world-news

'हाथ में तिरंगा, अंतरिक्ष और 40 करोड़ देशवासियों का सपना...', PM मोदी ने दी राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की शुभकामनाएं

August 23, 2026

PM Modi Wishes National Space Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की शुभकामनाएं दी. इसके साथ ही पीएम मोदी ने एक वीडियो भी शेयर किया.

PM Modi Wishes National Space Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की शुभकामनाएं दी. इसके साथ ही पीएम मोदी ने एक वीडियो भी शेयर किया.

author-image

New Update

pm modi on National Space Day

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Photograph: (DD)

PM Modi Wishes National Space Day: आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों और वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दीं. इसके साथ ही पीएम मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका की सराहना की. उन्होंने कहा कि भारत का  स्पेस सेक्टर अब दुनिया के निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है. पीएम मोदी ने इसे नए काल चक्र की शुरुआत बताया. इसके साथ ही पीएम मोदी ने नई तकनीक विकसित कर रही Gen Z की भी सराहना की. प्रधानमंत्री ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य में अंतरिक्ष क्षेत्र की अहम भूमिका है.

दुनियाभर में बढ़ रही भारत की अंतरिक्ष मौजूदगी

इसके साथ ही पीएम मोदी ने अपने भाषणों का एक वीडियो भी शेयर किया. वीडियो की शुरुआत में पीएम मोदी का अयोध्या वाला भाषण है. जिसमें पीएम मोदी कहते हैं कि यह बदलाव के एक नए चक्र की शुरुआत है. इस नए दौर में भारत वैश्विक व्यवस्था में लगातार अपनी अंतरिक्ष मौजूदगी बढ़ा रहा है.

पीएम मोदी ने कहा कि इसका असर देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम में साफ दिखाई दे रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि देश ने मिलकर 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है. इस लक्ष्य को हासिल करने में अंतरिक्ष क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

Happy National Space Day! 🛰️

Here’s to dreaming even bigger, innovating more and pushing newer frontiers.... pic.twitter.com/ZebTBth2bA

— Narendra Modi (@narendramodi) August 23, 2026

पीएम मोदी ने देश के युवाओं की तारीफ की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं की तारीफ करते हुए कहा, "आज जेन-जी इंजीनियर, डिजाइनर, कोडर और वैज्ञानिक नई तकनीक विकसित कर रहे हैं. प्रोपल्शन सिस्टम, कंपोजिट सामग्री, रॉकेट के चरण और सैटेलाइट प्लेटफॉर्म हों भारत का युवा आज उन क्षेत्रों में काम कर रहा है जिनकी कुछ साल पहले कल्पना भी संभव नहीं थी."

भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र कर रहा आकर्षित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत का प्राइवेट स्पेस टेलेंट पूरी दुनिया में अलग पहचान बना रहा है. आज ग्लोबल इंवेस्टर्स के लिए भारत का स्पेस सेक्रटर एक आकर्षक केंद्र बन गया है. पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) देश की अगली पीढ़ी के वैज्ञानिकों को प्रेरित कर रहा है. उन्होंने कहा कि इसरो की सफलता देखकर कई बच्चे सोचते हैं कि बड़े होकर वे भी वैज्ञानिक बनेंगे.

पीएम ने कहा कि वो रॉकेट का काउंटडाउन लाखों बच्चों को प्रेरित करता है हर घर में कागज कागज के हवाई जहाज उड़ाने वाले एयरोनॉटिकल इंजीनियर है. बड़ा होकर आप जैसा इंजीनियर और वैज्ञानिक बनना चाहता है. हाथ में तिरंगा है, अंतरिक्ष है 140 करोड़ देशवासियों का सपना है वही हम सबका संकल्प है.

हर साल 23 अगस्त को मनाया जाता है राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

बता दें कि भारत में हर साल 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाता है. जिसकी शुरुआत 2023 में हुई थी. इसी दिन भारत के चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी. इसी ऐतिहासिक क्षण की याद में इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है. बता दें कि उस मिशन की सफलता के बाद भारत चंद्रमा के इस क्षेत्र में पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया था.

ये भी पढ़ें: 'गगनयान की उड़ान भी भरेगा और अपना स्पेस स्टेशन भी बनाएगा भारत', राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर बोले PM मोदी

गृह मंत्री शाह ने दी वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने भी शुभकामनाएं दी. गृह मंत्री शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में इसरो के वैज्ञानिकों की प्रतिभा की तारीफ करते हुए कहा, "चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग को अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की मजबूत स्थिति को दुनिया के सामने रखा है. उन्होंने इसे अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत को स्पष्ट नेतृत्वकर्ता बनाने के मोदी के विजन की सफलता का प्रमाण बताया."

ये भी पढ़ें: PM Modi: भाजपा की नई टीम से पीएम मोदी ने की मुलाकात, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ खिंचवाई तस्वीर