Lifestyle

world-news

प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों की नो-एंट्री! दिल्ली में पॉल्यूशन से निपटने के लिए क्या-क्या तैयारी?

October 23, 2026

प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों की नो-एंट्री! दिल्ली में पॉल्यूशन से निपटने के लिए क्या-क्या तैयारी? Published: Friday, October 23, 2026, 16:30 [IST] Delhi Pollution Crisis: दिल्ली में हवा की खराब होती स्थिति एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा रही है। राजधानी में प्रदूषण से जल्द राहत मिलने की उम्मीद कम दिखाई दे रही है। आने वाले दिनों में मौसम की स्थिति ऐसी रह सकती है कि धुआं और धूल लंबे समय तक हवा में जमा रहें। पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने से उठने वाला धुआं भी दिल्ली की परेशानी बढ़ा सकता है।

world-news

UP यूपी में BJP चलाएगी टिकट काटो अभियान? 125 सीटों पर सर्वे पूरा, किन विधायकों की खतरे में है कुर्सी!

October 23, 2026

Published: Friday, October 23, 2026, 16:26 [IST] उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती मजबूत उम्मीदवार चुनने और संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय रखने की है। इसी कड़ी में प्रदेश की करीब 125 विधानसभा सीटों पर सर्वे पूरा होने की चर्चा है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े की टीम संभावित उम्मीदवारों और मौजूदा विधायकों की स्थिति का फीडबैक जुटा रही है। इस कवायद के बीच सवाल उठ रहा है कि क्या बीजेपी कुछ मौजूदा विधायकों के टिकट काटकर नए चेहरों पर दांव लगाएगी?

world-news

बाढ़ के बाद जनजीवन सामान्य बनाने में जुटी योगी सरकार, प्रभावित इलाकों में सफाई और जलनिकासी अभियान तेज | IBC24

October 23, 2026

Yogi Government Flood Relief Campaign: लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की जनहितकारी प्राथमिकताओं के अनुरूप लखनऊ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन सामान्य बनाने के लिए नगर निगम ने राहत, सफाई और जलनिकासी कार्य तेज कर दिए हैं। फैजुल्लागंज समेत जोन-3 और जोन-6 के प्रभावित इलाकों में जलभराव दूर करने, गंदगी हटाने और मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। दोनों जोन में कुल 60 पंपों की मदद से पानी निकाला जा रहा है।

world-news

ग्रेटर नोएडा: मोबाइल देखने को लेकर पिता ने डांटा, 21वीं मंजिल से कूद गई 13 साल की छात्रा; मौत

October 23, 2026

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसायटी में शुक्रवार को 13 साल की छात्रा की 21वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई. घटना बिसरख कोतवाली क्षेत्र की महागुन मायवुड्स सोसायटी की है. छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पिता के मोबाइल देखने से मना करने और डांटने के बाद छात्रा ने यह कदम उठाया.

world-news

25 देशों का चक्कर लगाकर वापस भारत लौट आये ये दो अनोखे पक्षी.. जानें कब और किस जगह से शुरू हुई थी हजारों मील की ये यात्रा | IBC24

October 23, 2026

Amur Falcons Return to Manipur: नई दिल्ली: करीब एक साल तक 23 देशों में सफर करने के बाद दो प्रवासी पक्षी अमूर फाल्कन ‘अपापांग’ और ‘अलंग’ मणिपुर लौट आए हैं। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। दोनों पक्षी गुरुवार को मणिपुर पहुंचे। वैज्ञानिकों ने नवंबर 2025 में इन पक्षियों पर ट्रैकिंग डिवाइस लगाए थे, जिसके जरिए उनकी यात्रा पर नजर रखी जा रही थी।

world-news

‘हनुमान अंश’ ने खोला कमाई का नया रास्ता? बॉलीवुड में अब संतों पर बनेंगी 6 फिल्में

October 23, 2026

बॉलीवुड में इन दिनों भक्ति और संतों की कहानियों का नया दौर शुरू होता नजर आ रहा है. वजह है फिल्म ‘हनुमान अंश’ की जबरदस्त सफलता. नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित इस फिल्म ने 2 करोड़ रुपये से कम बजट में दुनियाभर में 450 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई कर ली है. 7 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म की सफलता ने फिल्ममेकर्स को ऐसा हौसला दिया कि अब संत-महात्माओं की जिंदगी बड़े पर्दे पर दिखाने की तैयारी तेज हो गई है.

world-news

सुशांत सिंह राजपूत की 'हीलिंग' के लिए हॉस्पिल गई थी स्मिता जयकर, रिया ने मांगी दी मदद, आज भी है ये अफसोस

October 23, 2026

Smita Jayakar on Sushant Singh Rajput: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को कई साल बीत चुके हैं, लेकिन उनसे जुड़े किस्से आज भी चर्चा में रहते हैं. अब एक्ट्रेस स्मिता जयकर ने सुशांत को लेकर एक पुराना किस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया कि सुशांत की मदद के लिए रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने उनसे संपर्क किया था. रिया चाहती थीं कि स्मिता, सुशांत को हीलिंग करने में मदद करें. एक्ट्रेस ने इस घटना को याद करते हुए अफसोस भी जताया. चलिए जानते हैं. 

world-news

PM मोदी की क्लीन चिट की वजह से ही लद्दाख से लेकर अरुणाचल तक चीन दुस्साहस दिखा रहा : पवन खेड़ा

October 23, 2026

पवन खेड़ा ने आगे कहा, हम ITBP समेत सभी बहादुर सैनिकों को सलाम करते हैं, क्योंकि वे विपरीत परिस्थितियों में भी डटकर मुकाबला कर रहे हैं। क्योंकि देश में एक ऐसी सरकार है, जो न शहादत को सलामी देती है, न बहादुरी को शाबाशी। हालांकि, ये पहली बार नहीं है। साल 2020 में गलवान में हमारे 20 बहादुर जवान शहीद हुए, लेकिन तब मोदी ने चीन को क्लीन चिट देते हुए कहा- न कोई घुसा है, न कोई घुसा हुआ है।

world-news

दलेर मेहंदी की सेहत को लेकर बेटे गुरदीप ने दिया अपडेट, कहा- एकदम फर्स्ट क्लास

October 23, 2026

Daler Mehndi Health Update: सिंगर दलेर मेहंदी इस वक्त चर्चा में बने हुए हैं. उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सिंगर पर शराब पीकर परफॉर्म करने का आरोप लगा था. हालांकि, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में बॉलीवुड के तमाम लोग उतर आए थे, जिसमें कपिल शर्मा और दलेर मेहंदी के भाई मीका सिंह भी शामिल थे. मीका ने बताया था कि दलेर मेहंदी की तबीयत उस दिन ठीक नहीं थी. अब दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने पिता का हेल्थ अपडेट दिया है और बताया है कि सिंगर की तबीयत अब कैसी है?

world-news

भारतीय शेयर बाजार में तूफानी गिरावट, निवेशकों के डूबे 10 लाख करोड़

October 23, 2026

मुंबई(उत्तम हिन्दू न्यूज)- भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 125.56 अंक या 0.17 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 73,123.83 और निफ्टी 87.65 अंक या 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,600.00 पर था।