world-news

दलेर मेहंदी की सेहत को लेकर बेटे गुरदीप ने दिया अपडेट, कहा- एकदम फर्स्ट क्लास

October 23, 2026

Daler Mehndi Health Update: सिंगर दलेर मेहंदी इस वक्त चर्चा में बने हुए हैं. उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सिंगर पर शराब पीकर परफॉर्म करने का आरोप लगा था. हालांकि, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में बॉलीवुड के तमाम लोग उतर आए थे, जिसमें कपिल शर्मा और दलेर मेहंदी के भाई मीका सिंह भी शामिल थे. मीका ने बताया था कि दलेर मेहंदी की तबीयत उस दिन ठीक नहीं थी. अब दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने पिता का हेल्थ अपडेट दिया है और बताया है कि सिंगर की तबीयत अब कैसी है?

दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया कि उनके पिता बिल्कुल ठीक हैं. हालांकि, गुरदीप ने चल रहे विवाद पर कोई टिप्पणी करने से परहेज किया है. IANS से बातचीत के दौरान उन्होंने पिता दलेर मेहंदी की तबीयत के बारे में बात की.

बेटे गुरदीप ने दिया पिता दलेर मेहंदी का हाल

गुरदीप ने हाल ही में IANS के साथ बातचीत की. इस दौरान उनसे दलेर मेहंदी की तबीयत को लेकर भी सवाल पूछा गया. जिसके सवाब में गुरदीप ने कहा, वह एकदम फर्स्ट क्लास हैं, शानदार हैं, सुपरहिट हैं और उन्हें शुभकामनाएं. लेकिन गुरदीप ने विवाद को लेकर कुछ भी नहीं कहा और वहां से चले गए.

क्या था दलेर मेहंदी का विवाद?

उत्तराखंड में हर साल होने वाले सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस के दौरान विवाद हो गया था. राज्य के मंत्री सुबोध उनियाल ने बीच कार्यक्रम में सिंगर को रोक दिया था. आरोप है कि मंत्री ने दलेर मेहंदी पर शराब के नशे में होने और ज्यादा फीस लेने के बावजूद ठीक से परफॉर्म न करने का आरोप लगाया.। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि सिंगर लाइव गा रहे थे या सिर्फ गाने पर होंठ चला रहे थे. हालांकि, इस विवाद के बीच मीका सिंह, पलाश सेन, कपिल शर्मा और सुदेश लहरी समेत कई सितारे दलेर मेहंदी के समर्थन में सामने आए थे.

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

google button