Science
Healthy Coffee: रोज कॉफी पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है? जानें फायदे और नुकसान| Navbharat Live
July 12, 2026
Updated On: Jul 12, 2026 | 10:43 AM IST विज्ञापन सार Best Time to Drink Coffee: क्या रोज कॉफी पीना सेहत के लिए फायदेमंद है? जानें कॉफी पीने के फायदे, नुकसान, सही मात्रा और किन लोगों को इसका सेवन सावधानी से करना चाहिए।
मंदिर परिसर में ठहरने की व्यवस्था, स्नानघर, पेयजल की सुविधा होगी - Banka News
July 12, 2026
. शंभूगंज प्रखंड का प्रसिद्ध तांत्रिक शक्तिपीठ तिलडीहा दुर्गा मंदिर आने वाले समय में बिहार के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों में अपनी अलग पहचान बनाने की ओर तेजी से कार्य किया जा रहा है। सबसे बड़ी परियोजना बदुआ नदी के किनारे करीब 14 करोड़ 99 लाख रुपये की लागत से रिवर फ्रंट निर्माण है, जिसका कार्य तेजी से चल रहा है, जिसे दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। नये कांवरिया पैदल पथ से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित इस शक्तिपीठ को विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के धार्मिक पर्यटन सर्किट से जोड़ने की तैयारी है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने और मंदिर की आय को स्थायी आधार देने के लिए नई व्यवस्था लागू करने पर भी विचार किया जा रहा है।
Pune: मोशी इमारत हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई आठ, चौथे दिन मलबे से मिले सात और शव; एक अभी भी लापता
July 11, 2026
महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ स्थित मोशी लैंडफिल साइट पर हुए इमारत हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। शनिवार को राहत एवं बचाव अभियान के चौथे दिन मलबे में फंसे सात और लोगों के शव बरामद किए गए। वहीं, एक व्यक्ति की तलाश अभी भी जारी है। यह हादसा आठ जुलाई को दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ था। मोशी लैंडफिल साइट पर कचरे का एक बड़ा ढेर वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की प्रशासनिक इमारत पर गिर गया था।
न नौकरी, न बॉस, फिर भी स्विट्जरलैंड में बिताए 6 महीने, इंडियन गर्ल ने शेयर किया अनोखा तरीका, देखें VIDEO
July 11, 2026
Updated: Sunday, July 12, 2026, 1:45 [IST] Sneh Gaur Viral Video: हर दिन आठ से दस घंटे की नौकरी करने के बावजूद महीने के अंत में अकाउंट में सैलरी इतनी आती हैं, जिससे जरूरतें पूरी नहीं होती। इसके बावजूद बहुत से लोगों का मानना है कि फाइनेंशियल सिक्योरिटी का सीधा मतलब फुल-टाइम सिर खपाने वाली नौकरी से होता है।
प्रधानमंत्री संग्रहालय की पहल 'जन से गण तक', छात्रों को संविधान से जोड़ेगी
July 11, 2026
प्रधानमंत्री संग्रहालय ने दिल्ली के स्कूली छात्रों के लिए 'जन से गण तक' पहल शुरू की है। इसका उद्देश्य छात्रों को भारत के संविधान, लोकतांत्रिक परंपराओं और राष्ट्रीय मूल्यों के बारे में शिक्षित करना है। यह कार्यक्रम अनुभवात्मक शिक्षा के माध्यम से नागरिक जुड़ाव को बढ़ावा देगा।नई दिल्ली [भारत], 12 जुलाई (एएनआई): प्रधानमंत्री संग्रहालय ने 'जन से गण तक' नामक एक विशिष्ट शैक्षिक आउटरीच पहल शुरू की है। इसका उद्देश्य दिल्ली के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को उन संवैधानिक आधारों, लोकतांत्रिक परंपराओं और राष्ट्रीय मूल्यों से परिचित कराना है, जिन्होंने भारत गणराज्य को आकार दिया है। 'जन से गण तक' एक व्यक्ति, यानी 'जन' से लेकर सामूहिक संवैधानिक गणराज्य, यानी 'गण' तक की यात्रा का प्रतीक है। यह युवा शिक्षार्थियों को याद दिलाता है कि लोकतंत्र केवल संस्थानों के माध्यम से ही नहीं, बल्कि सूचित, जिम्मेदार और सहभागी नागरिकों के माध्यम से भी कायम रहता है।
तेलंगाना: दिल दहला देने वाली वारदात, जमानत मिलते ही दुष्कर्म के आरोपी ने कर दी पीड़िता समेत 6 की हत्या
July 11, 2026
तेलंगाना में दिल दहला देने वाली वारदात में पॉक्सो के तहत जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी ने जमानत पर छूटते ही छह हत्याएं कर दीं। पहले उसने 17 साल की पीड़िता, उसकी मां के साथ नानी को चाकू और हंसिये से वार कर मौत के घाट उतार दिया। फिर अपनी पत्नी और दो मासूम बेटों को बेरहमी से गला काट कर मार डाला। पुलिस के मुताबिक, वहशी दरिंदे ने अकेले ही इस खूनी तांडव को अंजाम दिया। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
T20 की हार का ODI में हिसाब चुकाएगा भारत: रोहित-कोहली की वापसी से पलटवार की आस, इंग्लैंड से बदला लेने का मौका
July 11, 2026
सार टी20 सीरीज में लगातार दूसरी हार झेलने के बाद अब टीम इंडिया की नजर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में दमदार वापसी पर होगी। रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की वापसी से भारत को टी20 की हार का हिसाब चुकाने और खोया हुआ आत्मविश्वास हासिल करने की उम्मीद है। विस्तार टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के कुछ ही महीने बाद भारतीय टीम का सबसे छोटे फॉर्मेट में दबदबा पूरी तरह बिखरता नजर आया है। पहले आयरलैंड ने दो मैचों की टी20 सीरीज में भारत का 2-0 से सफाया किया और अब इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-0 से अपने नाम कर ली। सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा, जबकि बाकी चारों मैचों में मेजबान टीम ने भारत को हर विभाग में पीछे छोड़ दिया।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: अंतिम चरण में पहुंची SIT की जांच, 15 जुलाई तक शासन को सौंपी जाएगी अंतिम रिपोर्ट
July 11, 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की जांच अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. 15 जुलाई तक शासन को अंतिम रिपोर्ट सौंपी जाएगी. इसमें ट्रस्ट पदाधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारियों का जिक्र होगा. ऐसा माना जा रहा है कि एसआईटी जांच में नए तथ्यों के आधार पर अन्य आरोपियों के नाम भी उजागर हो सकते हैं.
गैंगस्टर एक्ट में अर्जुन जायसवाल की संपत्तियां कुर्की से मुक्त: गोरखपुर का मामला, हाईकोर्ट ने दलीलें सुन राहत दी - Prayagraj (Allahabad) News
July 11, 2026
गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के निवासी अर्जुन जायसवाल और उनके परिवार के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। . न्यायमूर्ति वाणी रंजन अग्रवाल की एकल पीठ ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की गई एक आवासीय मकान और तीन वाहनों को कुर्की से मुक्त करने का आदेश दिया है।
IND vs ENG: हार के साथ टीम इंडिया ने बनाए 5 शर्मनाक रिकॉर्ड, T20I इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
July 11, 2026
India vs England: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में 56 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. साउथम्प्टन में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 258 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में टीम इंडिया 201 रन ही बना सकी. इसी के साथ इंग्लैंड ने भारत को क्लीन स्वीप कर 4-0 से सीरीज अपने नाम कर लिया. यह भारत की लगातार दूसरी सीरीज हार है. इससे पहले भारत को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से हार झेलनी पड़ी थी. वहीं, इस हार के साथ ही टीम इंडिया के नाम 5 ऐसे शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गए हैं, जो इससे पहले कभी नहीं बने थे.