीकरण, निर्णय लेने की गति और नीतियों के व्यापक क्रियान्वयन ने शासन की शैली को एक नया स्वरूप दिया है। इस परिवर्तन को केवल किसी एक सरकार की उपलब्धियों के रूप में नहीं, बल्कि बदलती भारतीय आकांक्षाओं, तकनीकी परिवर्तन और वैश्विक शक्ति-संतुलन में आ रहे बदलावों के व्यापक संदर्भ में समझना आवश्यक है।
लखनऊ में युवती को टक्कर मारने वाले आरोपी शाहनवाज को पुलिस ने दबोचा, देखिए वीडियो
September 16, 2026
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वीवीआईपी (VVIP) इलाके गोमतीनगर (Gomti Nagar) से हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां आपसी विवाद के बाद एक कार सवार युवक ने एक युवती को टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर मारने के बाद युवक ने युवती को कार की बोनट पर काफी दूर तक घसीटा। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
संयुक्त युद्धाभ्यास में एम-777 अल्ट्रा लाइट हॉवित्जर तोप का प्रदर्शन | M-777 Ultra Light Howitzer Gun Displayed in Joint Exercise
September 16, 2026
नई दिल्ली, भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्धाभ्यास’ चल रहा है। बुधवार को इस सैन्य अभ्यास में एम-777 अल्ट्रा लाइट हॉवित्जर तोप को लेकर विशेष गतिविधियां आयोजित की गई। दोनों सेनाओं का यह अभ्यास 16 सितंबर को राजस्थान की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में हुआ। यहां एम-777 अल्ट्रा लाइट हॉवित्जर की तैनाती से जुड़ी गतिविधियां रहीं।
पंजाब के हित में नहीं चंडीगढ़ हेल्थ सर्विस रूल्स 2026...AAP ने ड्राफ्ट में बदलाव की मांग की
September 16, 2026
आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू
'MDM की थाली में लापरवाही नहीं चलेगी': शेखपुरा में DM ने चखा खाना, स्टॉक से CCTV तक जांचा; नियमित जांच के निर्देश - Sheikhpura News
September 16, 2026
शेखपुरा में MDM के तहत स्कूली बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच के लिए बुधवार को जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने औचक निरीक्षण किया।