world-news

सुशांत सिंह राजपूत की 'हीलिंग' के लिए हॉस्पिल गई थी स्मिता जयकर, रिया ने मांगी दी मदद, आज भी है ये अफसोस

October 23, 2026

Smita Jayakar on Sushant Singh Rajput: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को कई साल बीत चुके हैं, लेकिन उनसे जुड़े किस्से आज भी चर्चा में रहते हैं. अब एक्ट्रेस स्मिता जयकर ने सुशांत को लेकर एक पुराना किस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया कि सुशांत की मदद के लिए रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने उनसे संपर्क किया था. रिया चाहती थीं कि स्मिता, सुशांत को हीलिंग करने में मदद करें. एक्ट्रेस ने इस घटना को याद करते हुए अफसोस भी जताया. चलिए जानते हैं. 

रिया ने सुशांत के लिए मांगी थी मदद

स्मिता जयकर एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ 'स्पिरिचुअल हीलर' (आध्यात्मिक उपचारक) के लिए भी जानी जाती है. हाल ही में उन्होंने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में सुशांत सिंह से जुड़ा किस्सा शेयर किया. स्मिता ने कहा- 'जब सुशांत सिंह राजपूत हिंदुजा अस्पताल में भर्ती थे, तब मैं उन्हें 'हीलिंग' देने गई थी. वहां उनका डिप्रेशन का इलाज चल रहा था. रिया ने मुझे फोन किया था, मैंने उनके साथ 'सोनाली केबल' में काम किया था, और हमने पहले भी इन विषयों पर बात की थी. उन्हें वो बातचीत याद थी, इसलिए उन्होंने मुझसे संपर्क किया. मैंने उनसे कहा कि मैं आकर सुशांत से मिलूंगी.'

सुशांत को स्मिता ने किया था 'हिल'

स्मिता ने आगे सुशांत से मुलाकात के बारे में कहा- 'उस समय, शायद वो दवाइयों के असर में थे. उन्होंने मुझसे बहुत अच्छे से बात की और काफी खुश लग रहे थे. मैं उन्हें आश्रम लाने की योजना बना रही थी, और वह वहां होने वाली एक प्रक्रिया में शामिल होने के लिए भी तैयार थे. उस रात, रिया ने मुझे मैसेज किया, 'स्मिता, उनकी हालत फिर से बिगड़ रही है. ऐसा कभी हो नहीं पाया, और काश वो आ गए होते.'

ये भी पढ़ें- Prabhas के बर्थडे पर ‘Fauzi’ के मेकर्स ने रिलीज किया नया पोस्टर, फाइल नंबर 25 से उठेगा पर्दा!

स्मिता को आज भी है इसका अफसोस!

सुशांत राजपूत की मौत की खबर सुन स्मिता काफी अफसोस में रही थी. उन्होंने सुशांत से मुलाकात के बारे में कहा- 'मैंने उन्हें बहुत अच्छे से, कसकर गले लगाया एक अभिनेता के रूप में मैं हमेशा से उन्हें पसंद करती थी. जब मुझे उनकी मौत के बारे में पता चला, तो मैंने सोचा- वो मेरे पास क्यों नहीं आए? उन्होंने मुझसे दोबारा संपर्क क्यों नहीं किया? मैं उनकी मदद कर सकती थी.'

रिया चक्रवर्ती की तारीफ की

वहीं, सुशांत की मौत के बाद जो कुछ भी रिया के साथ हुआ, उसे लेकर स्मिता ने कहा- 'उस समय रिया ही सुशांत के साथ थीं और उनकी मदद करना चाहती थीं. बेचारी इस लड़की को इन सब मामलों में घसीट लिया गया. जब मैंने उनके साथ काम किया था, तब वो बहुत ही प्यारी लड़की थीं.' बता दें, 14 जून 2020 को 34 साल की उम्र में सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए.

सुशांत सिंह राजपूत और रिया का रिश्ता

सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती का रिश्ता एक समय काफी चर्चा में था. दोनों अक्सर साथ नजर आते थे, लेकिन जून 2020 में सुशांत की मौत के बाद ये रिश्ता विवादों में आ गया था. सुशांत की मौत के मामले में रिया पर कई आरोप लगे और मीडिया में भी उन्हें लेकर लगातार खबरें चलीं. बाद में ड्रग्स से जुड़े मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रिया को गिरफ्तार किया था. करीब एक महीने जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत मिल गई. इस पूरे मामले का रिया की निजी जिंदगी और करियर पर भी गहरा असर पड़ा.

2025 में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट से रिया को सुशांत की मौत से जुड़े मामले में राहत मिली और उनके खिलाफ साजिश या आपराधिक सबूत नहीं मिले.

ये भी पढ़ें- राखी सावंत की कथित टिप्पणी की वजह से शख्स ने की थी आत्महत्या, 2010 के मामले में एक्ट्रेस को मिली राहत, जानिए पूरा केस क्या है?