world-news

प्रदेश के इस इलाके में पलटी ग्रामीणों से भरी नांव, हादसे में 10 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान, राहत एवं बचाव कार्य जारी | IBC24

October 13, 2026

Boat Capsizes in Hajipur: पटना: बिहार के हाजीपुर में एक बड़ी दुर्घटना हुई है। यहां मंगलवार देर शाम एक नाव गंगा नदी में पलट गई। हादसे के दौरान नाव में 35 से 40 लोग सवार थे और इनमे से 13 लोगों के मौत की खबर निकलकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, नाव सवार सभी लोग मृत्यु भोज खाने के लिए जा रहे थे और तभी ये हादसा हो गया।

हादसे के बाद मचा हड़कंप

यह घटना नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के रामपुर गांव की है। नाव कैसे पलटी इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मृतकों में बच्चों की संख्या अधिक बताई जा रही है। हादसे के तुरंत बाद राहत-बचाव का काम शुरू हुआ। एंबुलेंस से घायलों को अस्पातल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने लापता लोगों की खोजबीन शुरू की। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस हरकत में आई है। एसडीआरएफ को सूचना दी गई। हादसे के बाद कुछ लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली। हालांकि प्रशासनिक स्तर से मौतों का आंकड़ा अभी स्पष्ट नहीं किया गया है। संख्या ऊपर नीचे हो सकती है। घटना के बाद मृतकों के यहां कोहराम मच गया है।

हादसे पर कांग्रेस ने जताया दुख

बिहार कांग्रेस ने इस हादसे पर दुख जताया गया है। कांग्रेस की तरफ से कहा गया कि, "वैशाली जिले के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने की हृदयविदारक घटना में बच्चों की मौत की खबर अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। इस दुख की घड़ी में हमारी गहरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दें, भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी जताया दुख

आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है, "राघोपुर (वैशाली, बिहार) में गंगा नदी में नाव पलटने की दुर्घटना में डूबने से बच्चों सहित कई लोगों के निधन की अति दुखद खबर मिली है। स्थानीय प्रशासन राहत द्वारा बचाव कार्य जारी है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों के लिए संबल की कामना करते हैं।"

इन्हें भी पढ़ें:-

  • छत्तीसगढ़ के इस अस्पताल का लाइसेंस सस्पेंड.. कलेक्टर के एक्शन से मचा हड़कंप, शिकायत के बाद लिया गया सख्त एक्शन
  • पूर्व सीएम पर जानलेवा हमले की कोशिश, चाक़ू लेकर पहुंची महिला ने कहे अपशब्द, जांच में जुटी पुलिस
  • इन पर्यटन स्थलों में मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, सीएम साय ने ली विभाग की समीक्षा बैठक