world-news

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी के पीछे-पीछे भागती दिखीं लव गिल, गेमर का फूटा गुस्सा, शो में मचा ड्रामा

October 27, 2026

Bigg Boss 20 Update: बिग बॉस 20 में इन दिनों लव गिल और स्काउट ओपी छाए हुए हैं. अब लेटेस्ट एपिसोड में लव की हरकत की वजह से स्काउट बुरी तरह भड़कते दिखें.

Google Search

Bigg Boss 20 Update: बिग बॉस 20 में इन दिनों लव गिल और स्काउट ओपी छाए हुए हैं. अब लेटेस्ट एपिसोड में लव की हरकत की वजह से स्काउट बुरी तरह भड़कते दिखें.

author-image

New Update

Bigg Boss 20

Bigg Boss 20 Photograph: (Screengrab)

Bigg Boss 20 Update: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में इन दिनों ड्रामा टॉप पर है. विकेंड का वार में स्काउट ओपी (Scout Op) की गर्लफ्रेंड काशवी के आने से घर का माहौल बदल गया है. लव गिल (Love Gill) और स्काइट के बीच दूरियां आ गई है. अब स्काउट लव से दूस भाग रहे हैं. लेकिन लेटेस्ट एपिसोड में लव को बार-बार स्काउट के पीछे जाते देखा गया.  तो चलिए जानते हैं, शो में वीकेंड का वार के क्या-क्या हुआ.

लव और स्काउट को कंटेस्टेंट्स ने संभाला

बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में घर का माहौल काफी नर्म नजर आया. सभी घरवालेंलव गिल और स्काउट ओपी को समझाते दिखें. यंग स्काउट को अकेले में समझाते हैं कि वो पूरी तरह लव गिल के आगे पीछे हो गए थे. इस मौके पर स्काउट रोने लगते हैं. इस वक्त तक लव गिल बाहर बैंच पर बैठी होती हैं. फिर उनकी तबीयत खराब होती है और वो रात भर रोती है. आम्रपाली और बाकी घरवालें इस दौरान उनका ख्याल रखते हैं.

स्काउट पर गुस्सा जाहिर करती हैं लव

शो में आगे दिखाया गया कि लव गिल अगले दिन स्काउट से बाथरूम एरिया में बात करती हैं और उसे सारी गलती का कसूरवार बताती हैं. लव स्काउट पर इमेज खराब करने का आरोप लगाती हैं. इतना ही नहीं वो ये भी कहती है कि उनकी वजह से उनका करियर खराब हो गया और वो उन्हें कभी भी माफ नहीं करेंगी. इस दौरान स्काउट अपनी सारी गलती मानते हैं और उन्हें बोलते हैं कि आज से दोनों अलग-अलग अपना गेम खेलेंगे.

Ek dhamakedaar weekend ke ke baad, emotions aur bonds par dikh raha hai asar! Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #Colors par. #BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar https://t.co/3u20a3HiQm

— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 26, 2026

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20 में लव गिल का बना तमाशा, देखकर मां की हालत हुई खराब, स्काउट-काशवी पर भड़की टीम

स्काउट के पीछे-पीछे भागती दिखीं लव गिल!

हालांकि लव स्काउट की बार से सहमत नहीं हो पाती. ऐसे में वो बार-बार स्काउट से बात करने का और उनसे जवाब मांगती है. लेकिन स्काउट इस चीज से परेशान हो जाते हैं, क्योंकि वो लव से दूर रहना चाहते हैं. फिर एक समय स्काउट यंग को बोलते हैं कि उन्हें लव से बात नहीं करनी है. फिर ये मामला इतना बढ़ जाता है कि शाम को स्काउट लव पर सभी घरवालों के सामने भड़क जाते हैं.

लव पर भड़कते दिखें स्काउट

लेटेस्ट एपिसोड में स्काउट लव को काफी समझाते हैं, लेकिन वो बात लेकर बैठी रहती हैं, जब स्काउट ने लव का नाम घास पर लिखा था. इसके बाद बार-बार लव की बातों से स्काउट परेशना हो जाता हैं.  इस मौके पर स्काउट का गुस्सा फट पड़ता है और उसे टॉपिक बंद करने के लिए कहते हैं. वो बोलते हैं कि जो हो गया हो गया. अब में क्या करू, चला जाऊं शो से बाहर, तुम अलग खेलो मैं अलग खेलूंगा.' फिर आम्रपाली लव को समझाती है कि आगे बढ़ों बात को भूल जाओं. वहीं, माही स्काउट से कहती हैं कि अब उन्हें लव को बार-बार क्लेरिफिकेशन देने की जरूरत नहीं है

Ghar ki dosti ya bahar ke rishte, #ScoutOP kiski sunenge? Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTV par. #BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar https://t.co/e4JHtmY6pm

— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 26, 2026

मैरी कॉम ने लव और स्काउट पर की बात

दूसरी ओर बिग बॉस 20 से बाहर आने के बाद मैरी कॉम ने लव गिल और स्काउट ओपी के विवाद पर खुलकर अपनी राय रखी. मैरी ने बताया कि जब वो बिग बॉस 20 के घर के अंदर थीं तो ये भाई-बहन के रिश्ते जैसा ही लग रहा था. उन्होंने कहा, 'देखिए, हमारे भारत में बहुत अलग-अलग धर्म हैं. मैं पूर्वोत्तर से जुड़ी हूं. हमारा बहन-भाई का रिश्ता अच्छा है. शुद्ध और ईमानदार है. दूसरे राज्य में जो भाई-बहन का रिश्ता है, ऐसा अजीब लगता है. कभी-कभी, मुझे दोनों का रिश्ता भाई-बहन वाला बहुत अच्छा लगता है. रिश्ता भाई-बहन वाला तो है, लेकिन जब ज्यादा हुआ, तो अंदर भी मैंने ऐसा महसूस किया.'

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: लव गिल संग स्काउट की क्लोजनेस पर भड़के रोहित शेट्टी, गर्लफ्रेंड काशवी की एंट्री से मचेगा बवाल?