Lifestyle

world-news

चक्रवात 'अर्नब' का असर: ओडिशा के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ भारी बारिश जारी, आंध्र प्रदेश में कैसा है मौसम?

October 27, 2026

ओडिशा के कुछ हिस्सों में मंगलवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है और अगले 24 घंटों के भीतर इसके आंध्र प्रदेश के तट से टकराने (लैंडफॉल) की संभावना है। आईएमडी ने छह जिलों (पुरी, गजपति, गंजाम, रायगडा, कोरापुट और मलकानगिरी) के लिए 'ऑरेंज' चेतावनी जारी की है। यहां 12 से 20 सेमी तक भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। अधिकारियों ने बताया कि भारत के पूर्वी तट से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और कुछ ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गईं। इस चक्रवात के साथ तेज हवाएं और भारी बारिश आने की आशंका है।

world-news

'मेरे दोस्त, तुम इसके हकदार हो!' हैरी केन की ऐतिहासिक जीत, विराट के मैसेज में दिखा खास रिश्ता

October 27, 2026

क्रिकेट के मैदान पर अपने बल्ले से दुनिया को दीवाना बनाने वाले विराट कोहली का दिल फुटबॉल के एक सुपरस्टार के लिए धड़का है. हैरी केन ने बैलन डी'ओर जीतकर इतिहास रचा, तो विराट भी खुद को बधाई देने से रोक नहीं पाए. कोहली ने केन को 'मेरे दोस्त' कहकर जो संदेश लिखा, उसमें तारीफ भी थी, अपनापन भी और उनके शानदार सफर को सलाम भी. विराट ने साफ कहा- हैरी, तुम इस अवॉर्ड के हर हिस्से के हकदार हो.

world-news

CEC Act Section 18 क्या है? सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग ने क्यों दिया इस कानून का हवाला?

October 27, 2026

CEC Act Section 18 क्या है? चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद पर इस कानून का हवाला क्यों दिया? जानिए सर्वसम्मति, बहुमत और चुनाव आयोग के फैसले लेने की प्रक्रिया से जुड़े अहम प्रावधान।Supreme Court Hearing: सुप्रीम कोर्ट में इस समय चुनाव आयोग (ECI) की कार्यप्रणाली को लेकर कानूनी जंग छिड़ी हुई है। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाने या काम करने से रोकने की मांग वाली याचिकाओं के जवाब में ECI ने 'मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त अधिनियम, 2023' की धारा 18 का हवाला दिया है। आयोग का साफ कहना है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े सभी फैसले एकतरफा नहीं, बल्कि सामूहिक और सर्वसम्मति से लिए गए थे। यह पूरा विवाद चुनाव आयोग के अंदरूनी फैसलों और कमिशनर्स के बीच मतभेदों को लेकर गरमाया हुआ है। आइए जानते हैं क्या है यह धारा और क्यों यह सुप्रीम कोर्ट में इतनी अहम बन गई है।

world-news

मोहन सरकार का फोकस अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर, इस प्लानिंग से होगा MP के शहरों का विकास

October 27, 2026

भोपाल, 27 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश विकास की नई राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब पूरा जोर शहरों के विकास पर है। मुख्यमंत्री जी शहरों की सूरत और सीरत ही बदल देना चाहते हैं। इसी मकसद से नगरीय विकास एवं आवास विभाग 28 अक्टूबर को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का आयोजन करने जा रहा है। इस कॉन्क्लेव में प्रदेश के शहरों के विकास, निवेश बढ़ाने, आधुनिक अधोसंरचना, डिजिटल गवर्नेंस, सस्ते आवास और पानी की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन मंथन होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद मौजूद रहेंगे और अपनी बात रखेंगे।

world-news

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी के पीछे-पीछे भागती दिखीं लव गिल, गेमर का फूटा गुस्सा, शो में मचा ड्रामा

October 27, 2026

Bigg Boss 20 Update: बिग बॉस 20 में इन दिनों लव गिल और स्काउट ओपी छाए हुए हैं. अब लेटेस्ट एपिसोड में लव की हरकत की वजह से स्काउट बुरी तरह भड़कते दिखें.

world-news

अछनेरा के 2019 हत्या-अपहरण मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला, जांच की खामियों पर अर्जुन बरी, यूपी सरकार देगी छह लाख रुपये मुआवजा - Up18 News

October 27, 2026

आगरा/अछनेरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के अछनेरा थाने में वर्ष 2019 में दर्ज हुए अपहरण और हत्या के एक सनसनीखेज मामले में पुलिस जांच की गंभीर और चौंकाने वाली खामियां सामने आई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए गंभीर टिप्पणियां की हैं और आरोपी अर्जुन उर्फ दीपक को बरी कर दिया है। इसके साथ ही, पुलिस की लापरवाह जांच के चलते छह साल तक सलाखों के पीछे रहने वाले अर्जुन को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा छह लाख रुपये का मुआवजा देने का कड़ा आदेश दिया है।

world-news

Gyanesh Kumar Petition Live: ज्ञानेश कुमार पर 'सुप्रीम' सुनवाई... SIR के फैसले, वोटर लिस्ट और चुनाव आयुक्तों के मतभेदों पर 3 दर्जन याचिकाएं

October 27, 2026

संजय शर्मा | नई दिल्ली | 27 अक्टूबर 2026, 11:57 AM IST Supreme Court Writ Petition Hearing Live Updates: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के कामकाज को चुनौती देने वाली करीब तीन दर्जन याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. इनमें SIR की प्रक्रिया, मतदाता सूची से नाम हटाने और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून पर सवाल उठाए गए हैं. चुनाव आयोग ने संयुक्त हलफनामा दाखिल कर आरोपों को खारिज किया है. विपक्ष और SIR से जुड़े तमाम आरोपों पर चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है.

world-news

Patna News: पटना में काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा, फाइल लेकर अंदर जा रहे शख्स पर भड़के पोलिंग एजेंट

October 27, 2026

बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना जारी है। इस बीच पटना के बांकीपुर गर्ल्स स्कूल स्थित मतगणना केंद्र के बाहर हंगामे की खबर सामने आई है। यहां एक शख्स के फाइल लेकर अंदर जाने के दौरान विवाद खड़ा हो गया। मौके पर मौजूद पोलिंग एजेंटों ने इस पर सवाल उठाए और चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान केंद्र के बाहर ‘वोट चोर’ के नारे भी लगाए गए। घटना के बाद मतगणना केंद्र के बाहर कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया।

world-news

करवा चौथ चूड़ी डिजाइन को दें नया ट्विस्ट, 5 DIY तरीकों से बनाएं रॉयल

October 27, 2026

Karwa Chauth DIY Bangle Design: करवा चौथ पर महंगे कंगन खरीदने की जरूरत नहीं! घर पर कुंदन-मोती, गोल्डन लेस, मिरर वर्क और सैटिन रिबन से बनाएं 5 रॉयल DIY चूड़ी डिजाइन। साड़ी और लहंगे के साथ पाएं खूबसूरत लुक।करवा चौथ पर लाल साड़ी, हैवी लहंगा और खूबसूरत जूलरी के साथ हाथों में सजी चूड़ियां पूरे लुक में चार चांद लगा देती हैं। लेकिन हर बार बाजार से महंगे कंगन या डिजाइनर चूड़ियां खरीदना जरूरी नहीं है। घर पर रखी साधारण कांच की चूड़ियों को भी थोड़ी क्रिएटिविटी से ऐसा रॉयल लुक दिया जा सकता है कि वे किसी डिजाइनर सेट से कम नहीं लगेंगी। अगर आप कुछ हटकर पहनना चाहती हैं तो आप बिल्कुल जगह पर हैं। यहां देखें, कुंदन-मोती, गोल्डन लेस, मिरर वर्क और सैटिन रिबन जैसी चीजों से घर बैठे चूड़ियों को नया लुक दिया जा सकता है। आइए जानते हैं 5 ऐसे करवा चौथ स्पेशल DIY चूड़ी डिजाइन, जो आपके हाथों को रॉयल, रीगल और एस्थेटिक लुक देंगे।

world-news

सुप्रीम कोर्ट: एसआईआर विवाद पर सुनवाई आज, इंडिया ब्लॉक की ज्ञानेश कुमार को हटाने समेत कई मांगों पर होगा विचार

October 27, 2026

भारतीय निर्वाचन आयोग के कामकाज और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कथित तौर पर एकतरफा फैसले लेने के आरोपों से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ इन मामलों पर सुनवाई करेगी। याचिकाओं में मांग की गई है कि यह स्पष्ट किया जाए कि मुख्य चुनाव आयुक्त अन्य दो चुनाव आयुक्तों की सहमति के बिना निर्वाचन आयोग की ओर से फैसले नहीं ले सकते।