Amur Falcons Return to Manipur: नई दिल्ली: करीब एक साल तक 23 देशों में सफर करने के बाद दो प्रवासी पक्षी अमूर फाल्कन ‘अपापांग’ और ‘अलंग’ मणिपुर लौट आए हैं। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। दोनों पक्षी गुरुवार को मणिपुर पहुंचे। वैज्ञानिकों ने नवंबर 2025 में इन पक्षियों पर ट्रैकिंग डिवाइस लगाए थे, जिसके जरिए उनकी यात्रा पर नजर रखी जा रही थी।
सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल
चीन से शुरू हुआ था सफर
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के मुताबिक, दोनों पक्षियों ने 11 दिन पहले पूर्वोत्तर चीन में अपने प्रजनन क्षेत्र से उड़ान शुरू की थी। एशिया और अफ्रीका के कई देशों से होते हुए वे मणिपुर पहुंचे। उनके लौटने के साथ ही वैज्ञानिकों की करीब एक साल की ट्रैकिंग यात्रा भी पूरी हो गई है। इन पक्षियों को भारतीय वन्यजीव संस्थान के वैज्ञानिकों ने टैग किया था। उनकी यात्रा से प्रवासी पक्षियों के लंबे सफर और उनके रास्तों को समझने में मदद मिलती है।
तमेंगलोंग में दो से तीन सप्ताह रुकेंगे
दोनों अमूर फाल्कन मणिपुर के तमेंगलोंग जिले के पहाड़ी इलाकों में दो से तीन सप्ताह तक रुक सकते हैं। यहां के स्थानीय लोग हर साल इन पक्षियों के लौटने का इंतजार करते हैं और उनकी सुरक्षा भी करते हैं। इस दौरान पक्षी अपने आसपास निकलने वाले दीमक खाकर शरीर में ऊर्जा और चर्बी जमा करेंगे। यह उनके अगले लंबे सफर के लिए जरूरी है।
ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज
अरब सागर के ऊपर से भरेंगे लंबी उड़ान
केंद्रीय मंत्री के अनुसार, मणिपुर से आगे बढ़ने पर ये पक्षी करीब 6,000 किलोमीटर की उड़ान भरकर सोमालिया पहुंचेंगे। यह सफर लगभग छह दिनों का होगा। इस दौरान उन्हें अरब सागर के ऊपर करीब 3,000 किलोमीटर की दूरी बिना रुके तय करनी होगी। अमूर फाल्कन अपनी लंबी प्रवास यात्रा के लिए जाने जाते हैं।
A journey to India through 23 countries!
Having started from their breeding areas in northeastern China 11 days ago, the two Amur Falcons Apapang and Alang arrived in Manipur yesterday. This marks the successful completion of their nearly year-long tracking and also their round-trip journey back to Manipur since tagging by scientists of WII in November 2025; travelling through 23 countries on their journey across Africa and Asia, the Amur Falcons are truly global citizens.
The two Amur falcons are expected to now make a two to three week stopover at select sites in the beautiful mountainous tracts of Tamenglong district in Manipur, where local people now eagerly wait for their return year after year and protect the falcons. Feasting on the termites emerging in and around their stopover sites the Amurs will put on fat reserves that is critical for their next leg of migration, which will be a 6-day nonstop flight of nearly 6000 km from here to Somalia that also includes a 3000 km Arabian Sea crossing. The Amur Falcons are truly remarkable for their migration journeys.
— Bhupender Yadav (@byadavbjp) October 23, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
नीरज चोपड़ा यूबीएस एथलेटिक्स किड्स कप में 350 से अधिक बच्चों का बढ़ाएंगे उत्साह
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, सरकार बातचीत को तैयार
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: पांच सीट पर दोपहर 12 बजे तक 27.15 प्रतिशत मतदान