Lifestyle
World New Map: UN ने बदला दुनिया का नक्शा! छोटा दिखेगा अमेरिका-यूरोप, विशाल नजर आएगा अफ्रीका, जानें भारत पर असर - Pratidin Rajdhani
September 6, 2026
World New Map: दुनिया का नक्शा अब आपको थोड़ा बदला-बदला नजर आ सकता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शुक्रवार को एक अहम प्रस्ताव पास किया है। इसके तहत दुनिया का नक्शा ऐसे तरीके से दिखाने को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसमें देशों और महाद्वीपों का असली आकार ज्यादा सही नजर आए। प्रस्ताव के पक्ष में 164 देशों ने वोट किया, जबकि 6 देश वोटिंग से दूर रहे और अमेरिका ने इसके खिलाफ वोट किया।
'यूपी में तीसरी बार बनेगी NDA सरकार', CM योगी और दोनों डिप्टी सीएम से मिले BJP प्रभारी विनोद तावड़े
September 6, 2026
विनोद तावड़े अपने पहले यूपी दौरे पर हैं. आज उन्होंने सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम से मुलाकात की. इस दौरान 2027 विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई.
नीरजा भनोट: 23 साल की उम्र में आतंकियों के सामने बनीं ढाल, बचाईं सैकड़ों जिंदगियां | neerja-bhanot-1986-karachi-hijacking-bravery-story-ashok-chakra-tamgha-e-insaniyat
September 6, 2026
चंडीगढ़ : नीरजा भनोट (Neerja Bhanot) का नाम भारतीय इतिहास में उस साहस की मिसाल के तौर पर दर्ज है, जिसमें एक युवा महिला ने अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की जिंदगी बचाने का फैसला किया। 5 सितंबर 1986 को पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर पैन एम फ्लाइट 73 को आतंकियों ने हाईजैक कर लिया था। उस वक्त विमान में सैकड़ों यात्री सवार थे और हालात बेहद तनावपूर्ण थे। विमान की सीनियर फ्लाइट पर्सर नीरजा भनोट ने संकट की गंभीरता को तुरंत समझ लिया। उन्होंने सूझबूझ और हिम्मत से काम लेते हुए यात्रियों को संभालने की कोशिश की। उनकी सक्रियता के कारण विमान के अमेरिकी पायलट बाहर निकलने में सफल रहे। इसके बाद यात्रियों की सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारी नीरजा और केबिन क्रू के सामने थी।
Mount Everest Glacier Crisis: माउंट एवरेस्ट पर नया खतरा; पर्वतारोहियों के पेशाब से तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर! - Haribhoomi
September 6, 2026
दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर ग्लेशियरों के तेजी से पिघलने के पीछे सिर्फ ग्लोबल वार्मिंग ही अकेला कारण नहीं है। हाल ही में हुए वैज्ञानिक अध्ययनों और पर्यावरणविदों की रिपोर्ट के अनुसार, पर्वतारोहियों द्वारा एवरेस्ट पर छोड़े जाने वाले मानवीय अपशिष्ट विशेषकर पेशाब के कारण बर्फ पिघलने की गति में भयानक तेजी आई है। आंकड़ों के मुताबिक, इस वजह से हर साल करीब 2,500 टन बर्फ पिघलकर पानी बन रही है।
Bihar Flood Alert : अगले 1-3 दिन बेहद अहम! गांधी घाट के बाद हाथीदह में HFL पार करने का खतरा, इन इलाकों पर नजर; बेगूसराय से कटिहार तक बढ़ी चिंता
September 6, 2026
Bihar Flood Alert : बिहार में गंगा नदी का बढ़ता जलस्तर अब डाउनस्ट्रीम इलाकों के लिए चिंता का कारण बन गया है। राजधानी पटना के गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर उच्चतम बाढ़ स्तर (Highest Flood Level-HFL) को पार कर चुका है। इसके बाद जल संसाधन विभाग ने गंगा के डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में विशेष निगरानी और सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। विभाग के मुताबिक गांधी घाट पर बढ़े जलस्तर का असर अगले 1 से 3 दिनों के भीतर हाथीदह और उसके आगे के डाउनस्ट्रीम गेज स्टेशनों पर देखने को मिल सकता है।
45 साल में नौकरी छोड़नी है तो न करें ये गलती, वरना खत्म हो जाएगा रिटायरमेंट फंड; अपनाएं ये तरीका
September 6, 2026
45 साल की उम्र में नौकरी छोड़कर रिटायर होना सुनने में बेहद आकर्षक लगता है, लेकिन असली चुनौती रिटायरमेंट के बाद शुरू होती है। सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि आपके पास कितनी रकम जमा है, बल्कि यह भी है कि वह पैसा अगले 40-45 साल तक कैसे चलेगा? भारत में महंगाई, टैक्स, बढ़ते मेडिकल खर्च और शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव को देखते हुए जल्दी रिटायर होने वालों के लिए लोकप्रिय 4% विड्रॉल रूल हमेशा सही साबित हो, यह जरूरी नहीं है। 4% नियम का आधार अमेरिकी बाजार के आंकड़ों पर है। इसे 1994 में विलियम बेंगन के शोध से लोकप्रियता मिली थी और इसमें करीब 30 साल की रिटायरमेंट अवधि के लिए पोर्टफोलियो से शुरुआती साल में 4% रकम निकालने का विचार दिया गया था। लेकिन, अगर कोई व्यक्ति 45 साल की उम्र में रिटायर होता है, तो उसे संभवतः 40-45 साल तक अपने खर्च चलाने पड़ सकते हैं। ऐसे में एक ही नियम हर व्यक्ति पर लागू करना जोखिम भरा हो सकता है।
कौन है 21 साल का 'बिट्टू तबाही' जो बना 'दशरथ मांझी', अकेले ही साफ कर डाली पूरी नदी
September 6, 2026
मध्य प्रदेश के 21 साल के सुरेंद्र उर्फ बिट्टू ने 7 महीने अकेले ही अजनार नदी की सफाई की। उनकी मेहनत की CM मोहन यादव ने तारीफ कर मदद का भरोसा दिया।Who is Bittu Tabahi: ऑनलाइन दुनिया में उन्हें लोग 'बिट्टू तबाही' के नाम से जानते हैं। लेकिन उनके नाम का मतलब चाहे जो हो, असल जिंदगी में सुरेंद्र सिंह चौधरी इसके बिल्कुल उलट काम कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा के रहने वाले 21 साल के सुरेंद्र पिछले 7 महीनों से अकेले ही गंदगी और प्रदूषण के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं। उन्होंने अजनार नदी में फैले प्रदूषण और गंदगी को अकेले ही साफ कर पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। सोशल मीडिया पर उन्हें दूसरा दशरथ मांझी बताया जा रहा है। दशरथ मांझी ने झारखंड में अकेले ही पहाड़ तोड़कर सड़क बना दी थी।
Ganesh Chaturthi 2026: कब शुरू होगा गणेशोत्सव? जानें मूर्ति स्थापना से लेकर विसर्जन की तिथि, शुभ मुहूर्त व योग
September 6, 2026
Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी का त्योहार सनातन धर्म का एक प्रमुख त्योहार होता है. इस साल 14 सितंबर 2026 से गणेशोत्सव का प्रारंभ होने वाला है. चलिए जानते हैं गणेशोत्सव से लेकर अनंत चतुर्दशी तक की तिथि और पूजन शुभ मुहूर्त.
CNG Kit लगवाई लेकिन RC में नहीं चढ़वाई? पड़ सकता है भारी
September 6, 2026
हमारे देश में अब पेट्रोल और डीजल के दामों में अब बहुत बढ़ोतरी हो गई है. जिसे देखते हुए अब सीएनजी गाड़ियों की डिमांड बढ़ गई है. हालांकि, अब नई CNG कार खरीदना इतना आसान नहीं है. इस लिए आज हम उन लोगों की बात करेंगे जिन्होंने अपनी पुरानी पेट्रोल गाड़ी को सीएनजी में बदलवा दिया है. लेकिन अक्सर लोग एक बहुत बड़ी गलती कर बैठते हैं. कई कार मालिक किट तो लगवा लेते हैं लेकिन उसे अपनी कार के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट यानी आरसी में दर्ज कराना भूल जाते हैं.
सागर में ललितपुर से आ रही सस्ती शराब बनी काल; 11 की मौत, पुलिस को चकमा देने बदला जा रहा ‘Delivery Agents’ का चेहरा
September 6, 2026
सागर/ललितपुर, 6 सितंबर 2026: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली और अवैध शराब पीने से अब तक 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जबकि लगभग 35 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसलिए माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। इस बड़े हादसे के तार सीधे तौर पर उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से जुड़ रहे हैं, जहाँ धड़ल्ले से चल रहा अवैध शराब का Racket दोनों राज्यों के लिए एक बड़ा सुरक्षा और स्वास्थ्य संकट बन चुका है।