world-news

नानी ने पहली बार सीखा Blinkit से सामान मंगाना, पोती ने ऐसे सिखाया कि वीडियो ने जीत लिया दिल

September 24, 2026

Grandmother Blinkit Viral Video: नानी ने पोती से सीखा Blinkit पर सामान ऑर्डर करना। फिर एयर फ्रायर पहुंचते ही ऐसा रिएक्शन दिया कि वीडियो इंटरनेट पर छा गया। यहां देखें पूरा वीडियो।

Viral Instagram Video: ऑनलाइन शॉपिंग आज भले ही ज्यादातर लोगों के लिए रोजमर्रा का काम बन चुकी हो, लेकिन पहली बार किसी ऐप से सामान मंगाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। खासकर बुजुर्गों के लिए नए ऐप और डिजिटल पेमेंट की प्रक्रिया थोड़ी उलझाने वाली हो सकती है। ऐसे में एक नानी और उनकी पोती का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। वजह है नानी का सीखने का अंदाज और पोती का उन्हें बेहद धैर्य से समझाना।

पोती ने नानी को सिखाया Blinkit चलाना

यह वीडियो डिजिटल क्रिएटर Sanya Hussian ने Instagram पर शेयर किया है। इसमें वह अपनी नानी को Blinkit ऐप के जरिए किराने का सामान ऑर्डर करना सिखाती नजर आ रही हैं। शुरुआत ऐप खोलने और जरूरत की चीजें सर्च करने से होती है।

सांन्या अपनी नानी को बताती हैं कि किसी सामान को ढूंढने के लिए सर्च बार में उसका नाम लिखा जा सकता है। अगर टाइप करने में परेशानी हो तो माइक्रोफोन से बोलकर भी चीज खोजी जा सकती है। नानी धीरे-धीरे खुद प्रक्रिया समझने की कोशिश करती हैं।

ये भी पढ़ें- एक इंसान तक नजर नहीं आता… अमेरिका की जिंदगी पर भारतीय महिला का वीडियो हुआ वायरल

शॉपिंग लिस्ट में जुड़ते गए कई सामान

ऑर्डर तैयार करते हुए नानी ने शैंपू के साथ Nescafe, Hershey chocolate syrup और आधा किलो Amul butter जैसी चीजें कार्ट में शामिल कीं। इतना ही नहीं, उन्होंने एक air fryer भी ऑर्डर किया।

इसके बाद पोती ने उन्हें कार्ट चेक करने, पेमेंट का तरीका चुनने और ऑर्डर प्लेस करने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने गिफ्ट के तौर पर सामान भेजने वाले विकल्प के बारे में भी बताया।

वीडियो का सबसे प्यारा हिस्सा तब आता है, जब नानी ‘Arriving in 15 minutes’ को ध्यान से दोहराती हैं। ऐसा लगता है जैसे वह ऐप के हर स्टेप को याद कर लेना चाहती हों।

ये भी पढ़ें- यमुना भी साफ... बिट्टू तबाही की मुहिम पर IITian CEO बोले- प्रशासन को करारा तमाचा

ऑर्डर के बाद नानी बोलीं- ‘I love you’

ऑर्डर सफलतापूर्वक प्लेस होने के बाद पोती पूछती है कि प्रक्रिया आसान थी या नहीं। नानी जवाब देती हैं, ‘हां, ठीक है।’ इसके बाद वह अपनी पोती को धन्यवाद देते हुए कहती हैं, ‘Thank you so much for teaching me, Sanya. I love you.’ कुछ देर बाद जब एयर फ्रायर पहुंचता है तो नानी की खुशी देखने लायक होती है। वह उत्साह से कहती हैं, ‘आ गया! Air fryer आ गया। Technology!’ नीचे देखें वायरल वीडियो-

सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया वीडियो

वीडियो पर लोगों ने नानी के सीखने के उत्साह की जमकर तारीफ की। Blinkit ने भी कमेंट करते हुए उन्हें ‘11/10 student’ बताया। कई यूजर्स ने नानी के नोट्स बनाने पर ध्यान दिया और उन्हें मजाकिया अंदाज में ‘टॉपर’ कहा।

इस वीडियो की खास बात यही है कि इसमें ऑनलाइन शॉपिंग से ज्यादा एक ऐसी सीखने की कोशिश नजर आती है, जहां नई तकनीक को समझने के लिए उम्र नहीं, बल्कि सही मार्गदर्शन और थोड़ा धैर्य मायने रखता है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।