Lifestyle

world-news

मंदिर में घुसकर 81 साल के पुजारी की हत्या: मुजफ्फरनगर में बाइक से 2 युवक आए, सीने में गोली मारी; रिटायर्ड फौजी थे - Muzaffarnagar News

October 13, 2026

Hindi NewsLocalUttar pradeshMuzaffarnagarMuzaffarnagar Temple Priest Murder Case | Bhaurakalan Shiv Mandir Attackवरुण कुमार शर्मा | मुजफ्फरनगर48 मिनट पहले कॉपी लिंकमुजफ्फरनगर में शिव मंदिर के 81 साल के पुजारी की हत्या कर दी गई। बाइक सवार 2 युवक मंदिर में पहुंचे और पुजारी को आवाज देकर बाहर बुलाया। फिर उनके सीने में गोली मार दी। पास के क्वॉर्टर में तैनात PRD जवान ने गोली चलने की आवाज सुनी। वह मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। पुजारी रिटायर्ड फौजी थे।

world-news

प्रदेश के इस इलाके में पलटी ग्रामीणों से भरी नांव, हादसे में 10 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान, राहत एवं बचाव कार्य जारी | IBC24

October 13, 2026

Boat Capsizes in Hajipur: पटना: बिहार के हाजीपुर में एक बड़ी दुर्घटना हुई है। यहां मंगलवार देर शाम एक नाव गंगा नदी में पलट गई। हादसे के दौरान नाव में 35 से 40 लोग सवार थे और इनमे से 13 लोगों के मौत की खबर निकलकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, नाव सवार सभी लोग मृत्यु भोज खाने के लिए जा रहे थे और तभी ये हादसा हो गया।

world-news

होम लोन उधारकर्ता की मृत्यु के बाद क्या होता है बाकी कर्ज का

October 13, 2026

होम लोन उधारकर्ता की मृत्यु के बाद क्या होता है बाकी कर्ज का अपना आशियाना बनाने के लिए होम लोन लेना एक सामान्य वित्तीय प्रक्रिया है, लेकिन जब परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य (प्राइमरी बॉरोअर) की अचानक मृत्यु हो जाती है, तो परिवार पर भावनात्मक सदमे के साथ-साथ गंभीर आर्थिक संकट भी खड़ा हो जाता है। ऐसे समय में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या बैंक बाकी बची ईएमआई (EMI) माफ कर देता है, या फिर इसका बोझ पत्नी, बच्चों और कानूनी वारिसों के कंधों पर आ जाता है। देश के बैंकिंग और वित्तीय कानूनों के तहत कोई भी बैंक या हाउसिंग फाइनेंस कंपनी (HFC) किसी व्यक्ति की मृत्यु होते ही कर्ज को अपने आप माफ नहीं करती। होम लोन एक सिक्योर्ड लोन (Secured Loan) होता है, जिसके बदले संबंधित प्रॉपर्टी के मूल दस्तावेज (Registry/Sale Deed) बैंक के पास गिरवी (Mortgage) रखे होते हैं। ऐसे में कर्ज की वसूली के लिए बैंक कई कानूनी प्रावधानों का इस्तेमाल करते हैं।

world-news

आगरा-मथुरा रेलखंड पर 5 घंटे ठप रहा यातायात: मेमू ट्रेन का कोच पटरी से उतरा, 5 ट्रेनें प्रभावित; एक गाड़ी की गई निरस्त - Agra News

October 13, 2026

आगरा में नदबई-खेड़ली रेलखंड पर मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। ईदगाह-बांदीकुई मेमू ट्रेन का एक कोच पटरी से उतर गया। इससे आगरा-मथुरा रेलखंड पर करीब पांच घंटे तक रेल यातायात ठप रहा।

world-news

हवा में पलटकर वैन पर गिरी SUV, बाल-बाल बचे इमरान हाशमी? वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता

October 13, 2026

इमरान हाशमी की फिल्म गनमास्टर जी9 के सेट से एक BTS वीडियो सामने आया है, जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि एक स्टंट के दौरान एक्टर का चेहरा चोटिल होने से बाल-बाल बचा है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है. X

world-news

अयोध्या में 2,232 दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना, सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी

October 13, 2026

अयोध्या, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। दशहरा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए अयोध्या पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में परंपरागत रूप से स्थापित की जाने वाली कुल 2,232 दुर्गा प्रतिमाओं में से लगभग 70 प्रतिशत की स्थापना हो चुकी है। शेष प्रतिमाओं की स्थापना को लेकर पुलिस अधिकारी लगातार आयोजकों और समितियों के संपर्क में हैं।

world-news

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने भुवनेश्वर को समावेशी शहर बनाने का लिया संकल्प, किफायती आवास पर दिया जोर

October 13, 2026

भुवनेश्वर, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार भुवनेश्वर को एक ऐसा समावेशी शहर बनाना चाहती है जो वंचितों के सम्मान, श्रमिकों के लिए किफायती आवास, युवाओं के विकास और सभी निवासियों के लिए बेहतर जीवन स्तर की गारंटी दे।

world-news

छत्तीसगढ़ के इस इलाके में भटक रहा है लोनर हाथी.. 6 महीने में उतार चुका है 10 लोगों को मौत के घाट, वन विभाग भी नतमस्तक | IBC24

October 13, 2026

Ambikapur Lone elephant killing people: अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में अकेले घूम रहे एक लोनर हाथी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 6 महीने में बलरामपुर और सूरजपुर जिले में इस हाथी के हमलों में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। जंगल से निकलकर घरों और बस्तियों तक पहुंच रहे इस हाथी को रोकना वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। लगातार कोशिशों के बावजूद हाथी की गतिविधियों पर लगाम नहीं लग पा रही है। अब वन विभाग उसे ट्रेंकुलाइज कर गले में कॉलर आईडी पहनाने की तैयारी कर रहा है, ताकि उसकी लोकेशन पर नजर रखी जा सके।