Lifestyle

world-news

​आगरा में सावन के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब: शिवालयों में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, तड़के से शुरू हुआ जलाभिषेक - Up18 News

August 10, 2026

आगरा: पवित्र श्रावण मास के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर सोमवार तड़के से ही ताजनगरी आगरा के सभी छोटे-बड़े शिवालय ‘बम भोले’, ‘हर-हर महादेव’ और भगवान शिव के अन्य अलौकिक जयकारों से पूरी तरह गूंज उठे हैं। शहर के सभी प्रमुख और प्राचीन शिव मंदिरों में सुबह से ही शिवभक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं।

world-news

महाराष्ट्र में साइबर क्राइम पर बड़ा एक्शन, 803 FIR दर्ज; 1,700 करोड़ से ज्यादा की रकम सेफ

August 10, 2026

महाराष्ट्र में बढ़ते साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने अब सिर्फ शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करने के बजाय साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क पर सीधा प्रहार शुरू कर दिया है. ‘ऑपरेशन 1930-साइबर सेफ्टी’ के तहत राज्यभर में अब तक 803 FIR दर्ज की जा चुकी हैं. पुलिस की कार्रवाई में करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन का पता लगाने के साथ बड़ी रकम को समय रहते फ्रीज किया गया है.

world-news

उत्तर रेलवे ने खारिज किए बंद होने के दावे, बड़गाम-दिल्ली कार्गो पार्सल ट्रेन सेवा लगातार जारी

August 10, 2026

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर रेलवे ने बड़गाम से दिल्ली के बीच चलने वाली कार्गो पार्सल ट्रेन सेवा के बंद होने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। रेलवे ने स्पष्ट किया कि यह सेवा पूरी तरह से चालू है और सितंबर 2025 से लगातार संचालित हो रही है। यह ट्रेन कश्मीर घाटी के किसानों और व्यापारियों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है।

world-news

Lucky Zodiac Signs: 11 अगस्त के ग्रहों के शुभ योग से 5 राशियों को मिलेगी सक्सेस, खुलेंगे इनकम के नए रास्ते

August 10, 2026

Lucky Zodiac Signs: 11 अगस्त, 2026 को सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन मंगलवार है. साथ ही यह चातुर्मास का 18वां दिन हैं, जो श्रावण शिवरात्रि का दिन है. यह दिन न केवल बजरंग बली हनुमान की पूजा के लिए श्रेष्ठ है, बल्कि शिव साधना के लिए भी उत्तम है. इसके साथ ही इस दिन द्वितीय मंगला गौरी व्रत भी है. इससे यह दिन विशेष धार्मिक महत्व का बन गया है. पंचांग के अनुसार, इस दिन चतुर्दशी तिथि रात के 1 बजकर 52 मिनट पर समाप्त हो जाएगी. इसके बाद अमावस्या तिथि शुरू होगी. इस दिन पुनर्वसु नक्षत्र के साथ पुष्य नक्षत्र का मिलन होगा और इसे सिद्धि योग की शुभता प्राप्त होगी.

world-news

कौन हैं 271 करोड़ रुपये का घर खरीदने वाले मानव सरदाना? क्या करते हैं काम

August 10, 2026

गुरुग्राम में उद्योगपति और बिजनेसमैन मानव सरदाना ने गोल्फ कोर्स रोड स्थित डीएलएफ के सबसे प्रीमियम अल्ट्रा-लग्जरी प्रोजेक्ट ‘द दहलियाज’ में एक सुपर-आलीशान पेंटहाउस खरीदा है. इस डील की कुल कीमत 271 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जो कि भारत में अब तक की सबसे महंगी सिंगल-होम रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी डील्स में से एक है.

world-news

2 लोगों की फैमिली के 10 हजार के अंदर आने वाले फ्रिज

August 10, 2026

Best Refrigerators For Small Family : छोटी फैमिली के लिए सामान खरीदते समय अक्सर यह तय करना मुश्किल होता है कि कम बजट में जरूरत के हिसाब से सही चीज कैसे चुनी जाए. खासकर जब बात फ्रिज की हो, तो ऐसा मॉडल चाहिए जो ज्यादा जगह न घेरे, रोजमर्रा का सामान आसानी से रख सके और कीमत भी बजट में रहे. अगर आपके परिवार में सिर्फ 1 या 2 लोग हैं और आप नया फ्रिज खरीदने की सोच रहे हैं, तो 10 हजार रुपये के बजट में भी कई ऑप्शन मिल सकते हैं. ऑनलाइन मार्केट में अलग-अलग ब्रांड के छोटे और सिंगल-डोर फ्रिज मौजूद हैं, जिनमें जरूरत के हिसाब से कई जरूरी फीचर्स भी मिलते हैं. तो आइए जानते हैं कि 2 लोगों की फैमिली के 10 हजार के अंदर आने वाले फ्रिज कौन से हैं. 

world-news

थके-हारे कांवड़ियों के पैर दबाते नजर आईं IPS अधिकारी, दिल जीत रहा है VIDEO - India TV Hindi

August 10, 2026

पुलिस की वर्दी आमतौर पर अनुशासन, जिम्मेदारी और कानून-व्यवस्था की पहचान मानी जाती है। लेकिन ओडिशा के जयपुर में एक आईपीएस अधिकारी ने इसी वर्दी में इंसानियत और संवेदनशीलता की ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

world-news

दबंगों ने स्कूटी सवार पिता-पुत्री को टक्कर मारी: जमीन पर गिरे पिता को पीटा, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर; FIR दर्ज - Lalitpur News

August 10, 2026

दबंगों ने स्कूटी सवार पिता-पुत्री को टक्कर मारी:जमीन पर गिरे पिता को पीटा, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर; FIR दर्जकुंदन पाल | ललितपुर8 घंटे पहले कॉपी लिंकललितपुर में स्कूल से घर लौट रहे शिक्षक और उनकी छह वर्षीय बेटी पर दबंगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि पिकअप सवार लोगों ने पहले उनकी स्कूटी में टक्कर मारी, जिससे शिक्षक और उनकी बेटी सड़क पर गिर गए। इसके बाद आरोपियों ने शिक्षक की बेरहमी से पिटाई की और उन पर पत्थर भी पटक दिया। गंभीर हालत में शिक्षक को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि बेटी का इलाज ललितपुर जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले में छह नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

world-news

JPSC-JSSC छात्र आंदोलन को BJP का समर्थन, कल बुलाया झारखंड बंद

August 10, 2026

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर रांची में छात्र आंदोलन चल रहा है. बीजेपी ने आंदोलन कर रहे छात्रों को समर्थन करने का ऐलान किया है और छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ 11 अगस्त को “झारखंद बंद” बुलाया है. बीजेपी ने मंगलवार की सुबह 8 बजे से देर रात तक झारखंड बंद का आह्वान किया गया है. झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने संयुक्त रूप से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह ऐलान किया.

world-news

सड़कों को लेकर कोर्ट ने जताई नाराजगी: 129  में से सिर्फ 62 सड़क चलने लायक, 24 सड़कें पूरी तरह बेकार, सड़क निर्माण का खर्च तलब किया - Gwalior News

August 10, 2026

ग्वालियर शहर की जर्जर व खस्ताहाल सड़कों को लेकर लगाई गई जनहित याचिका पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की डबल बेंच ने सुनवाई करते हुए सख्त रुख अपनाया है। सड़क निर्माण में धांधली और कोर्ट को गुमराह करने की कोशिश पर कड़ा ऐतराज जताते हुए जस्टिस जीएस अहलूवालिया और