संजय शर्मा | नई दिल्ली | 27 अक्टूबर 2026, 11:57 AM IST
Supreme Court Writ Petition Hearing Live Updates: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के कामकाज को चुनौती देने वाली करीब तीन दर्जन याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. इनमें SIR की प्रक्रिया, मतदाता सूची से नाम हटाने और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून पर सवाल उठाए गए हैं. चुनाव आयोग ने संयुक्त हलफनामा दाखिल कर आरोपों को खारिज किया है.
विपक्ष और SIR से जुड़े तमाम आरोपों पर चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है.
Gyanesh Kumar Supreme Court Hearing: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर उठे सवालों पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई है. करीब तीन दर्जन याचिकाओं में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR, चुनाव आयोग के भीतर फैसले लेने के तरीके और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून को चुनौती दी गई है.
याचिकाकर्ताओं ने SIR पर रोक लगाने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े कानून को असंवैधानिक घोषित करने की मांग की है. दूसरी तरफ, चुनाव आयोग ने संयुक्त हलफनामा दाखिल कर आरोपों को गलत बताया है. आयोग का कहना है कि SIR से जुड़े फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की सहमति से लिए गए थे.
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के सामने चुनाव आयोग के कामकाज, मतदाता सूची में बदलाव और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की प्रक्रिया से जुड़े सवाल होंगे. इस मामले में अदालत की सुनवाई और आगे की कार्रवाई से जुड़े सभी अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग पर बने रहें.
11:51 AM (34 मिनट पहले)
SC SIR Hearing: चुनाव आयुक्तों को कानूनी संरक्षण देने पर सवाल
Posted by :- Nuruddinयाचिकाकर्ताओं ने 2023 के कानून की धारा 16 को भी चुनौती दी है. यह प्रावधान चुनाव आयुक्तों को उनके आधिकारिक कामकाज से जुड़े कुछ मामलों में कानूनी कार्रवाई से संरक्षण देता है. याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि इससे चुनाव आयोग की जवाबदेही प्रभावित हो सकती है. उन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और चयन समिति में मुख्य न्यायाधीश को शामिल करने की मांग की है.
11:50 AM (35 मिनट पहले)
Election Commissonors की नियुक्ति के 2023 के कानून को चुनौती
Posted by :- Nuruddinएसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR), एनजीओ लोक प्रहरी और कांग्रेस नेता जया ठाकुर ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्त अधिनियम, 2023 को चुनौती दी है. विवाद चयन समिति की संरचना को लेकर है. याचिकाकर्ताओं का कहना है कि मुख्य न्यायाधीश को समिति से हटाकर केंद्रीय मंत्री को शामिल करने से चयन प्रक्रिया में सरकार का बहुमत हो जाता है. उन्होंने कानून को असंवैधानिक घोषित करने की मांग की है.
11:50 AM (35 मिनट पहले)
Election Commisson ने हलफनामे में आरोपों को नकारा
Posted by :- Nuruddinचुनाव आयोग ने संयुक्त हलफनामा दाखिल कर याचिकाकर्ताओं के आरोपों को गलत बताया है. आयोग के मुताबिक, जून 2025, अक्टूबर 2025 और मई 2026 में SIR से जुड़े सभी आदेश तीनों चुनाव आयुक्तों की सहमति से लिए गए थे. आयोग ने कहा है कि किसी फाइल पर दर्ज टिप्पणी या आपत्ति को अंतिम फैसला नहीं माना जा सकता. फॉर्म 6 में बदलाव के आरोप पर भी आयोग ने कहा कि इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है.
11:49 AM (36 मिनट पहले)
Voter List Changes: निष्पक्ष जांच और SIR पर रोक की मांग
Posted by :- Nuruddinयाचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के किसी रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में जांच आयोग बनाने या विशेष जांच दल यानी SIT से जांच कराने की मांग की है. उन्होंने देशभर में चल रहे SIR को अवैध घोषित करने और इस पर तत्काल रोक लगाने की भी मांग की है.
11:48 AM (37 मिनट पहले)
Supreme Court Hearing: ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल
Posted by :- Nuruddinमुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कामकाज को चुनौती देने वाली याचिकाओं में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने दोनों अन्य चुनाव आयुक्तों की सहमति के बिना कई अहम फैसले लिए. याचिकाओं के मुताबिक, अक्टूबर 2025 से अगस्त 2026 के बीच मतदाता सूची के प्रबंधन और डेटा को केंद्रीकृत करने जैसे मुद्दों पर कम से कम 14 फैसलों को लेकर लिखित आपत्तियां जताई गई थीं.